Search

बिहार-यूपी की चमक से नासा हैरान, 'नाइट वर्ल्ड मैप' में जगमगा रहे दोनों राज्य

मेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने सैटेलाइट इमेजरी के आधार पर एक नया ग्लोबल मैप जारी किया है


नई दिल्ली,  अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने सैटेलाइट इमेजरी के आधार पर एक नया ग्लोबल मैप जारी किया है। इस मैप में दिखाया गया है कि 2014 से 2022 तक पृथ्वी पर रात में लाइट्स कैसे बदली। इस मैप में भारत के बिहार और उत्तर प्रदेश की चमक देख नासा के वैज्ञानिक भी हैरान हो गए। यह मैप बीते नौ सालों में दोनों राज्यों में हुए विकास की तस्वीर है। 


नासा के वैज्ञानिकों ने पृथ्वी की तस्वीर लेने के लिए नौ साल तक हर रात इकट्ठा की गई 1.6 मिलियन सैटेलाइट इमेज का विश्लेषण किया। नतीजों से पता चला कि शहरी विकास के कारण उत्तर भारत में खासकर उत्तर प्रदेश और बिहार में रात की रोशनी का स्तर बढ़ गया है।


यूनिवर्सिटी ऑफ कनेक्टिकट में तियान ली और जे जू के नेतृत्व में, वैज्ञानिकों ने विजिबल इंफ्रारेड इमेजिंग रेडियोमीटर सुइट (वीआईआईआरएस) से ली गई तस्वीर का विश्लेषण करने के लिए एक नए एल्गोरिदम का इस्तेमाल किया। सुनहरे क्षेत्र रात में ज्यादा तेज रोशनी दिखाते हैं, जबकि बैंगनी क्षेत्र रात में ज्यादा रोशनी दिखाते हैं।


भारत, चीन, मिडिल ईस्ट और सेंट्रल अमेरिका ज्यादातर सुनहरे हैं, जबकि अमेरिका के पश्चिम में सुनहरे क्षेत्र हैं और पूर्व में ज्यादा बैंगनी और सफेद हैं। वहीं, यूरोप ज्यादातर बैंगनी था, जिससे पता चलता है कि इस दौरान इस इलाके में रोशनी कम हुई।


नासा ने इस तस्वीर को साझा कर लिखा, "पृथ्वी सिर्फ चमकदार नहीं हो रही है, रात की रोशनी में बदलाव की वजह से कुछ जगहें चमकदार हो रही हैं और कुछ जगहें धुंधली हो रही हैं। यह नतीजा नौ साल तक हर रात ली गई 1.16 मिलियन नासा सैटेलाइट इमेज के विश्लेषण से आया है।"


जनता दल यूनाइटेड के सांसद संजय झा ने नासा के पोस्ट को रिपोस्ट कर लिखा, "और जब आप भारत पर जूम इन करेंगे, तो आपको खुशी होगी कि बिहार कहीं और से ज्यादा साफ और ज्यादा चमक रहा है। नीतीश कुमार के दो दशकों के अच्छे शासन ने बिहार के लिए यही किया है, एक बड़ी छलांग जिसके लिए आने वाली पीढ़ी हमेशा उनकी शुक्रगुजार रहेगी। नासा, आपने बहुत बढ़िया काम किया है।"


Raj Sharma | April 20, 2026 | India |


बेंगलुरु: मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को बेंगलुरु स्थित विधानसभा भवन विधान सौधा में कर्ना...

मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश, 15 लाख रुपए कीमत के 67 चोरी के मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दो आरोपी गिरफ्त

नोएडा के फेस-1 थाने की पुलिस ने मोबाइल चोरी और स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक अंतर्राज्यीय गिर...

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के प्रदर्शन के खिलाफ याचिका, दिल्ली हाईकोर्ट ने जल्द सुनवाई की मांग ठुकरा

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के 6 जून के प्रदर्शन के खिलाफ दायर याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने तत्काल सुनवा...

मालवीय नगर अग्निकांड का मुख्य आरोपी लवकेश बजाज पहले भी जा चुका है जेल, यह है आरोप

मालवीय नगर के होटल अग्निकांड में गिरफ्तार मुख्य आरोपी लवकेश बजाज के खिलाफ पहले भी एक गंभीर आपराधिक मा...

नितिन नवीन ने तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई का इस्तीफा किया स्वीकार

रतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई का प...

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 682.2 अरब डॉलर के बेहद मजबूत स्तर पर, अर्थव्यवस्था मजबूत स्थिति में: आर

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के बाद आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा न...

पश्चिम बंगाल: गृह मंत्रालय पर भड़काऊ टिप्पणी को लेकर ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

गृह मंत्रालय को लेकर भड़काऊ बयान देने के मामले में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खि...

मालवीय नगर अग्निकांड में जान गंवाने वाले 12 विदेशियों में से 9 की हुई शिनाख्त

दिल्ली पुलिस ने मालवीय नगर अग्निकांड में जान गंवाने वाले 12 विदेशी नागरिकों में से नौ की शिनाख्त कर ली ह...

सीआईएसएफ ने मुंबई एयरपोर्ट पर 1.39 करोड़ की विदेशी मुद्रा पकड़ी, कस्टम को सौंपा गया यात्री

मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने नियमित सुरक्ष...

नई दिल्ली में आग का तांडव, राजस्व विभाग के अधिकारी ने कहा- होटलों की जांच की जा रही

दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार को आग की पचेट में आकर 21 लोगों की दर्दनाक मौत ने सबको झकझोर कर रख दिया है...

दुबई बेस्ड भारतीय बैंकर श्रद्धा गुप्ता ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की

भारतीय पर्वतारोही श्रद्धा गुप्ता ने सफलतापूर्वक माउंट एवरेस्ट (8,849 मीटर) पर चढ़ाई पूरी कर ली है, ...

हिमाचल प्रदेश : नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर जयराम ठाकुर का तंज, बोले- सरकार के खिलाफ जनादे

हिमाचल प्रदेश के नगर निकाय चुनावों में भाजपा को बढ़त मिली है। नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयर...