Search

अयोध्या एयरपोर्ट पर आतंकी खतरे से निपटने के लिए मॉक ड्रिल

उत्तर प्रदेश के अयोध्या एयरपोर्ट पर शनिवार को सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियों को परखने के लिए एक हाई इंटेंसिटी काउंटर टेररिस्ट मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया गया।


लखनऊ,  उत्तर प्रदेश के अयोध्या एयरपोर्ट पर शनिवार को सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियों को परखने के लिए एक हाई इंटेंसिटी काउंटर टेररिस्ट मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य बदलते सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए विभिन्न एजेंसियों के बीच तालमेल और तत्परता को मजबूत करना था। 


केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की ओर से आयोजित इस काउंटर टेररिस्ट कंटिंजेंसी मॉक एक्सरसाइज (सीटीएमई) में कई प्रमुख सुरक्षा और आपातकालीन एजेंसियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान हर एजेंसी ने अपनी भूमिका निभाते हुए यह दिखाया कि किसी भी आतंकी खतरे की स्थिति में किस तरह मिलकर तेजी से कार्रवाई की जा सकती है।


इस अभ्यास में सीआईएसएफ की क्विक रिएक्शन टीम (क्यूआरटी) और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीडीएस) के साथ-साथ आतंकवाद-रोधी दस्ता (एसओजी), स्थानीय पुलिस, राज्य बीडीडीएस, एयरलाइंस स्टाफ, राज्य फायर सर्विस, मेडिकल टीम, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारी शामिल हुए।


इस दौरान सभी एजेंसियों के बीच बेहतरीन तालमेल और समन्वय देखने को मिला, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा तंत्र पूरी तरह तैयार है। अभ्यास के जरिए यह भी सुनिश्चित किया गया कि वास्तविक हालात में रिस्पॉन्स टाइम कम से कम हो और किसी भी खतरे को तुरंत निष्क्रिय किया जा सके।


सीआईएसएफ ने कहा कि इस तरह के मॉक ड्रिल का मकसद सिर्फ अभ्यास करना नहीं, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था को और ज्यादा मजबूत बनाना है। एजेंसी ने दोहराया कि वह देश के महत्वपूर्ण विमानन ढांचे की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।


सीआईएसएफ के अनुसार, सतर्कता, सटीक रणनीति और विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय ही ऐसे खतरों से निपटने का सबसे प्रभावी तरीका है।


Raj Sharma | April 18, 2026 | India |


सरकारी नौकरी अलर्ट : एसएसबी ने निकाली 50 कांस्टेबल पदों पर वैकेंसी, इस तिथि तक करें आवेदन

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सेवारत (पुरुष और महिला) कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) कर्मियों (ट्रेड्समैन, जैसे- दर...

केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने पीएम मोदी से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन दिल्ली दौरे पर हैं। अपने इस कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को उन्होंने प्र...

इंडो पैसिफिक ऊर्जा सुरक्षा पर क्वाड की बड़ी योजना, 'सहयोग से मजबूत होगी सप्लाई चेन'

क्वाड देशों ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक संयुक्त बयान जारी किया ह...

'सरकार को बस तेल कंपनियों के फायदे की चिंता', पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर कांग्रेस हमलावर

पिछले 10 दिन में तीसरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होने के बाद विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया ह...

रोजगार मेले में 51 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र, पीएम मोदी बोले- हमारे युवा 'विकसित भारत' की यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 19वें रोजगार मेले में अलग-अलग सरकारी विभागों और संगठनों में 51 हज...

दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में हुई 1 रुपए की बढ़ोतरी, 81 रुपए प्रति किलो के पार पहुंचा रेट

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की खुदरा कीमत में 1 रुपए प्रति किलो की बढ...

कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू यादव के खिलाफ आरोप तय करने के फैसले को टाला

दिल्ली की कोर्ट ने शुक्रवार को कथित आईआरसीटीसी होटल घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू प्र...