Search

पंजाब के विकास के लिए सीएम भगवंत मान ने नीदरलैंड में तलाशीं साझेदारी की संभावनाएं, हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से मुलाकात

दरलैंड के दौरे पर गए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ओलंपियन और डच हॉकी के दिग्गज फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से मुलाकात की।


चंडीगढ़,  नीदरलैंड के दौरे पर गए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ओलंपियन और डच हॉकी के दिग्गज फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से मुलाकात की। 


भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया कि आज नीदरलैंड्स में ओलंपियन और डच हॉकी के दिग्गज फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से मिलकर बहुत खुशी हुई। खेल जगत में उनके योगदान और असाधारण कौशल की ख्याति पूरे विश्व में है।


मान ने लिखा कि उनकी शानदार यात्रा और अनुभव हमारे युवा खिलाड़ियों को बहुत प्रेरित करेंगे। हमने फ्लोरिस जान बोवेलैंडर को पंजाब आने का न्योता दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया है। वे हमारे खिलाड़ियों से मिलेंगे और आगामी एशिया हॉकी चैंपियनशिप से पहले उनका उत्साह बढ़ाएंगे। पंजाब सरकार खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और हॉकी के स्वर्णिम युग को पुनर्जीवित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।


मुख्यमंत्री भगवाल मान ने 20 अप्रैल को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि नीदरलैंड्स के इंडिया हाउस में भारत के राजदूत श्री कुमार तुहिन से मुलाकात हुई। हमने कृषि, बागवानी, उद्योग, शिक्षा और प्रौद्योगिकी जैसे प्रमुख क्षेत्रों में पंजाब के साथ संभावित साझेदारियों (टाई-अप्स) को तलाशने और उन्हें मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की। हमने आधुनिक तकनीकों और विशेषज्ञता के आदान-प्रदान के माध्यम से पंजाब के समग्र विकास के लिए नए रास्ते भी तलाशे।


मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 20 अप्रैल को नीदरलैंड्स में वर्ल्ड हॉर्टी सेंटर का दौरा किया था। उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा था कि नीदरलैंड्स में वर्ल्ड हॉर्टी सेंटर का आज का दौरा बेहद सफल और उपयोगी रहा। हमने बागवानी की उन्नत तकनीकों, ग्रीनहाउस खेती और कीटनाशकों के इस्तेमाल को कम करने के तरीकों का गहराई से अध्ययन किया। दुनिया के अग्रणी देशों की तरह हम भी पंजाब की कृषि को अगले स्तर तक ले जाने के लिए प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी स्थापित करेंगे।


उन्होंने लिखा था कि हमारा लक्ष्य इस वैश्विक तकनीक को पंजाब तक लाना है, ताकि हम अपने मेहनती किसानों का एक अधिक समृद्ध और टिकाऊ भविष्य सुनिश्चित कर सकें।


Raj Sharma | April 21, 2026 | India |


सरकारी नौकरी अलर्ट : एसएसबी ने निकाली 50 कांस्टेबल पदों पर वैकेंसी, इस तिथि तक करें आवेदन

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सेवारत (पुरुष और महिला) कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) कर्मियों (ट्रेड्समैन, जैसे- दर...

केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने पीएम मोदी से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन दिल्ली दौरे पर हैं। अपने इस कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को उन्होंने प्र...

इंडो पैसिफिक ऊर्जा सुरक्षा पर क्वाड की बड़ी योजना, 'सहयोग से मजबूत होगी सप्लाई चेन'

क्वाड देशों ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक संयुक्त बयान जारी किया ह...

'सरकार को बस तेल कंपनियों के फायदे की चिंता', पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर कांग्रेस हमलावर

पिछले 10 दिन में तीसरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होने के बाद विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया ह...

रोजगार मेले में 51 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र, पीएम मोदी बोले- हमारे युवा 'विकसित भारत' की यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 19वें रोजगार मेले में अलग-अलग सरकारी विभागों और संगठनों में 51 हज...

दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में हुई 1 रुपए की बढ़ोतरी, 81 रुपए प्रति किलो के पार पहुंचा रेट

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की खुदरा कीमत में 1 रुपए प्रति किलो की बढ...

कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू यादव के खिलाफ आरोप तय करने के फैसले को टाला

दिल्ली की कोर्ट ने शुक्रवार को कथित आईआरसीटीसी होटल घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू प्र...