Search

आईपीएल 2026: पंजाब किंग्स का दबदबा, एमआई पर धमाकेदार जीत के साथ बनी नंबर वन

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का धमाकेदार प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराकर अंकतालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया


नई दिल्ली, आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का धमाकेदार प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराकर अंकतालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया।


 




मुंबई ने क्विंटन डिकॉक की नाबाद 60 गेंदों पर 7 छक्कों और 8 चौकों की मदद से खेली नाबाद 112 रन की पारी की बदौलत 6 विकेट पर 112 रन बनाए थे। पंजाब किंग्स ने प्रभसिमरन सिंह के 39 गेंदों पर नाबाद 80 और कप्तान श्रेयस अय्यर के 35 गेंदों पर बनाए 66 रनों की मदद से 16.3 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीत लिया। आइए देखते हैं कि मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स मैच के बाद अंकतालिका में कौन सी टीम कहां है। 




पंजाब किंग्स मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत हासिल कर पहले स्थान पर पहुंच गई है। पंजाब के 5 मैचों में 9 अंक हो गए हैं। 




आरसीबी 5 मैचों में 8 अंक के साथ दूसरे, राजस्थान रॉयल्स 5 मैचों में 8 अंक के साथ तीसरे, सनराइजर्स हैदराबाद 5 मैचों में 4 अंक के साथ चौथे स्थान पर है।




दिल्ली कैपिटल्स 4 मैचों में 4 अंक के साथ पांचवें, गुजरात टाइटंस 4 मैचों में 4 अंक के साथ छठे, एलएसजी 5 मैचों में 4 अंक के साथ सातवें, चेन्नई सुपर किंग्स 5 मैचों में 4 अंक के साथ आठवें स्थान पर है। मुंबई इंडियंस 5 मैचों में 2 अंक के साथ नौवें और कोलकाता नाइट राइडर्स 5 मैचों में 1 अंक के साथ दसवें स्थान पर है।




समान अंक के बावजूद टीमों की रैंकिंग में अंतर उनके रन रेट की वजह से है।




ऑरेंज कैप विराट कोहली के पास ही है। कोहली ने 5 मैचों में 228 रन बनाए हैं। गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के पास पर्पल कैप बरकरार है।




Raj Sharma | April 17, 2026 | Sports |


त्रिकोणीय सीरीज के लिए अनुकूल रॉय हुए भारत ए टीम में शामिल, हर्ष दुबे की लेंगे जगह

आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे अनुकूल रॉय को त्रिकोणीय सीरीज ...

आईपीएल 2026: जीत के साथ केकेआर ने रोमांचक बनाई प्लेऑफ की रेस, सीएसके-डीसी का नुकसान

आईपीएल 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस (...

आईपीएल 2026: एसआरएच और जीटी ने कटाया प्लेऑफ का टिकट, हार के साथ मुश्किल हुई सीएसके की राह

आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 5 विकेट से हरा...

आर्थिक तंगी, सुविधाओं का अभाव, लेकिन कुछ कर गुजरने की जिद ने रोनाल्डो को बनाया 'फुटबॉल का जादूगर'

कहते हैं कि किसी चीज की सही अहमियत उसी इंसान को पता होती है, जिसने वर्षों से उसके लिए इंतजार किया हो...

'मुझे संदेह है कि वह इस समय ऐसा रिस्क लेना चाहेंगे', धोनी की वापसी पर गावस्कर का बड़ा बयान

भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ चेन्नई सुपर किं...