Search

'संगठन सृजन' कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धर्मशाला पहुंचे राहुल गांधी का जोरदार स्वागत

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला पहुंचे। यहां उनका स्वागत किया गया।


धर्मशाला, लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला पहुंचे। यहां उनका स्वागत किया गया।  


कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि नेता विपक्ष राहुल गांधी का धर्मशाला में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से आत्मीय स्वागत किया गया। राहुल गांधी यहां ‘संगठन सृजन’ कार्यक्रम के तहत डीसीसी ट्रेनिंग वर्कशॉप में शामिल होंगे।


हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा कि हिमाचल प्रदेश से विशेष लगाव रखने वाले जननायक राहुल गांधी का गग्गल एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत एवं हार्दिक अभिनंदन किया। उन्होंने लिखा कि देवभूमि में आपका आगमन हम सभी के लिए खुशी और गर्व का विषय है।


धर्मशाला पहुंचे राहुल गांधी का मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार सहित विभिन्न कांग्रेस नेताओं ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया। राहुल गांधी कांगड़ा के गुप्त गंगा पहुंचे। राहुल के गुप्त गंगा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखा। उनके इस दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।


प्रशिक्षण शिविर के साथ-साथ राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश में होने वाले पंचायतीराज और नगर निकायों के चुनावों को लेकर भी विशेष मंथन करेंगे।


Raj Sharma | April 30, 2026 | India |


पीएम मोदी 76 वर्ष के हुए, शीर्ष केंद्रीय मंत्री बोले- जनसेवा के प्रति उनका समर्पण प्रेरणादायक

पीएम मोदी 76 वर्ष के हुए, शीर्ष केंद्रीय मंत्री बोले- जनसेवा के प्रति उनका समर्पण प्रेरणादायक ...

पीटी उषा, गंभीर, युवराज, रैना, नेहवाल सहित खेल जगत के दिग्गजों ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

पीटी उषा, गंभीर, युवराज, रैना, नेहवाल सहित खेल जगत के दिग्गजों ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई ...

पीएम मोदी 76 वर्ष के हुए; भारत की अर्थव्यवस्था को दी रफ्तार, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाईं बैंकिंग सेवाएं

पीएम मोदी 76 वर्ष के हुए; भारत की अर्थव्यवस्था को दी रफ्तार, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाईं बैंकिंग सेवाएं ...

पुण्यतिथि पर डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम को अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

पुण्यतिथि पर डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम को अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि ...

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा-राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा-राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता ...

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामला: मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता बिहार से गिरफ्तार, अब तक 14 आरोपी दबोचे गए

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामला: मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता बिहार से गिरफ्तार, अब तक 14 आरोपी दबोचे गए ...

देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तैनात है टूरिस्ट पुलिस : गजेंद्र सिंह शेखावत

देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तैनात है टूरिस्ट पुलिस : गजेंद्र सिंह शेखावत ...

छात्र आंदोलन को लेकर सोनिया गांधी बोलीं, उनके साथ खड़ा होना हमारा राजनीतिक और संवैधानिक कर्तव्य

छात्र आंदोलन को लेकर सोनिया गांधी बोलीं, उनके साथ खड़ा होना हमारा राजनीतिक और संवैधानिक कर्तव्य ...