Search

बैरकपुर रैली में पीएम मोदी ने अंग, बंग, कलिंग को बताया देश की समृद्धि का आधार, बोले-4 मई के बाद फिर आऊंगा बंगाल

पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में सोमवार को विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की राजनीति, विकास और आगामी चुनाव को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कहीं


बैरकपुर, पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में सोमवार को विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की राजनीति, विकास और आगामी चुनाव को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं और जनता के साथ भावनात्मक जुड़ाव का भी उल्लेख किया।

 


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बंगाल में जहां-जहां वे गए, वहां लोगों का उत्साह और अपनापन उन्हें गहराई से प्रभावित कर रहा है। 4 मई के चुनाव परिणामों के बाद भाजपा के शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें फिर से बंगाल आने का अवसर मिलेगा। यहां के लोग उनके लिए परिवार जैसे हैं और उनके बीच आकर उन्हें सुकून मिलता है।


पीएम मोदी ने अपने भाषण में ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए कहा कि बैरकपुर की धरती 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का महत्वपूर्ण केंद्र रही है और आज भी यह भूमि परिवर्तन की नई ऊर्जा को प्रेरित कर रही है। जब भारत समृद्ध था, तब अंग, बंग और कलिंग जैसे क्षेत्र उसकी शक्ति का आधार थे और आज देश को विकसित बनाने के लिए इन क्षेत्रों का मजबूत होना जरूरी है।


प्रधानमंत्री ने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए कहा कि राजनीति में आने के बाद से उन्होंने लगातार देशभर में यात्रा की है और हर परिस्थिति में कार्यकर्ता के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को निभाया है। वे न समय देखते हैं और न मौसम, बल्कि केवल जनता की सेवा को प्राथमिकता देते हैं।


पीएम मोदी ने बताया कि हाल की रैलियों के दौरान उन्हें जनता का अभूतपूर्व प्रेम और समर्थन देखने को मिला, जिससे उनका उत्साह और बढ़ गया है। उन्होंने एक घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि एक महिला समर्थक उनसे मिलने के लिए बैरिकेड्स पार करने की कोशिश कर रही थी, जो उनके लिए भावनात्मक क्षण था।


प्रधानमंत्री ने विपक्षी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस “मां, माटी, मानुष” के नारे के साथ सरकार बनी थी, उसे अब भुला दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा और किसानों के मुद्दों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। इस चुनाव में बंगाल के भविष्य के साथ-साथ पूर्वी भारत के विकास की दिशा भी तय होगी।


मोदी ने अपने संबोधन के अंत में कहा कि बंगाल की सेवा करना और इसे चुनौतियों से निकालना केवल उनका सौभाग्य ही नहीं, बल्कि उनका कर्तव्य भी है और वे इस जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटेंगे।


पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल की सेवा करना, उसे सुरक्षित रखना और जिन चुनौतियों का वह सामना कर रहा है, उनसे उसकी रक्षा करना यह मेरी जिम्मेदारी भी है। मेरा कर्तव्य भी है और मैं इससे पीछे नहीं हटूंगा। यह वही बंगाल है, यही प्रेसिडेंसी क्षेत्र है, जिसने जनसंघ को उसकी राजनीतिक नींव प्रदान की। बंगाल ने ही डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को संसद के लिए चुना और उनकी प्रेरणा ही भाजपा का संकल्प बन गई। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर हमने डॉ. मुखर्जी के संकल्पों में से एक को पूरा किया है।


उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल का यह चुनाव भारत के संपूर्ण पूर्वी क्षेत्र का भाग्य बदलने का चुनाव है। टीएमसी के पास बंगाल के भविष्य का रोड मैप नहीं है। यहां टीएमसी के सिंडिकेट की फैक्ट्रियों का विस्तार हो रहा है। यह है टीएमसी का महा जंगलराज है। टीएमसी को हराना ही होगा। भाजपा यहां जनता जनार्दन का राज लाएगी।


Raj Sharma | April 27, 2026 | India |


बेंगलुरु: मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को बेंगलुरु स्थित विधानसभा भवन विधान सौधा में कर्ना...

मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश, 15 लाख रुपए कीमत के 67 चोरी के मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दो आरोपी गिरफ्त

नोएडा के फेस-1 थाने की पुलिस ने मोबाइल चोरी और स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक अंतर्राज्यीय गिर...

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के प्रदर्शन के खिलाफ याचिका, दिल्ली हाईकोर्ट ने जल्द सुनवाई की मांग ठुकरा

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के 6 जून के प्रदर्शन के खिलाफ दायर याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने तत्काल सुनवा...

मालवीय नगर अग्निकांड का मुख्य आरोपी लवकेश बजाज पहले भी जा चुका है जेल, यह है आरोप

मालवीय नगर के होटल अग्निकांड में गिरफ्तार मुख्य आरोपी लवकेश बजाज के खिलाफ पहले भी एक गंभीर आपराधिक मा...

नितिन नवीन ने तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई का इस्तीफा किया स्वीकार

रतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई का प...

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 682.2 अरब डॉलर के बेहद मजबूत स्तर पर, अर्थव्यवस्था मजबूत स्थिति में: आर

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के बाद आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा न...

पश्चिम बंगाल: गृह मंत्रालय पर भड़काऊ टिप्पणी को लेकर ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

गृह मंत्रालय को लेकर भड़काऊ बयान देने के मामले में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खि...

मालवीय नगर अग्निकांड में जान गंवाने वाले 12 विदेशियों में से 9 की हुई शिनाख्त

दिल्ली पुलिस ने मालवीय नगर अग्निकांड में जान गंवाने वाले 12 विदेशी नागरिकों में से नौ की शिनाख्त कर ली ह...

सीआईएसएफ ने मुंबई एयरपोर्ट पर 1.39 करोड़ की विदेशी मुद्रा पकड़ी, कस्टम को सौंपा गया यात्री

मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने नियमित सुरक्ष...

नई दिल्ली में आग का तांडव, राजस्व विभाग के अधिकारी ने कहा- होटलों की जांच की जा रही

दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार को आग की पचेट में आकर 21 लोगों की दर्दनाक मौत ने सबको झकझोर कर रख दिया है...

दुबई बेस्ड भारतीय बैंकर श्रद्धा गुप्ता ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की

भारतीय पर्वतारोही श्रद्धा गुप्ता ने सफलतापूर्वक माउंट एवरेस्ट (8,849 मीटर) पर चढ़ाई पूरी कर ली है, ...

हिमाचल प्रदेश : नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर जयराम ठाकुर का तंज, बोले- सरकार के खिलाफ जनादे

हिमाचल प्रदेश के नगर निकाय चुनावों में भाजपा को बढ़त मिली है। नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयर...