Search

आईपीएल 2026: केकेआर को पहली जीत का इंतजार, जीटी के साथ मुकाबला आज, हेड-टू-हेड में गुजरात आगे

आईपीएल 2026 के 25वें मैच में शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और गुजराट टाइटंस (जीटी) आमने-सामने होंगी


अहमदाबाद, आईपीएल 2026 के 25वें मैच में शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और गुजराट टाइटंस (जीटी) आमने-सामने होंगी। केकेआर और जीटी दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण यह मैच नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 से खेला जाएगा। 


 




केकेआर का आईपीएल 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली केकेआर को सीजन में पहली जीत का इंतजार है। टीम अपने अब तक खेले 5 मैचों में 4 मैच गंवा चुकी है। बारिश की वजह से पंजाब के खिलाफ 1 अंक टीम को मिला था। केकेआर अंकतालिका में दसवें स्थान पर है। 




प्लेऑफ की संभावना को जिंदा रखने के लिए केकेआर को इस मैच में किसी भी तरह जीत दर्ज करनी होगी। हालांकि, जीटी को उसके घर में हराना आसान नहीं है, लेकिन केकेआर को यह मुश्किल काम करना होगा। 




केकेआर की बल्लेबाजी निराशाजनक रही है। शीर्ष क्रम में फिन एलन फ्लॉप रहे हैं, तो रहाणे और रघुवंशी में निरंतरता नहीं रही है। रिंकू सिंह, कैमरुन ग्रीन, और रमनदीप सिंह भी फ्लॉप साबित हुए हैं। टीम का बल्लेबाजी क्रम भी अस्थिर है, जो असफलता का एक मुख्य कारण है। 




गेंदबाजी की बात करें तो स्पिन विभाग में वरुण चक्रवर्ती लगातार निष्प्रभावी रहे हैं। सुनील नरेन अपनी क्षमता के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं, तो तेज गेंदबाजी बिल्कुल औसत है। ऐसे में केकेआर को जीटी के खिलाफ उसके घर में जीत हासिल करना पहाड़ चढ़ने वाला काम है। जीत के लिए केकेआर प्लेइंग इलेवन में बदलाव के साथ उतर सकती है। 




जीटी की बात करें तो टीम की बल्लेबाजी ही मजबूत पक्ष है। शुभमन गिल, जोस बटलर और साई सुदर्शन पर जीटी बहुत हद तक निर्भर करती है। इसके अलावा, ग्लेन फिलिप्स और वाशिंगटन सुंदर भी अच्छा कर रहे हैं। गेंदबाजी में कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की तेज गेंदबाजों की तिकड़ी ने बेहतर काम किया है। राशिद खान स्पिन की ताकत हैं। ये सभी खिलाड़ी अच्छे टच में दिखे हैं, इसके बावजूद टीम में एक्स फैक्टर की कमी दिखी है। जीटी 4 मैचों में 2 जीत के साथ छठे नंबर पर है। केकेआर के खिलाफ जीत हासिल कर जीटी अंकतालिका में अपना स्थान मजबूत करने उतरेगी। 




जीटी और केकेआर के बीच अब तक 5 मुकाबले खेले गए हैं। 3 मैचों में जीटी विजयी रही है, जबकि केकेआर ने 1 मैच जीता है। एक मैच का परिणाम नहीं आया है। 



Raj Sharma | April 17, 2026 | Sports |


त्रिकोणीय सीरीज के लिए अनुकूल रॉय हुए भारत ए टीम में शामिल, हर्ष दुबे की लेंगे जगह

आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे अनुकूल रॉय को त्रिकोणीय सीरीज ...

आईपीएल 2026: जीत के साथ केकेआर ने रोमांचक बनाई प्लेऑफ की रेस, सीएसके-डीसी का नुकसान

आईपीएल 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस (...

आईपीएल 2026: एसआरएच और जीटी ने कटाया प्लेऑफ का टिकट, हार के साथ मुश्किल हुई सीएसके की राह

आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 5 विकेट से हरा...

आर्थिक तंगी, सुविधाओं का अभाव, लेकिन कुछ कर गुजरने की जिद ने रोनाल्डो को बनाया 'फुटबॉल का जादूगर'

कहते हैं कि किसी चीज की सही अहमियत उसी इंसान को पता होती है, जिसने वर्षों से उसके लिए इंतजार किया हो...

'मुझे संदेह है कि वह इस समय ऐसा रिस्क लेना चाहेंगे', धोनी की वापसी पर गावस्कर का बड़ा बयान

भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ चेन्नई सुपर किं...

पीबीकेएस को मिली लगातार पांचवीं हार, कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 के 58वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 6 विकेट से हार का सा...