Search

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स के लिए खुशखबरी, मिचेल स्टार्क को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से मिली मंजूरी

तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने प्रतियोगी क्रिकेट खेलने की मंजूरी दे दी है


नई दिल्ली, तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने प्रतियोगी क्रिकेट खेलने की मंजूरी दे दी है। सीए से मंजूरी मिलने के बाद मिचेल स्टार्क आईपीएल 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) का हिस्सा बनने को तैयार हैं। 


 




कोहनी और कंधे की दिक्कतों की वजह से अब तक आईपीएल से बाहर रहे स्टार्क जल्द दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ सकते हैं। स्टार्क के 1 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दिल्ली के मैच में खेलने की संभावना है।




स्टार्क को कंधे और कोहनी की दिक्कत एशेज सीरीज के 5 टेस्ट और फिर बिग बैश लीग खेलने के दौरान हुई थी। स्टार्क ने एशेज सीरीज के सभी 5 टेस्ट खेले थे और प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता था। 




स्टार्क के आईपीएल से बाहर रहने की आलोचना सोशल मीडिया पर हो रही थी। इसको लेकर कुछ समय पहले उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपना पक्ष रखा था।




स्टार्क ने लिखा था, "भारतीय मीडिया में और उसके जरिए कुछ लोगों की राय और विचारों के बावजूद, मैं अभी अपने कंधे और कोहनी की चोट का रिहैब और प्रबंधन कर रहा हूं, जिसके बारे में मुझे ऑस्ट्रेलियाई गर्मियों के दौरान पता नहीं था कि वह कितनी गंभीर है। इन लोगों ने आईपीएल में शामिल होने को लेकर कुछ कड़े बयान दिए हैं और खिलाड़ियों के बारे में बहुत गलत राय दी है, उन्हें सच बताकर पेश किया है, और दावा किया है कि वे मेरे शरीर को मुझसे बेहतर जानते हैं।"




स्टार्क ने आगे कहा था, "मैं मानता हूं कि यह चोट और टाइमिंग दिल्ली टीम के लिए परेशानी वाली है, और मैं इसके लिए और इस सीजन के शुरुआती हिस्से के लिए उपलब्ध नहीं होने के लिए फैंस से माफी मांगता हूं। मैं डीसी से जुड़ने के लिए प्रतिबद्ध हूं, टीम को लगातार अपडेट कर रहा हूं।" 




मिचेल स्टार्क के जुड़ने से निश्चित रूप से दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी मजबूत होगी और विपक्षी टीमों की मुश्किल बढ़ेगी। डीसी 6 मैचों में 3 जीत और 3 हार के साथ 6 अंक लेकर अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है। 


Raj Sharma | April 23, 2026 | Sports |


स्वदेश लौटने पर भारतीय टीम का भव्य स्वागत, खिलाड़ियों ने सरकार और सहयोगी संस्थाओं का जताया आभार

स्वदेश लौटने पर भारतीय टीम का भव्य स्वागत, खिलाड़ियों ने सरकार और सहयोगी संस्थाओं का जताया आभार ...

नरेन तम्हाने: गेंदबाज से विकेटकीपर बनने के बाद चमकी किस्मत, वैली ग्राउट से की जाती थी तुलना

नरेन तम्हाने: गेंदबाज से विकेटकीपर बनने के बाद चमकी किस्मत, वैली ग्राउट से की जाती थी तुलना ...

'आपका सफर शानदार रहा', रहाणे के इंटनरेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने पर रैना ने लिखा खास पोस्ट

'आपका सफर शानदार रहा', रहाणे के इंटनरेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने पर रैना ने लिखा खास पोस्ट ...

सीडब्ल्यूजी 2026: वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने जीता सिल्वर, सिर्फ 1 किग्रा के अंतर से चूके 'गोल्ड'

सीडब्ल्यूजी 2026: वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने जीता सिल्वर, सिर्फ 1 किग्रा के अंतर से चूके 'गोल्ड' ...

भारत बनाम श्रीलंका: दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा, अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी

भारत बनाम श्रीलंका: दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा, अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी ...

सीडब्ल्यूजी 2026: 'आपके जज्बे और दृढ़ संकल्प ने देश का मान बढ़ाया,' राष्ट्रपति मुर्मु ने वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी को सराहा

सीडब्ल्यूजी 2026: 'आपके जज्बे और दृढ़ संकल्प ने देश का मान बढ़ाया,' राष्ट्रपति मुर्मु ने वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी को सराहा ...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2006: नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर चूके, 100 मीटर रेस में भारत की उम्मीदों को झटका

कॉमनवेल्थ गेम्स 2006: नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर चूके, 100 मीटर रेस में भारत की उम्मीदों को झटका ...