Search

हरभजन सिंह और अशोक मित्तल को सीआरपीएफ ने मुहैया करवाई 'वाई कैटेगरी' सुरक्षा

भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने रविवार को पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह की सुरक्षा वापस ली थी


नई दिल्ली,  भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने रविवार को पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह की सुरक्षा वापस ली थी, जिसके कुछ ही घंटों बाद केंद्र सरकार ने हस्तक्षेप किया। हरभजन सिंह को सीआरपीएफ की ओर से 'वाई कैटेगरी' की सुरक्षा दी गई है।  


उनके अलावा, राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को भी वाई श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई गई है। सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण यह कदम उठाया गया है।


उल्लेखनीय है कि हाल ही में राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी (आप) का साथ जोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थामा है। चड्ढा ने कहा था कि उनके सहित 7 राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल होने वाले हैं। इन सांसदों में राघव चड्ढा ने हरभजन सिंह का नाम भी लिया था।


प्रेस कॉन्फ्रेंस में राघव चड्ढा ने बताया कि पार्टी छोड़ने वाले 7 सांसदों में उनके अलावा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल और राजेंद्र गुप्ता शामिल हैं।


आम आदमी पार्टी ने कुछ दिनों पहले ही राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर के पद से हटाकर डॉ. अशोक मित्तल को राज्यसभा में अपनी पार्टी का डिप्टी लीडर नियुक्त किया था। अशोक मित्तल अप्रैल 2022 में राज्यसभा के सांसद बने थे, जिसके बाद से वह कई संसदीय समितियों के सदस्य रह चुके हैं।


राघव चड्ढा के इस बयान के बाद सियासी माहौल गर्मा गया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हरभजन सिंह और अशोक मित्तल के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुतले फूंके गए और नारेबाजी हुई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हुईं और हरभजन सिंह के साथ अशोक मित्तल के आवास के बाहर सीआरपीएफ तैनात की गई, ताकि किसी अप्रिय घटना से निपटा जा सके।


फिलहाल आम आदमी पार्टी के भीतर राजनीतिक उथल-पुथल जारी है। पार्टी के कई प्रमुख नेताओं के पाला बदलने के बाद पंजाब और दिल्ली की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।


Raj Sharma | April 27, 2026 | Sports |


त्रिकोणीय सीरीज के लिए अनुकूल रॉय हुए भारत ए टीम में शामिल, हर्ष दुबे की लेंगे जगह

आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे अनुकूल रॉय को त्रिकोणीय सीरीज ...

आईपीएल 2026: जीत के साथ केकेआर ने रोमांचक बनाई प्लेऑफ की रेस, सीएसके-डीसी का नुकसान

आईपीएल 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस (...

आईपीएल 2026: एसआरएच और जीटी ने कटाया प्लेऑफ का टिकट, हार के साथ मुश्किल हुई सीएसके की राह

आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 5 विकेट से हरा...

आर्थिक तंगी, सुविधाओं का अभाव, लेकिन कुछ कर गुजरने की जिद ने रोनाल्डो को बनाया 'फुटबॉल का जादूगर'

कहते हैं कि किसी चीज की सही अहमियत उसी इंसान को पता होती है, जिसने वर्षों से उसके लिए इंतजार किया हो...

'मुझे संदेह है कि वह इस समय ऐसा रिस्क लेना चाहेंगे', धोनी की वापसी पर गावस्कर का बड़ा बयान

भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ चेन्नई सुपर किं...

पीबीकेएस को मिली लगातार पांचवीं हार, कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 के 58वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 6 विकेट से हार का सा...