Search

गौतमबुद्धनगर में पुलिस का फ्लैग मार्च, संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई गई सतर्कता

गौतमबुद्धनगर में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है


नोएडा, गौतमबुद्धनगर में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस आयुक्त (कानून/व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र के पर्यवेक्षण में बुधवार को जिले के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर फ्लैग मार्च और फुट पेट्रोलिंग की गई।  


इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने भारी पुलिस बल के साथ इलाकों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आमजन में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करने का प्रयास किया। 15 अप्रैल 2026 को चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत पुलिस टीमों ने कई प्रमुख और संवेदनशील स्थानों पर लगातार गश्त की। 


अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी कीमत पर कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा। जो भी व्यक्ति शांति भंग करने, अराजकता फैलाने या अफवाहों के जरिए माहौल खराब करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने पीसीआर और पीआरवी वाहनों को लगातार सक्रिय और भ्रमणशील रखने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया दी जा सके। 


फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस की मौजूदगी से स्थानीय लोगों में सुरक्षा का एहसास बढ़ा, वहीं असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश दिया गया कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी क्रम में थाना फेस-1 क्षेत्र में एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने स्थानीय पुलिस बल और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से फुट पेट्रोलिंग की। उन्होंने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए आमजन से शांति बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने लोगों से संवाद स्थापित कर उन्हें अफवाहों से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए कहा। 


पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि शांति व्यवस्था को बाधित करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। 


Raj Sharma | April 15, 2026 | India |


सरकारी नौकरी अलर्ट : एसएसबी ने निकाली 50 कांस्टेबल पदों पर वैकेंसी, इस तिथि तक करें आवेदन

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सेवारत (पुरुष और महिला) कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) कर्मियों (ट्रेड्समैन, जैसे- दर...

केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने पीएम मोदी से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन दिल्ली दौरे पर हैं। अपने इस कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को उन्होंने प्र...

इंडो पैसिफिक ऊर्जा सुरक्षा पर क्वाड की बड़ी योजना, 'सहयोग से मजबूत होगी सप्लाई चेन'

क्वाड देशों ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक संयुक्त बयान जारी किया ह...

'सरकार को बस तेल कंपनियों के फायदे की चिंता', पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर कांग्रेस हमलावर

पिछले 10 दिन में तीसरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होने के बाद विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया ह...

रोजगार मेले में 51 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र, पीएम मोदी बोले- हमारे युवा 'विकसित भारत' की यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 19वें रोजगार मेले में अलग-अलग सरकारी विभागों और संगठनों में 51 हज...

दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में हुई 1 रुपए की बढ़ोतरी, 81 रुपए प्रति किलो के पार पहुंचा रेट

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की खुदरा कीमत में 1 रुपए प्रति किलो की बढ...

कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू यादव के खिलाफ आरोप तय करने के फैसले को टाला

दिल्ली की कोर्ट ने शुक्रवार को कथित आईआरसीटीसी होटल घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू प्र...