Search

आईपीएल 2026: 'लड़कों की शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी से खुश हूं,' आरआर पर जीत के बाद बोले डीसी के कप्तान अक्षर पटेल

दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने शुक्रवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ 226 रन का लक्ष्य हासिल कर मैच 7 विकेट से जीता


जयपुर दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने शुक्रवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ 226 रन का लक्ष्य हासिल कर मैच 7 विकेट से जीता। आईपीएल के इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए डीसी की यह सबसे बड़ी जीत थी। डीसी के कप्तान अक्षर पटेल जीत के बाद बेहद खुश नजर आए और टीम के खिलाड़ियों की प्रशंसा की।


 




मैच के बाद अक्षर पटेल ने कहा, "पिछले मैच के बाद भी, जब मैं इंटरव्यू दे रहा था, तो यही कह रहा था कि आपको हर दिन आना है और वही चीजें करते रहना है। आप हमेशा चीजों को बदल सकते हैं। लड़कों ने जिस तरह से खेला, उससे बहुत खुश हूं।"




इस मैच में डीसी ने मिचेल स्टार्क को प्लेइंग इलेवन में जगह दी थी। इस दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई ने 3 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। स्टार्क के प्रदर्शन पर पटेल ने कहा, "वह इस खेल के लेजेंड हैं। तीन महीने दूर रहने के बाद, वापस आकर इस तरह के विकेट पर ऐसा प्रदर्शन करना बताता है कि वह कितने बड़े खिलाड़ी हैं। बहुत खुश हूं कि स्टार्क वापस आ गए हैं और सबको दिखा रहे हैं कि वह इतने बेहतरीन गेंदबाज क्यों हैं।"




स्टार्क ने 4 ओवर में 40 रन देकर यशस्वी जायसवाल, कप्तान रियान पराग और अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को आउट किया। 




अक्षर ने जीत का श्रेय टीम को देते हुए कहा, "लड़कों ने बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी की, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। हम अपनी योजना को अच्छी तरह लागू कर पाए। इसी वजह से हमें परिणाम मिला।" 




वैभव और यशस्वी का विकेट पावर प्ले में लेने की अहमियत पर अक्षर ने कहा, "एक कप्तान के तौर पर, आप इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकते। अगर आप विरोधी टीम के उन मुख्य बल्लेबाजों को आउट कर दें, जो पावरप्ले में खेल बदल सकते हैं। उस समय मुझसे ज्यादा खुश कोई नहीं होता।"




मैच पर नजर डालें तो आरआर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 225 रन बनाए थे। डीसी ने 19.1 ओवर में 3 विकेट पर 226 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीता। डीसी के लिए 75 रन बनाने वाले केएल राहुल प्लेयर ऑफ द मैच रहे। 


Raj Sharma | May 2, 2026 | Sports |


स्वदेश लौटने पर भारतीय टीम का भव्य स्वागत, खिलाड़ियों ने सरकार और सहयोगी संस्थाओं का जताया आभार

स्वदेश लौटने पर भारतीय टीम का भव्य स्वागत, खिलाड़ियों ने सरकार और सहयोगी संस्थाओं का जताया आभार ...

नरेन तम्हाने: गेंदबाज से विकेटकीपर बनने के बाद चमकी किस्मत, वैली ग्राउट से की जाती थी तुलना

नरेन तम्हाने: गेंदबाज से विकेटकीपर बनने के बाद चमकी किस्मत, वैली ग्राउट से की जाती थी तुलना ...

'आपका सफर शानदार रहा', रहाणे के इंटनरेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने पर रैना ने लिखा खास पोस्ट

'आपका सफर शानदार रहा', रहाणे के इंटनरेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने पर रैना ने लिखा खास पोस्ट ...

सीडब्ल्यूजी 2026: वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने जीता सिल्वर, सिर्फ 1 किग्रा के अंतर से चूके 'गोल्ड'

सीडब्ल्यूजी 2026: वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने जीता सिल्वर, सिर्फ 1 किग्रा के अंतर से चूके 'गोल्ड' ...

भारत बनाम श्रीलंका: दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा, अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी

भारत बनाम श्रीलंका: दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा, अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी ...

सीडब्ल्यूजी 2026: 'आपके जज्बे और दृढ़ संकल्प ने देश का मान बढ़ाया,' राष्ट्रपति मुर्मु ने वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी को सराहा

सीडब्ल्यूजी 2026: 'आपके जज्बे और दृढ़ संकल्प ने देश का मान बढ़ाया,' राष्ट्रपति मुर्मु ने वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी को सराहा ...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2006: नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर चूके, 100 मीटर रेस में भारत की उम्मीदों को झटका

कॉमनवेल्थ गेम्स 2006: नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर चूके, 100 मीटर रेस में भारत की उम्मीदों को झटका ...