Search

नोएडा में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, हजारों लीटर शराब नष्ट

एडा में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हजारों लीटर शराब को नष्ट कर दिया


नोएडा,  नोएडा में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हजारों लीटर शराब को नष्ट कर दिया। थाना सेक्टर-142 पुलिस ने न्यायालय के आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई की, जिसमें आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज 64 मामलों से जुड़ी अवैध शराब को पूरी प्रक्रिया के साथ नष्ट किया गया। 


 


जानकारी के अनुसार, इस कार्रवाई के दौरान कुल लगभग 3371 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, 323 लीटर अवैध बीयर और 406 लीटर अवैध देशी शराब को नष्ट किया गया। यह सभी शराब पिछले वर्षों 2022 से 2024 के बीच दर्ज विभिन्न मामलों में जब्त की गई थी। लंबे समय से यह माल थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया था, जिसे अब कोर्ट के निर्देशानुसार नष्ट कर दिया गया।


इस अभियान को पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार चलाए जा रहे माल निरस्तीकरण अभियान के तहत अंजाम दिया गया। कार्रवाई पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा और अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। साथ ही सहायक पुलिस आयुक्त सेंट्रल नोएडा तृतीय, थाना सेक्टर-142 के प्रभारी निरीक्षक और आबकारी निरीक्षक गौतमबुद्धनगर की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से पूरा किया गया। अवैध शराब को नष्ट करने के लिए जेसीबी मशीन की मदद से गड्ढा खोदा गया, जिसमें शराब की बोतलों को तोड़कर मिट्टी में दबा दिया गया।


इस दौरान सभी आवश्यक कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं का पालन किया गया, ताकि पर्यावरण और सुरक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ सख्ती लगातार जारी रहेगी। इस तरह की कार्रवाइयों का उद्देश्य न केवल कानून व्यवस्था को बनाए रखना है, बल्कि अवैध शराब के सेवन से होने वाले संभावित हादसों और जनहानि को भी रोकना है।


नोएडा पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। अधिकारियों ने साफ किया है कि भविष्य में भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे और अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Raj Sharma | April 27, 2026 | India |


सरकारी नौकरी अलर्ट : एसएसबी ने निकाली 50 कांस्टेबल पदों पर वैकेंसी, इस तिथि तक करें आवेदन

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सेवारत (पुरुष और महिला) कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) कर्मियों (ट्रेड्समैन, जैसे- दर...

केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने पीएम मोदी से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन दिल्ली दौरे पर हैं। अपने इस कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को उन्होंने प्र...

इंडो पैसिफिक ऊर्जा सुरक्षा पर क्वाड की बड़ी योजना, 'सहयोग से मजबूत होगी सप्लाई चेन'

क्वाड देशों ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक संयुक्त बयान जारी किया ह...

'सरकार को बस तेल कंपनियों के फायदे की चिंता', पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर कांग्रेस हमलावर

पिछले 10 दिन में तीसरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होने के बाद विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया ह...

रोजगार मेले में 51 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र, पीएम मोदी बोले- हमारे युवा 'विकसित भारत' की यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 19वें रोजगार मेले में अलग-अलग सरकारी विभागों और संगठनों में 51 हज...

दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में हुई 1 रुपए की बढ़ोतरी, 81 रुपए प्रति किलो के पार पहुंचा रेट

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की खुदरा कीमत में 1 रुपए प्रति किलो की बढ...

कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू यादव के खिलाफ आरोप तय करने के फैसले को टाला

दिल्ली की कोर्ट ने शुक्रवार को कथित आईआरसीटीसी होटल घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू प्र...