Search

'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद के बाद कपिल शर्मा के शो में साथ दिखेंगे समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया

इंडियाज गॉट लेटेंट' में आपत्तिजनक कंटेंट की वजह से विवादों में आने के बाद समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया दोबारा एक साथ एक ही शो में दस्तक देने वाले हैं।


मुंबई,'इंडियाज गॉट लेटेंट' में आपत्तिजनक कंटेंट की वजह से विवादों में आने के बाद समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया दोबारा एक साथ एक ही शो में दस्तक देने वाले हैं। 


दोनों को एक साथ नेटफ्लिक्स पर टेलीकास्ट हो रहे शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में देखा जाएगा, जिसका प्रोमो भी रिलीज हो चुका है।


नेटफ्लिक्स ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें कॉमेडियन समय रैना दिख रहे हैं और कपिल शर्मा के शो पर आने की खुशी जता रहे हैं, लेकिन उन्हें नहीं पता कि उनके साथ दूसरा गेस्ट कौन होने वाला है; तभी एंट्री होती है होस्ट रणवीर अल्लाहबादिया की, जो डांस करते हुए फ्रेम में एंट्री लेते हैं। यह देखकर समय रैना माथा पकड़ लेते हैं और कहते हैं—'अब फिर से नहीं।'


समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में ही रणवीर अल्लाहबादिया ने माता-पिता के नीची संबंध को लेकर बहुत आपत्तिजनक बाद बोली थी, जिसके बाद पूरा विवाद खड़ा हुआ था। दोनों पर कई एफआईआर भी दर्ज हुई और दोनों को कोर्ट के ट्रायल का भी सामना करना पड़ा। हालांकि हाल ही में समय रैना ने यूट्यूब पर धमाकेदार वापसी की थी और 'स्टिल अलाइव' शो लेकर अपने बुरे फेज के बारे में खुलकर बात की थी।


उन्होंने शो में खुलासा किया था कि जिस बात को लेकर विवाद हुआ था, उसे शो में रणवीर अल्लाहबादिया ने सात बार बोला था, और उन्होंने एडिट के बाद एक ही जोक को रखा था, जिसके लेकर पूरा विवाद हो गया। उन्होंने बताया कि कैसे वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें तनाव से मुक्ति पाने के लिए नींद की दवा का सहारा लेना पड़ा था और उनके माता-पिता को जान से मारने की धमकियां मिली थीं। हालांकि अब विवाद के बाद समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया को दोबारा एक साथ कपिल शर्मा के शो पर देखा जाएगा।


अब देखना होगा कि दोनों मिलकर दोबारा किसी नए विवाद को जन्म न दें। बता दें कि शो 2 मई को नेटफ्लिक्स पर टेलीकास्ट होगा। नेटफ्लिक्स ने प्रोमो जारी कर लिखा, विश्व हंसी दिवस पर हंसी की डबल डोज, समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया करेंगे एक साथ मस्ती।"


Raj Sharma | April 30, 2026 | India |


इंडो पैसिफिक ऊर्जा सुरक्षा पर क्वाड की बड़ी योजना, 'सहयोग से मजबूत होगी सप्लाई चेन'

क्वाड देशों ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक संयुक्त बयान जारी किया ह...

'सरकार को बस तेल कंपनियों के फायदे की चिंता', पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर कांग्रेस हमलावर

पिछले 10 दिन में तीसरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होने के बाद विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया ह...

रोजगार मेले में 51 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र, पीएम मोदी बोले- हमारे युवा 'विकसित भारत' की यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 19वें रोजगार मेले में अलग-अलग सरकारी विभागों और संगठनों में 51 हज...

दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में हुई 1 रुपए की बढ़ोतरी, 81 रुपए प्रति किलो के पार पहुंचा रेट

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की खुदरा कीमत में 1 रुपए प्रति किलो की बढ...

कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू यादव के खिलाफ आरोप तय करने के फैसले को टाला

दिल्ली की कोर्ट ने शुक्रवार को कथित आईआरसीटीसी होटल घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू प्र...

ट्विशा शर्मा केस में मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, सीबीआई जांच की सिफारिश

मध्य प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को ट्विशा शर्मा की मौत के मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को स...