Search

नदिया में मोदी-मोदी की गूंज, रैली में पेंटिंग्स और फोटो लेकर पहुंचे प्रशंसक

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के कृष्णानगर सरकारी कॉलेज मैदान में गुरुवार दोपहर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक जनसभा को संबोधित करेंगे


नदिया,  पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के कृष्णानगर सरकारी कॉलेज मैदान में गुरुवार दोपहर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा से पहले मैदान में खासा उत्साह और हलचल देखने को मिल रही है।

 


मैदान में गुरुवार सुबह से ही लोग जुटने लगे हैं। जिले के विभिन्न इलाकों से लोग बड़ी संख्या में यहां पहुंचे, जिससे पूरे क्षेत्र में चुनावी माहौल और भी गर्म हो गया। लोग हाथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां के साथ फोटो लेकर भी दिखाई दे रहे हैं, तो कोई उनकी पेंटिंग बनाकर ले आया है और प्रधानमंत्री मोदी के आने का इंतजार कर रहा है।


वहीं, गुरुवार सुबह से ही मैदान में लोगों की आवाजाही शुरू हो गई थी और देखते ही देखते पूरा परिसर खचाखच भर गया। सभा स्थल पर मौजूद लोग प्रधानमंत्री के संबोधन का बेसब्री से इंतजार करते नजर आए। कई समर्थक हाथों में झंडे और बैनर लेकर पहुंचे थे, जिससे माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंगा दिखाई दिया।


प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश से पहले कई स्तरों पर जांच की जा रही है, जिसमें पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तैनात हैं। पूरे इलाके में चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। मंच की सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थीं और तकनीकी व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त रखा गया है।


स्थानीय राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह रैली नदिया जिले की राजनीति पर गहरा प्रभाव डाल सकती है। पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी माहौल के बीच इस तरह की बड़ी जनसभा को काफी अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और आगामी रणनीतियों को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दे सकते हैं।


वहीं, अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी अपने भाषण में क्या मुद्दे उठाते हैं और उनका जनता पर कितना प्रभाव पड़ता है। क्योंकि पहले चरण का मतदान जारी है और इसका खासा प्रभाव देखने को मिल सकता है। यह रैली आने वाले दिनों में जिले की राजनीतिक दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकती है।


Raj Sharma | April 23, 2026 | India |


'सरकार को बस तेल कंपनियों के फायदे की चिंता', पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर कांग्रेस हमलावर

पिछले 10 दिन में तीसरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होने के बाद विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया ह...

रोजगार मेले में 51 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र, पीएम मोदी बोले- हमारे युवा 'विकसित भारत' की यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 19वें रोजगार मेले में अलग-अलग सरकारी विभागों और संगठनों में 51 हज...

दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में हुई 1 रुपए की बढ़ोतरी, 81 रुपए प्रति किलो के पार पहुंचा रेट

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की खुदरा कीमत में 1 रुपए प्रति किलो की बढ...

कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू यादव के खिलाफ आरोप तय करने के फैसले को टाला

दिल्ली की कोर्ट ने शुक्रवार को कथित आईआरसीटीसी होटल घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू प्र...

ट्विशा शर्मा केस में मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, सीबीआई जांच की सिफारिश

मध्य प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को ट्विशा शर्मा की मौत के मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को स...

भोपाल : ट्विशा मामले में जिला उपभोक्ता आयोग अध्यक्ष गिरिबाला सिंह पर कार्रवाई की तैयारी, विभाग

मध्य प्रदेश सरकार ने ट्विशा मामले में विवादों में घिरी जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग, भोपाल-2 की अ...