Search

आईपीएल 2026: डीसी के सामने अपने घर में पंजाब किंग्स का विजय रथ रोकने की चुनौती, हेड-टू-हेड में कौन आगे?

आईपीएल 2026 का 35वां मुकाबला रविवार को दोपहर 3:30 से दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम, नई दिल्ली में खेला जाएगा


नई दिल्ली, आईपीएल 2026 का 35वां मुकाबला रविवार को दोपहर 3:30 से दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम, नई दिल्ली में खेला जाएगा। अपने घरेलू मैदान पर डीसी जीत की राह पर लौटने के इरादे से खेलेगी। 


 




दिल्ली कैपिटल्स को अपने पिछले 4 मैचों में 3 में हार का सामना करना पड़ा है। डीसी ने अपना पिछला मैच सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ 47 रन से गंवाया था। टीम सीजन में 6 मैचों में 3 जीत और 3 हार के साथ 6 अंक लेकर छठे स्थान पर है। डीसी अपने घरेलू मैदान पर पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत की राह पर लौटने के लक्ष्य के साथ खेलेगी, जो आसान नहीं होने वाला है। पंजाब के खिलाफ डीसी को जीत के लिए कप्तानी, बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। 




पंजाब किंग्स का सीजन में शानदार प्रदर्शन रहा है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब ने अभी तक एक भी मैच नहीं गंवाया है। पंजाब 6 मैचों में 5 जीत और एक रद्द मैच से 1 अंक लेकर कुल 11 अंक के साथ अंकतालिका में पहले स्थान पर है। पंजाब की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही संतुलित हैं, और डीसी की उसके घर में कड़ी परीक्षा लेने के लिए तैयार है। 




मौसम की बात करें तो बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन बहुत गर्म और उमस भरा रहने की उम्मीद है। अरुण जेटली स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों के अनुकूल माना जाता है। डीसी-पीबीकेएस मैच में भी रनों की बारिश हो सकती है। 




दोनों टीमों के बीच सीजन का यह पहला मुकाबला है। अब तक खेले गए 35 मुकाबलों में दोनों ही टीमों ने 17-17 मैच जीते हैं। एक मैच का परिणाम नहीं आया है। 


Raj Sharma | April 25, 2026 | Sports |


त्रिकोणीय सीरीज के लिए अनुकूल रॉय हुए भारत ए टीम में शामिल, हर्ष दुबे की लेंगे जगह

आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे अनुकूल रॉय को त्रिकोणीय सीरीज ...

आईपीएल 2026: जीत के साथ केकेआर ने रोमांचक बनाई प्लेऑफ की रेस, सीएसके-डीसी का नुकसान

आईपीएल 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस (...

आईपीएल 2026: एसआरएच और जीटी ने कटाया प्लेऑफ का टिकट, हार के साथ मुश्किल हुई सीएसके की राह

आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 5 विकेट से हरा...

आर्थिक तंगी, सुविधाओं का अभाव, लेकिन कुछ कर गुजरने की जिद ने रोनाल्डो को बनाया 'फुटबॉल का जादूगर'

कहते हैं कि किसी चीज की सही अहमियत उसी इंसान को पता होती है, जिसने वर्षों से उसके लिए इंतजार किया हो...

'मुझे संदेह है कि वह इस समय ऐसा रिस्क लेना चाहेंगे', धोनी की वापसी पर गावस्कर का बड़ा बयान

भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ चेन्नई सुपर किं...

पीबीकेएस को मिली लगातार पांचवीं हार, कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 के 58वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 6 विकेट से हार का सा...