Search

आईपीएल 2026: कप्तान अक्षर की फॉर्म डीसी के लिए सिरदर्द बनी, रन और विकेट के लिए कर रहे संघर्ष

आईपीएल 2026 का 31वां मुकाबला मंगलवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच खेला जाएगा


हैदराबाद, आईपीएल 2026 का 31वां मुकाबला मंगलवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच खेला जाएगा। डीसी इस मैच में अपने कप्तान अक्षर पटेल से जोरदार प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। 


 




अक्षर पटेल टी20 फॉर्मेट के बेहतरीन खिलाड़ी हैं। अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी से वह न सिर्फ आईपीएल बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी एक अहम खिलाड़ी साबित हुए हैं। लीग के पिछले संस्करणों में डीसी के लिए भी उनका प्रदर्शन गेंद और बल्ले से शानदार रहा था। यही वजह रही कि आईपीएल 2025 में डीसी ने कप्तान के रूप में पटेल का चयन किया। 




आईपीएल 2026 कप्तान के रूप में अक्षर के लिए अब तक अच्छा रहा है, लेकिन एक खिलाड़ी के तौर पर उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। पटेल बल्लेबाजी में पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए हैं, तो गेंदबाजी में भी प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। एक खिलाड़ी के तौर पर उनकी असफलता का असर डीसी के प्रदर्शन पर पड़ा है। अगर वह गेंदबाजी और बल्लेबाजी से प्रभावी प्रदर्शन कर पाए होते, तो दिल्ली कैपिटल्स की स्थिति और बेहतर हो सकती थी। 




अक्षर पटेल सीजन के 5 मैचों में 4 बार बल्लेबाजी के लिए आए हैं और 9.66 बेहद साधारण औसत से मात्र 29 रन बना सके हैं। इसमें पिछले मैच में आरसीबी के खिलाफ बना 26 रन भी शामिल है। अक्षर डीसी की मध्यक्रम बल्लेबाजी की मजबूत कड़ी रहे हैं, लेकिन उनकी लगातार असफलता ने टीम की चिंता बढ़ा दी है। 




अगर गेंदबाजी की बात करें तो पटेल का प्रदर्शन बल्लेबाजी की तुलना में अच्छा रहा है, लेकिन उनकी क्षमता के मुताबिक नहीं रहा है। पटेल मैचों में सिर्फ 5 विकेट ले सके हैं। 




अक्षर के पास एसआरएच के खिलाफ अपनी निराशाजनक फॉर्म को पीछे छोड़ते हुए दमदार वापसी करने और टीम को जीत दिलाते हुए अंकतालिका में टॉप-4 में पहुंचाने का मौका है। डीसी के लिए अक्षर की फॉर्म में वापसी न सिर्फ एसआरएच के खिलाफ मैच के लिए बल्कि पूरे टूर्नामेंट के लिए बेहद अहम है।  


Raj Sharma | April 21, 2026 | Sports |


त्रिकोणीय सीरीज के लिए अनुकूल रॉय हुए भारत ए टीम में शामिल, हर्ष दुबे की लेंगे जगह

आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे अनुकूल रॉय को त्रिकोणीय सीरीज ...

आईपीएल 2026: जीत के साथ केकेआर ने रोमांचक बनाई प्लेऑफ की रेस, सीएसके-डीसी का नुकसान

आईपीएल 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस (...

आईपीएल 2026: एसआरएच और जीटी ने कटाया प्लेऑफ का टिकट, हार के साथ मुश्किल हुई सीएसके की राह

आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 5 विकेट से हरा...

आर्थिक तंगी, सुविधाओं का अभाव, लेकिन कुछ कर गुजरने की जिद ने रोनाल्डो को बनाया 'फुटबॉल का जादूगर'

कहते हैं कि किसी चीज की सही अहमियत उसी इंसान को पता होती है, जिसने वर्षों से उसके लिए इंतजार किया हो...

'मुझे संदेह है कि वह इस समय ऐसा रिस्क लेना चाहेंगे', धोनी की वापसी पर गावस्कर का बड़ा बयान

भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ चेन्नई सुपर किं...

पीबीकेएस को मिली लगातार पांचवीं हार, कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 के 58वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 6 विकेट से हार का सा...