Search

गुजरात के उमरेठ उपचुनाव में 11 बजे तक 25.65 प्रतिशत व बारामती में 20.55 प्रतिशत मतदान

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार गुरुवार सुबह 11 बजे तक गुजरात के उमरेठ सीट पर 25.65 प्रतिशत


नई दिल्ली,  भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार गुरुवार सुबह 11 बजे तक गुजरात के उमरेठ सीट पर 25.65 प्रतिशत, महाराष्ट्र के बारामती सीट पर 20.55 प्रतिशत और राहुरी सीट पर 18.22 प्रतिशत मतदान हुआ है।  


इससे पहले बारामती में 9 बजे तक 8.01 प्रतिशत वोटिंग हुई थी, वहीं राहुरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 6.39 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसके साथ गुजरात की उमरेठ विधानसभा उपचुनाव में 10 प्रतिशत मतदान हुआ था।


गुजरात के उमरेठ सीट पर उपचुनाव के लिए गुरुवार सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई। इस बार चुनावों को लेकर वोटरों में काफी उत्साह देखने को मिला, क्योंकि कई पोलिंग स्टेशनों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई थीं। यहां पर लगभग 2 लाख 45 हजार मतदाता, जिनमें चार हजार मतदाता पहली बार मतदान कर रहे है।


वहीं कुल छह उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें भाजपा के हर्षद परमार और कांग्रेस के भृगुराजसिंह चौहान के बीच सीधा मुकाबला है। प्रशासन ने सुचारू मतदान सुनिश्चित करने के लिए एक हजार 500 मतदान कर्मियों की टीम तैनात की है। मौजूदा विधायक गोविंद परमार के असामयिक निधन के कारण उपचुनाव कराना आवश्यक हो गया था।


महाराष्ट्र के बारामती और राहुरी सीटों पर उपचुनाव के लिए गुरुवार सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई। महाराष्ट्र की उप-मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने सुबह ही बारामती उपचुनाव के लिए अपना वोट काटेवाड़ी में डाल कर लोगों से मतदान करने की अपील की।


बता दें कि यह पवार परिवार का पैतृक गांव है। बारामती वही सीट है, जो पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत के बाद खाली हो गई थी। मतदान को लेकर सुनेत्रा पवार ने मतदाताओं से अपील की है कि वे उनके दिवंगत पति अजित पवार को श्रद्धांजलि के तौर पर उनका समर्थन करें।


पिछले साल अक्टूबर में भाजपा विधायक शिवाजी करदिले के निधन के बाद राहुरी सीट खाली हो गई थी। उनके बेटे अक्षय करदिले राहुरी से चुनाव लड़ रहे हैं, उनका मुकाबला एनसीपी (एसपी) के उम्मीदवार गोविंद मोकाटे और वंचित बहुजन अघाड़ी के संतोष चालके से है।


Raj Sharma | April 23, 2026 | India |


'सरकार को बस तेल कंपनियों के फायदे की चिंता', पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर कांग्रेस हमलावर

पिछले 10 दिन में तीसरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होने के बाद विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया ह...

रोजगार मेले में 51 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र, पीएम मोदी बोले- हमारे युवा 'विकसित भारत' की यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 19वें रोजगार मेले में अलग-अलग सरकारी विभागों और संगठनों में 51 हज...

दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में हुई 1 रुपए की बढ़ोतरी, 81 रुपए प्रति किलो के पार पहुंचा रेट

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की खुदरा कीमत में 1 रुपए प्रति किलो की बढ...

कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू यादव के खिलाफ आरोप तय करने के फैसले को टाला

दिल्ली की कोर्ट ने शुक्रवार को कथित आईआरसीटीसी होटल घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू प्र...

ट्विशा शर्मा केस में मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, सीबीआई जांच की सिफारिश

मध्य प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को ट्विशा शर्मा की मौत के मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को स...

भोपाल : ट्विशा मामले में जिला उपभोक्ता आयोग अध्यक्ष गिरिबाला सिंह पर कार्रवाई की तैयारी, विभाग

मध्य प्रदेश सरकार ने ट्विशा मामले में विवादों में घिरी जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग, भोपाल-2 की अ...