Search

'द टुनाइट शो स्टारिंग जिम्मी फॉलन' में दिलजीत दोसांझ ने किया 'कोमागाटा मारू' घटना को याद

अपने पॉपुलर शोज और गायिकी की वजह से पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ की लोकप्रियता सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी है।


मुंबई, अपने पॉपुलर शोज और गायिकी की वजह से पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ की लोकप्रियता सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी है। 


अब सिंगर ने अमेरिका के मशहूर टॉक शो 'द टुनाइट शो स्टारिंग जिम्मी फॉलन' में आकर सनसनी मचा दी है और अपनी खराब इंग्लिश से लेकर कनाडा में पंजाबियों के बैन पर खुलकर बात की है।


टॉक शो 'द टुनाइट शो स्टारिंग जिम्मी फॉलन' में दिलजीत दोसांझ होस्ट जिम्मी के साथ मस्ती करते दिखे। उन्होंने होस्ट जिम्मी फॉलन के साथ 'बोन टू शाइन' गाने पर डांस किया और उन्हें भांगड़ा भी सिखाया। शो में सिंगर की इंग्लिश को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उनकी अंग्रेजी बहुत खराब है और उसके पीछे का कारण है, उनका ज्यादा पढ़ा-लिखा न होना। सिंगर ने कहा, मैं 10वीं क्लास कर पढ़ा हूं और उसके आगे नहीं पढ़ पाया और यही कारण है कि मेरी इंग्लिश बहुत खराब है लेकिन समय के साथ बहुत सुधार आ चुका है।


अपने सोल्ड आउट टूर शो 'ओरा' के बारे में बात करते हुए सिंगर ने कहा कि शो का नाम सोच समझकर नहीं रखा क्योंकि लोग मेरे लाइव शो में आकर कहते थे कि यहां का 'ओरा अमेजिंग' है,' तो मैंने टूर का नाम भी 'ओरा' रख दिया। इसी दौरान सिंगर ने कोमागाटा मारू घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था, जब कनाडा में हम पंजाबियों की एंट्री बैन थी, लेकिन आज हम कहां से कहां पहुंच गए हैं।


बता दें कि कोमागाटा मारू 1914 में घटी थी, जब नानक जहाज पर 376 भारतीय प्रवासियों (विशेषकर सिखों को) को कनाडा की तरफ रवाना किया गया था, लेकिन नस्लीय कानूनों की वजह से प्रवासियों को कनाडा की सीमा के अंदर प्रवेश नहीं मिला था और जहाज हिंसक झड़प का शिकार हो गया। इसी घटना का जिक्र करते हुए दिलजीत ने हालिया कनाडा के वैंकूवर में हुए शो का जिक्र किया, जहां हजारों की संख्या में सिंगर को सुनने के लिए लोग पहुंचे थे। हालांकि कार्यक्रम में खालिस्तानी नारे भी लगे।


दिलजीत दोसांझ दूसरे भारतीय सिंगर हैं, जिन्हें टॉक शो 'द टुनाइट शो स्टारिंग जिम्मी फॉलन' में आने का मौका मिला है। इससे पहले बीते साल शो में पंजाबी सिंगर करण औजला पहुंचे थे। 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा भारत की पहली अभिनेत्री हैं, जिन्होंने शो में भाग लिया था।


Raj Sharma | April 28, 2026 | India |


सरकारी नौकरी अलर्ट : एसएसबी ने निकाली 50 कांस्टेबल पदों पर वैकेंसी, इस तिथि तक करें आवेदन

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सेवारत (पुरुष और महिला) कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) कर्मियों (ट्रेड्समैन, जैसे- दर...

केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने पीएम मोदी से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन दिल्ली दौरे पर हैं। अपने इस कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को उन्होंने प्र...

इंडो पैसिफिक ऊर्जा सुरक्षा पर क्वाड की बड़ी योजना, 'सहयोग से मजबूत होगी सप्लाई चेन'

क्वाड देशों ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक संयुक्त बयान जारी किया ह...

'सरकार को बस तेल कंपनियों के फायदे की चिंता', पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर कांग्रेस हमलावर

पिछले 10 दिन में तीसरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होने के बाद विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया ह...

रोजगार मेले में 51 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र, पीएम मोदी बोले- हमारे युवा 'विकसित भारत' की यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 19वें रोजगार मेले में अलग-अलग सरकारी विभागों और संगठनों में 51 हज...

दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में हुई 1 रुपए की बढ़ोतरी, 81 रुपए प्रति किलो के पार पहुंचा रेट

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की खुदरा कीमत में 1 रुपए प्रति किलो की बढ...

कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू यादव के खिलाफ आरोप तय करने के फैसले को टाला

दिल्ली की कोर्ट ने शुक्रवार को कथित आईआरसीटीसी होटल घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू प्र...