Search

आईपीएल 2026: केकेआर पर जीत के साथ 'टॉप-4' में जीटी, शुभमन गिल के सिर पर सजा ऑरेंज कैप

आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की हार का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में केकेआर को गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा


अहमदाबाद,  आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की हार का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में केकेआर को गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन के छठे मैच में केकेआर की यह पांचवीं हार थी। वहीं जीटी ने अपने पांचवें मैच में तीसरी जीत हासिल की। 


 


जीटी और केकेआर के बीच हुए मैच के बाद अंकतालिका में थोड़ा बदलाव हुआ है। आइए देखते हैं कि जीत के बाद जीटी किस नंबर पर पहुंची है और अन्य टीमों का क्या हाल है।


पंजाब किंग्स पहले स्थान पर है। पंजाब के 5 मैचों में 9 अंक हैं। आरसीबी 5 मैचों में 8 अंक के साथ दूसरे, राजस्थान रॉयल्स 5 मैचों में 8 अंक के साथ तीसरे, जीटी पांच मैचों में 6 अंक के साथ तीसरे, और सनराइजर्स हैदराबाद 5 मैचों में 4 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है।


दिल्ली कैपिटल्स 4 मैचों में 4 अंक के साथ छठे, लखनऊ सुपर जायंट्स 5 मैचों में 4 अंक के साथ सातवें, चेन्नई सुपर किंग्स 5 मैचों में 4 अंक के साथ आठवें, मुंबई इंडियंस 5 मैचों में 2 अंक के साथ नौवें और कोलकाता नाइट राइडर्स 6 मैचों में 1 अंक के साथ दसवें स्थान पर है।


केकेआर को एकमात्र अंक पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश से रद्द हुए मैच की वजह से मिला था। केकेआर को अभी भी सीजन की पहली जीत का इंतजार है।


समान अंक के बावजूद टीमों की रैंकिंग में अंतर उनके रन रेट की वजह से है।


जीटी-केकेआर मैच के बाद शुभमन गिल के पास ऑरेंज कैप चली गई है। गिल के 4 मैचों की 4 पारियों में 251 रन हैं। वहीं, जीटी के ही तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के पास पर्पल कैप है। कृष्णा ने 5 मैचों में 11 विकेट लिए हैं।


Raj Sharma | April 18, 2026 | Sports |


स्वदेश लौटने पर भारतीय टीम का भव्य स्वागत, खिलाड़ियों ने सरकार और सहयोगी संस्थाओं का जताया आभार

स्वदेश लौटने पर भारतीय टीम का भव्य स्वागत, खिलाड़ियों ने सरकार और सहयोगी संस्थाओं का जताया आभार ...

नरेन तम्हाने: गेंदबाज से विकेटकीपर बनने के बाद चमकी किस्मत, वैली ग्राउट से की जाती थी तुलना

नरेन तम्हाने: गेंदबाज से विकेटकीपर बनने के बाद चमकी किस्मत, वैली ग्राउट से की जाती थी तुलना ...

'आपका सफर शानदार रहा', रहाणे के इंटनरेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने पर रैना ने लिखा खास पोस्ट

'आपका सफर शानदार रहा', रहाणे के इंटनरेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने पर रैना ने लिखा खास पोस्ट ...

सीडब्ल्यूजी 2026: वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने जीता सिल्वर, सिर्फ 1 किग्रा के अंतर से चूके 'गोल्ड'

सीडब्ल्यूजी 2026: वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने जीता सिल्वर, सिर्फ 1 किग्रा के अंतर से चूके 'गोल्ड' ...

भारत बनाम श्रीलंका: दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा, अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी

भारत बनाम श्रीलंका: दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा, अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी ...

सीडब्ल्यूजी 2026: 'आपके जज्बे और दृढ़ संकल्प ने देश का मान बढ़ाया,' राष्ट्रपति मुर्मु ने वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी को सराहा

सीडब्ल्यूजी 2026: 'आपके जज्बे और दृढ़ संकल्प ने देश का मान बढ़ाया,' राष्ट्रपति मुर्मु ने वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी को सराहा ...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2006: नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर चूके, 100 मीटर रेस में भारत की उम्मीदों को झटका

कॉमनवेल्थ गेम्स 2006: नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर चूके, 100 मीटर रेस में भारत की उम्मीदों को झटका ...