Search

जज से जिरह करते केजरीवाल का वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई: दिल्ली हाईकोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल से जुड़ी कोर्ट सुनवाई के वीडियो सोशल मीडिया पर जारी करने के मामले में सख्त रुख अपनाया है


नई दिल्ली, दिल्ली हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल से जुड़ी कोर्ट सुनवाई के वीडियो सोशल मीडिया पर जारी करने के मामले में सख्त रुख अपनाया है। हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से कहा है कि सोशल मीडिया पर मौजूद वे सभी वीडियो हटाए जाएं, जिनमें केजरीवाल को अदालत में जज से बहस करते हुए दिखाया गया है। 


दरअसल, अरविंद केजरीवाल सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट में पेश हुए थे। इस दौरान उन्होंने करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक खुद अपनी दलीलें रखीं। सुनवाई के दौरान उन्होंने जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को लेकर कुछ आशंकाएं भी जाहिर कीं और अनुरोध किया कि जज इस मामले से खुद को अलग कर लें। उनका आरोप था कि जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा चार बार अधिवक्ता परिषद (आरएसएएस से जुड़े संगठन) के कार्यक्रम में शामिल हुई थीं।


हालांकि विवाद तब बढ़ गया जब आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने इस सुनवाई के कुछ वीडियो क्लिप्स सोशल मीडिया पर शेयर कर दिए। इनमें केजरीवाल और जज के बीच हुई बहस को दिखाया गया था। इतना ही नहीं, कुछ लोगों ने इन क्लिप्स पर मीम्स भी बना दिए, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया।


कोर्ट से जुड़े अधिकारियों ने साफ कहा है कि यह नियमों का उल्लंघन है। हाईकोर्ट के नियमों के मुताबिक, किसी भी अदालत की कार्यवाही को रिकॉर्ड करना और उसे सोशल मीडिया पर शेयर करना पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद अगर कोई ऐसा करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।


इसी कड़ी में हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया है कि ऐसे सभी वीडियो तुरंत हटवाए जाएं और जिन लोगों ने इन्हें रिकॉर्ड कर शेयर किया है, उनके खिलाफ भी उचित कार्रवाई की जाए। अधिकारियों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की घटना सामने आई हो। पहले भी कोर्ट की कार्यवाही को रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डालने के मामलों में कार्रवाई की जा चुकी है।


Raj Sharma | April 15, 2026 | India |


सरकारी नौकरी अलर्ट : एसएसबी ने निकाली 50 कांस्टेबल पदों पर वैकेंसी, इस तिथि तक करें आवेदन

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सेवारत (पुरुष और महिला) कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) कर्मियों (ट्रेड्समैन, जैसे- दर...

केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने पीएम मोदी से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन दिल्ली दौरे पर हैं। अपने इस कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को उन्होंने प्र...

इंडो पैसिफिक ऊर्जा सुरक्षा पर क्वाड की बड़ी योजना, 'सहयोग से मजबूत होगी सप्लाई चेन'

क्वाड देशों ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक संयुक्त बयान जारी किया ह...

'सरकार को बस तेल कंपनियों के फायदे की चिंता', पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर कांग्रेस हमलावर

पिछले 10 दिन में तीसरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होने के बाद विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया ह...

रोजगार मेले में 51 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र, पीएम मोदी बोले- हमारे युवा 'विकसित भारत' की यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 19वें रोजगार मेले में अलग-अलग सरकारी विभागों और संगठनों में 51 हज...

दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में हुई 1 रुपए की बढ़ोतरी, 81 रुपए प्रति किलो के पार पहुंचा रेट

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की खुदरा कीमत में 1 रुपए प्रति किलो की बढ...

कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू यादव के खिलाफ आरोप तय करने के फैसले को टाला

दिल्ली की कोर्ट ने शुक्रवार को कथित आईआरसीटीसी होटल घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू प्र...