Search

आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड, आरोन फिंच भी छूटे पीछे

आईपीएल 2026 का 31वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच खेला जा रहा है


हैदराबाद, आईपीएल 2026 का 31वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच खेला जा रहा है। राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को अभिषेक ने तूफानी शतक लगाते हुए क्रिस गेल के बड़े टी20 रिकॉर्ड को तोड़ दिया।  


अभिषेक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 68 गेंदों में 198 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 135 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 10 चौके और 10 छक्के लगाए। अभिषेक इस इनिंग के साथ ही टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक बार 130 से अधिक रनों की पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा चौथी बार किया है। अभिषेक ने इस मामले में क्रिस गेल और आरोन फिंच को पीछे छोड़ा है। गेल-फिंच ने टी20 क्रिकेट में 3 बार 130 से अधिक रनों की पारी खेली है।


अभिषेक के आगे दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज पूरी तरह से बेबस दिखाई दिए। उन्होंने आईपीएल इतिहास की पांचवीं सबसे बड़ी पारी खेली। अभिषेक ने अपनी आतिशी पारी के दौरान टी20 क्रिकेट में 350 छक्के भी पूरे किए। वह क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में भारत की तरफ से संयुक्त रूप से सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। अभिषेक ने टी20 क्रिकेट में यह 9वां शतक लगाया है। अभिषेक के अलावा, विराट कोहली ने भी इस फॉर्मेट में 9 शतक लगाए हैं।


अभिषेक ने एसआरएच को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार शुरुआत दी। उन्होंने पहले विकेट के लिए ट्रेविस हेड के साथ मिलकर 8.5 ओवर में 97 रन जोड़े। हेड 26 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अभिषेक ने दूसरे विकेट के लिए ईशान किशन (25) संग मिलकर 35 गेंदों में 79 रनों की दमदार पारी खेली।


वहीं, तीसरे विकेट के लिए उन्होंने हेनरिक क्लासेन (नाबाद 37 रन) के साथ मिलकर 32 गेंदों में 66 रन जोड़े। अभिषेक ने आईपीएल में दूसरी बार 130 से अधिक रनों की पारी खेली है। इससे पहले, अभिषेक ने आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 55 गेंदों में नाबाद 141 रन बनाए थे।


Raj Sharma | April 22, 2026 | Sports |


त्रिकोणीय सीरीज के लिए अनुकूल रॉय हुए भारत ए टीम में शामिल, हर्ष दुबे की लेंगे जगह

आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे अनुकूल रॉय को त्रिकोणीय सीरीज ...

आईपीएल 2026: जीत के साथ केकेआर ने रोमांचक बनाई प्लेऑफ की रेस, सीएसके-डीसी का नुकसान

आईपीएल 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस (...

आईपीएल 2026: एसआरएच और जीटी ने कटाया प्लेऑफ का टिकट, हार के साथ मुश्किल हुई सीएसके की राह

आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 5 विकेट से हरा...

आर्थिक तंगी, सुविधाओं का अभाव, लेकिन कुछ कर गुजरने की जिद ने रोनाल्डो को बनाया 'फुटबॉल का जादूगर'

कहते हैं कि किसी चीज की सही अहमियत उसी इंसान को पता होती है, जिसने वर्षों से उसके लिए इंतजार किया हो...

'मुझे संदेह है कि वह इस समय ऐसा रिस्क लेना चाहेंगे', धोनी की वापसी पर गावस्कर का बड़ा बयान

भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ चेन्नई सुपर किं...

पीबीकेएस को मिली लगातार पांचवीं हार, कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 के 58वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 6 विकेट से हार का सा...