Search

आईपीएल 2026: क्या डीसी आरआर को उसके घर में चुनौती दे पाएगी? ऐसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 के 43वें मुकाबले में शुक्रवार की शाम राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) आमने-सामने होंगी


जयपुर,  आईपीएल 2026 के 43वें मुकाबले में शुक्रवार की शाम राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) आमने-सामने होंगी। मुकाबला आरआर के घरेलू मैदान सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। मैच में आरआर अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी, जबकि डीसी की कोशिश जीत की राह पर लौटने की होगी।


 


राजस्थान रॉयल्स का सीजन में शानदार प्रदर्शन रहा है। 9 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंक लेकर चौथे स्थान पर काबिज आरआर ने अपने पिछले मुकाबले में मजबूत पंजाब किंग्स को हराया था। डीसी के खिलाफ जीत हासिल करते ही आरआर अंकतालिका में पहले स्थान पर चली जाएगी। रियान पराग की कप्तानी वाली आरआर निश्चित रूप से शीर्ष स्थान हासिल करने की कोशिश करेगी।


आरआर के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल पूरे सीजन में चर्चा का विषय रहे हैं। पिछले मैच में किए अपने प्रदर्शन से डोनोवन फरेरा और शुभम दुबे ने मध्यक्रम को भी मजबूत और आक्रामक बना दिया है। टीम को डीसी के खिलाफ कप्तान रियान पराग, विकेटकीपर ध्रुव जुरेल, तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, रवींद्र जडेजा और रवि बिश्नोई ने मैच विजयी प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।


बात डीसी की करें तो टीम को पिछले तीन मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है। डीसी 8 मैचों में 3 जीत से 6 अंक लेकर सातवें स्थान पर है। डीसी के लिए आरआर के खिलाफ खेला जाने वाला यह मैच प्लेऑफ की दृष्टि से बेहद अहम है। इस मैच में हार टीम की संभावना को कम कर देगी। मिचेल स्टार्क इस मैच में डीसी के लिए खेल सकते हैं। उनकी मौजूदगी टीम की गेंदबाजी को मजबूत करेगी। ओपनिंग में राहुल के साथ पृथ्वी शॉ को मौका मिलता है या नहीं, यह देखना अहम होगा। कप्तान अक्षर पटेल को एक ऑलराउंडर के तौर पर योगदान देना होगा। केएल राहुल, स्टब्स, मिलर और कुलदीप टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं।


जयपुर में बारिश की संभावना सिर्फ 1 प्रतिशत है। तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सवाई मानसिंह की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों के लिए संतुलित मानी जाती है, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन में इस जगह पर पहले गेम में 229 रन आसानी से चेज कर लिए थे। ऐसे में मुकाबला हाई स्कोरिंग होने की उम्मीद है।


दोनों टीमें अब तक 30 बार आमने-सामने हुई हैं और 15-15 बार जीत हासिल की है।


Raj Sharma | May 1, 2026 | Sports |


त्रिकोणीय सीरीज के लिए अनुकूल रॉय हुए भारत ए टीम में शामिल, हर्ष दुबे की लेंगे जगह

आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे अनुकूल रॉय को त्रिकोणीय सीरीज ...

आईपीएल 2026: जीत के साथ केकेआर ने रोमांचक बनाई प्लेऑफ की रेस, सीएसके-डीसी का नुकसान

आईपीएल 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस (...

आईपीएल 2026: एसआरएच और जीटी ने कटाया प्लेऑफ का टिकट, हार के साथ मुश्किल हुई सीएसके की राह

आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 5 विकेट से हरा...

आर्थिक तंगी, सुविधाओं का अभाव, लेकिन कुछ कर गुजरने की जिद ने रोनाल्डो को बनाया 'फुटबॉल का जादूगर'

कहते हैं कि किसी चीज की सही अहमियत उसी इंसान को पता होती है, जिसने वर्षों से उसके लिए इंतजार किया हो...

'मुझे संदेह है कि वह इस समय ऐसा रिस्क लेना चाहेंगे', धोनी की वापसी पर गावस्कर का बड़ा बयान

भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ चेन्नई सुपर किं...

पीबीकेएस को मिली लगातार पांचवीं हार, कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 के 58वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 6 विकेट से हार का सा...