Search

आईपीएल 2026: अरशद के बाद गिल-बटलर ने बिखेरी चमक, जीटी ने आरसीबी को 4 विकेट से हराया

गुजरात टाइटंस (जीटी) ने गुरुवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 42वें मुकाबले मे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 4 विकेट से मात दी


अहमदाबाद, गुजरात टाइटंस (जीटी) ने गुरुवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 42वें मुकाबले मे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 4 विकेट से मात दी। इस मुकाबले के बाद प्वाइंट्स टेबल में किसी भी टीम की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जीटी 9 में से 5 मैच जीतकर पांचवें पायदान पर है, जबकि आरसीबी 9 में से 3 मैच गंवाकर दूसरे स्थान पर है। 






नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी 19.2 ओवरों में 155 रन पर सिमट गई। इस टीम को जैकब बेथेल और विराट कोहली की सलामी जोड़ी ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 2.4 ओवरों में 34 रन जोड़े।




जैकब बेथेल 5 रन बनाकर आउट हुए। अगले ही ओवर में विराट कोहली भी पवेलियन लौट गए, जिन्होंने 13 गेंदों में 1 छक्के और 5 चौकों के साथ 28 रन की पारी खेली।




आरसीबी ने 3.2 ओवरों में 35 के स्कोर तक दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे। यहां से देवदत्त पड्डिकल ने कप्तान रजत पाटीदार (19) के साथ तीसरे विकेट के लिए 26 गेंदों में 44 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन इस जोड़ी के टूटते ही विकेटों का पतझड़ लग गया।




इस बीच पड्डिकल ने रोमारियो शेफर्ड के साथ सातवें विकेट के लिए 30 रन जुटाए। पड्डिकल 24 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों के साथ 40 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शेफर्ड ने 17 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इसके बाद वेंकटेश अय्यर (12) ने भुवनेश्वर कुमार (नाबाद 15) के साथ 9वें विकेट के लिए 29 रन जुटाकर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया।




विपक्षी खेमे से अरशद खान ने 3.2 ओवरों में 22 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि जेसन होल्डर और राशिद खान ने 2-2 विकेट निकाले। मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा को 1-1 सफलता मिली।




इसके जवाब में गुजरात टाइटंस ने 15.5 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। साईं सुदर्शन ने कप्तान शुभमन गिल के साथ 3 ओवरों में 42 रन की साझेदारी की। सुदर्शन 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि गिल ने 18 गेंदों में 43 रन बनाए। उनकी इस पारी में 3 छक्के और 4 चौके शामिल रहे।




इस टीम ने 5 ओवरों में 57 के स्कोर तक सलामी जोड़ी को गंवा दिया था, जिसके बाद जोस बटलर (39) ने वॉशिंगटन सुंदर (12) के साथ तीसरे विकेट के लिए 15 गेंदों में 35 रन जुटाकर टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया था, लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद टीम बिखरती नजर आई। आलम ये रहा कि जीटी ने 111 के स्कोर तक 5 विकेट गंवा दिए थे।




इसके बाद राहुल तेवतिया ने जेसन होल्डर के साथ छठे विकेट के लिए 20 गेंदों में 36 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत की दहलीज पर ला दिया। तेवतिया 17 गेंदों में 4 चौकों के साथ 27 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि होल्डर ने 12 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। आरसीबी की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि रोमारियो शेफर्ड ने 2 विकेट निकाले। सुयश शर्मा के नाम पर 1 विकेट रहा।





Raj Sharma | May 1, 2026 | Sports |


त्रिकोणीय सीरीज के लिए अनुकूल रॉय हुए भारत ए टीम में शामिल, हर्ष दुबे की लेंगे जगह

आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे अनुकूल रॉय को त्रिकोणीय सीरीज ...

आईपीएल 2026: जीत के साथ केकेआर ने रोमांचक बनाई प्लेऑफ की रेस, सीएसके-डीसी का नुकसान

आईपीएल 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस (...

आईपीएल 2026: एसआरएच और जीटी ने कटाया प्लेऑफ का टिकट, हार के साथ मुश्किल हुई सीएसके की राह

आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 5 विकेट से हरा...

आर्थिक तंगी, सुविधाओं का अभाव, लेकिन कुछ कर गुजरने की जिद ने रोनाल्डो को बनाया 'फुटबॉल का जादूगर'

कहते हैं कि किसी चीज की सही अहमियत उसी इंसान को पता होती है, जिसने वर्षों से उसके लिए इंतजार किया हो...

'मुझे संदेह है कि वह इस समय ऐसा रिस्क लेना चाहेंगे', धोनी की वापसी पर गावस्कर का बड़ा बयान

भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ चेन्नई सुपर किं...

पीबीकेएस को मिली लगातार पांचवीं हार, कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 के 58वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 6 विकेट से हार का सा...