Search

कुमार सानू की शादी की सिल्वर जुबली पर बेटी शैनन का इमोशनल पोस्ट

कुमार सानू की शादी की सिल्वर जुबली पर बेटी शैनन का इमोशनल पोस्ट

कुमार सानू की शादी की सिल्वर जुबली पर बेटी शैनन का इमोशनल पोस्ट


मुंबई, 24 जुलाई। मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू अपनी शादी की 25वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस अवसर पर उनकी बड़ी बेटी शैनन के ने उन्हें और उनकी पत्नी को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल वैवाहिक रिश्ते का राज भी शेयर किया।


शैनन के ने इंस्टाग्राम पर कुमार सानू और उनकी पत्नी सोनाली भट्टाचार्य की शादी से लेकर अब तक के यादगार पलों की तस्वीरें साझा कीं।

तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, "मम्मी और पापा को शादी की सालगिरह की ढेरों शुभकामनाएं। 25 साल का खूबसूरत सफर पूरा हो गया और अब साथ हमेशा-हमेशा बना रहे। पापा थोड़े इम्पल्सिव (जल्द फैसले लेने वाले) हैं, जबकि मम्मी बेहद धैर्यवान हैं। दोनों के अलग-अलग स्वभाव ने ही उनके रिश्ते को इतना खूबसूरत बनाया है।" शैनन की इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। यूजर्स कमेंट सेक्शन में कुमार सानू और उनकी पत्नी को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दे रहे हैं। कुमार सानू ने वर्ष 2001 में सोनाली भट्टाचार्य से दूसरी शादी की थी। इस दंपति की दो बेटियां हैं- शैनन के और एनाबेल कुमार सानू। शैनन गायिका और अभिनेत्री हैं। उन्होंने लंदन की रॉयल एकेडमी ऑफ म्यूजिक से संगीत की शिक्षा प्राप्त की है। वहीं, एनाबेल गीतकार और लेखिका हैं। इससे पहले कुमार सानू की शादी रीटा भट्टाचार्य से हुई थी। इस विवाह से उनके तीन बेटे- जिको, जारी और जान कुमार सानू हैं। आपसी मतभेदों के चलते वर्ष 1994 में दोनों का तलाक हो गया था। शैनन के ने पॉप और अंग्रेजी संगीत के जरिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। ग्रैमी पुरस्कार विजेता संगीतकार पूह बेयर द्वारा निर्मित उनका पहला सिंगल 'ए लॉन्ग टाइम' था। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2023 में संजय मिश्रा अभिनीत फिल्म 'चल जिंदगी' से बॉलीवुड में अभिनय की शुरुआत की।

Amanat Arora | July 24, 2026 | Entertainment | Entertainment


'अभिनय को लेकर बहुत लालची हूं', जैस्मिन भसीन ने अपने जुनून पर की बात, तो करण वाही ने बताया डर का अनुभव

'अभिनय को लेकर बहुत लालची हूं', जैस्मिन भसीन ने अपने जुनून पर की बात, तो करण वाही ने बताया डर का अनुभव ...

अनंत सिंह की कहानी को पर्द पर लेकर आ रहे हैं जीत, बोले- यह मेरे अब तक की सबसे चैलेंजिंग फिल्म

अनंत सिंह की कहानी को पर्द पर लेकर आ रहे हैं जीत, बोले- यह मेरे अब तक की सबसे चैलेंजिंग फिल्म ...

मृणाल ठाकुर के जन्मदिन पर संदीपा धर ने किया विश, लिखा- तुम्हारा आने वाला साल खुशियों से भरा हो

मृणाल ठाकुर के जन्मदिन पर संदीपा धर ने किया विश, लिखा- तुम्हारा आने वाला साल खुशियों से भरा हो ...

आमिर खान की को-स्टार रेचल शेली ने दिखाईं 'लगान' के सेट की तस्वीर, 25 साल बाद ताजा हुईं यादें

आमिर खान की को-स्टार रेचल शेली ने दिखाईं 'लगान' के सेट की तस्वीर, 25 साल बाद ताजा हुईं यादें ...

मृणाल ठाकुर बर्थडे : डेंटिस्ट बनने का दबाव, क्राइम रिपोर्टर बनने की चाह, फिल्मों से जुड़ा 'किस्मत कनेक्शन'

मृणाल ठाकुर बर्थडे : डेंटिस्ट बनने का दबाव, क्राइम रिपोर्टर बनने की चाह, फिल्मों से जुड़ा 'किस्मत कनेक्शन' ...

दृश्यम' के 11 साल पूरे, प्रोड्यूसर अभिषेक पाठक बोले-दर्शकों के प्यार ने फिल्म को बनाया मील का पत्थर

दृश्यम' के 11 साल पूरे, प्रोड्यूसर अभिषेक पाठक बोले-दर्शकों के प्यार ने फिल्म को बनाया मील का पत्थर ...