Search

अंक तालिका में केकेआर ने लगाई दो पायदान की छलांग, 10वें नंबर पर खिसकी एलएसजी

आईपीएल 2026 में रविवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 8 विकेट से हराया।


नई दिल्ली आईपीएल 2026 में रविवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 8 विकेट से हराया। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच हुए मैच का नतीजा सुपर ओवर से निकला, जहां केकेआर ने बाजी मारी।  


आईपीएल 2026 में दूसरी जीत दर्ज करने के बाद केकेआर ने दो पायदान की छलांग लगाई है। केकेआर 10वें नंबर से अंक तालिका में 8वें नंबर पर आ गई है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में खेल रही कोलकाता नाइट राइडर्स के 8 मुकाबलों में 5 पॉइंट हो गए हैं। वहीं, लगातार पांचवीं हार के साथ एलएसजी अब अंक तालिका में सबसे निचले पायदान (10वें) पर खिसक गई है। 8 मुकाबलों के बाद एलएसजी के कुल 4 प्वाइंट हैं। केकेआर ने एलएसजी के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 155 रन लगाए। टीम की तरफ से रिंकू सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों में 83 रनों की दमदार पारी खेली।


156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 155 रन बनाए, और मुकाबला टाई रहा। हालांकि, सुपर ओवर में सुनील नरेन ने तीन गेंदों के अंदर निकोलस पूरन और एडेन मार्करम को आउट कर दिया, जिसके चलते केकेआर को सिर्फ 2 रनों का लक्ष्य मिला। रिंकू ने सुपर ओवर की पहली ही गेंद पर चौका लगाते हुए केकेआर को जीत दिलाई।


वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली जीत दर्ज करने के बाद गुजरात टाइटंस के 8 मुकाबलों में आठ प्वाइंट हो गए हैं और टीम अंक तालिका में पांचवें नंबर पर आ गई है। वहीं, सीएसके सीजन की पांचवीं हार के साथ टेबल में छठे नंबर पर खिसक गई है। जीटी के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 158 रन लगाए।


टीम की तरफ से कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 60 गेंदों में 74 रनों की दमदार पारी खेली। हालांकि, साई सुदर्शन की 46 गेंदों में खेली गई 87 रनों की बेहतरीन पारी के बूते गुजरात टाइटंस ने 159 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 16.4 ओवर में हासिल कर लिया।


7 मुकाबलों में से 6 में जीत हासिल करने वाली पंजाब किंग्स 13 प्वाइंट्स के साथ अंक तालिका में पहले नंबर पर बनी हुई है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 7 मुकाबलों में 10 पॉइंट के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है। सनराइजर्स हैदराबाद 8 मुकाबलों में 10 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर है।


Raj Sharma | April 27, 2026 | Sports |


त्रिकोणीय सीरीज के लिए अनुकूल रॉय हुए भारत ए टीम में शामिल, हर्ष दुबे की लेंगे जगह

आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे अनुकूल रॉय को त्रिकोणीय सीरीज ...

आईपीएल 2026: जीत के साथ केकेआर ने रोमांचक बनाई प्लेऑफ की रेस, सीएसके-डीसी का नुकसान

आईपीएल 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस (...

आईपीएल 2026: एसआरएच और जीटी ने कटाया प्लेऑफ का टिकट, हार के साथ मुश्किल हुई सीएसके की राह

आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 5 विकेट से हरा...

आर्थिक तंगी, सुविधाओं का अभाव, लेकिन कुछ कर गुजरने की जिद ने रोनाल्डो को बनाया 'फुटबॉल का जादूगर'

कहते हैं कि किसी चीज की सही अहमियत उसी इंसान को पता होती है, जिसने वर्षों से उसके लिए इंतजार किया हो...

'मुझे संदेह है कि वह इस समय ऐसा रिस्क लेना चाहेंगे', धोनी की वापसी पर गावस्कर का बड़ा बयान

भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ चेन्नई सुपर किं...

पीबीकेएस को मिली लगातार पांचवीं हार, कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 के 58वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 6 विकेट से हार का सा...