Search

आईपीएल 2026: एमआई पर जीत के साथ पांचवें नंबर पर पहुंची सीएसके, कंबोज के सिर पर सजी पर्पल कैप

आईपीएल 2026 का 33वां मुकाबला गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच खेला गया


मुंबई,  आईपीएल 2026 का 33वां मुकाबला गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच खेला गया। संजू सैमसन के सीजन के दूसरे शतक (54 गेंदों पर नाबाद 101 रन) की मदद से सीएसके ने एमआई को 103 रन से हरा दिया। रनों के लिहाज से आईपीएल इतिहास में सीएसके की यह सबसे बड़ी जीत है, जबकि एमआई की सबसे बड़ी हार। 


 




एमआई और सीएसके मैच के बाद आइए देखते हैं कि अंकतालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर है।




पंजाब किंग्स 6 मैचों में 11 अंक के साथ पहले स्थान पर है। राजस्थान रॉयल्स 7 मैच में 10 अंक के साथ दूसरे स्थान, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 मैचों में 8 अंक लेकर तीसरे, सनराइजर्स हैदराबाद 7 मैचों में 8 अंक के साथ चौथे और सीएसके 7 मैच में 6 अंक के साथ पाचवें स्थान पर है। 




दिल्ली कैपिटल्स 6 मैचों में 6 अंक के साथ छठे स्थान पर है। गुजरात टाइटंस 6 मैचों में 6 अंक के साथ सातवें, मुंबई इंडियंस 7 मैचों में 4 अंक के साथ आठवें, एलएसजी 7 मैचों में 4 अंक के साथ नौवें, और कोलकाता नाइट राइडर्स 7 मैचों में 3 अंक के साथ दसवें स्थान पर है। 




समान अंकों के बावजूद कई टीमों की रैंकिंग उनके रन रेट की वजह से अलग-अलग है। 




शतक के बाद सीएसके के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर आ गए हैं। सैमसन ने 7 मैचों में 293 रन बना लिए हैं। ऑरेंज कैप अभी भी सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पास है। अभिषेक ने 7 मैचों की 7 पारियों में 323 रन बनाए हैं। 




पर्पल कैप पर एक बार फिर सीएसके के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज का कब्जा हो गया है। कंबोज ने 7 मैचों में 14 विकेट लिए हैं। एलएसजी के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव 7 मैचों में 13 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं।  




Raj Sharma | April 24, 2026 | Sports |


स्वदेश लौटने पर भारतीय टीम का भव्य स्वागत, खिलाड़ियों ने सरकार और सहयोगी संस्थाओं का जताया आभार

स्वदेश लौटने पर भारतीय टीम का भव्य स्वागत, खिलाड़ियों ने सरकार और सहयोगी संस्थाओं का जताया आभार ...

नरेन तम्हाने: गेंदबाज से विकेटकीपर बनने के बाद चमकी किस्मत, वैली ग्राउट से की जाती थी तुलना

नरेन तम्हाने: गेंदबाज से विकेटकीपर बनने के बाद चमकी किस्मत, वैली ग्राउट से की जाती थी तुलना ...

'आपका सफर शानदार रहा', रहाणे के इंटनरेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने पर रैना ने लिखा खास पोस्ट

'आपका सफर शानदार रहा', रहाणे के इंटनरेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने पर रैना ने लिखा खास पोस्ट ...

सीडब्ल्यूजी 2026: वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने जीता सिल्वर, सिर्फ 1 किग्रा के अंतर से चूके 'गोल्ड'

सीडब्ल्यूजी 2026: वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने जीता सिल्वर, सिर्फ 1 किग्रा के अंतर से चूके 'गोल्ड' ...

भारत बनाम श्रीलंका: दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा, अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी

भारत बनाम श्रीलंका: दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा, अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी ...

सीडब्ल्यूजी 2026: 'आपके जज्बे और दृढ़ संकल्प ने देश का मान बढ़ाया,' राष्ट्रपति मुर्मु ने वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी को सराहा

सीडब्ल्यूजी 2026: 'आपके जज्बे और दृढ़ संकल्प ने देश का मान बढ़ाया,' राष्ट्रपति मुर्मु ने वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी को सराहा ...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2006: नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर चूके, 100 मीटर रेस में भारत की उम्मीदों को झटका

कॉमनवेल्थ गेम्स 2006: नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर चूके, 100 मीटर रेस में भारत की उम्मीदों को झटका ...