Search

तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर, शुरुआती रुझानों में टीवीके 'विजय' की ओर, सत्तारूढ़ डीएमके तीसरे नंबर पर

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों ने बड़ा राजनीतिक उलटफेर के संकेत दिए हैं


चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों ने बड़ा राजनीतिक उलटफेर के संकेत दिए हैं। सुबह 10 बजे तक के रुझानों में अभिनेता-राजनेता विजय की पार्टी 'तमिलगा वेट्री कझगम' (टीवीके) ने जबरदस्त बढ़त हासिल की है। वहीं, सत्तारूढ़ एमडीके शुरुआती रुझानों में एडीएमके से भी नीचे खिसक गई है।


 


भारतीय निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 10 बजे तक के रुझानों में विजय की पार्टी टीवीके 62 विधानसभा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। भाजपा की सहयोगी एडीएमके दूसरे नंबर पर है, जिसने अब तक 51 सीटों पर बढ़त हासिल की है। एमके स्टालिन की पार्टी डीएमके सिर्फ 27 सीटों पर आगे चल रही है।


तमिलनाडु में सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हुई। पहले आधे घंटे पोस्टल बैलेट के वोट गिने गए और फिर 8.30 बजे से ईवीएम से गिनती शुरू हुई। शुरुआती रुझानों में बढ़त के बीच टीवीके के चुनाव प्रचार प्रबंधन महासचिव आधव अर्जुन लोयोला कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पहुंचे और जीत का निशान दिखाने के बाद अंदर चले गए।


मतगणना के बीच डीएमकी की पूर्व सांसद कनिमोझी एनवीएन सोमू ने कहा, "हम बस अंतिम नतीजों का इंतजार कर रहे हैं, ताकि यह पता चल सके कि असल में क्या होने वाला है।"


234 सीटों वाली विधानसभा के लिए चुनाव 23 अप्रैल को एक ही चरण में हुए थे। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के अनुसार, कुल 4.8 करोड़ वोट डाले गए और मतदान प्रतिशत 85.1 प्रतिशत रहा। तमिलनाडु में पिछले चार विधानसभा चुनावों में पहली बार 2026 में मतदाताओं में महिलाओं की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक रही है।


सोमवार को डाक मतपत्रों समेत सभी 75,064 मतदान केंद्रों के वोटों की गिनती पूरे राज्य में 62 निर्धारित मतगणना केंद्रों पर हो रही है। लगभग 1.25 लाख सुरक्षाकर्मी तैनात हैं और मतगणना केंद्रों व हॉलों में प्रवेश की अनुमति प्राप्त सभी अधिकारियों और पर्यवेक्षकों के लिए क्यूआर कोड-आधारित फोटो पहचान पत्र अनिवार्य हैं।


Raj Sharma | May 4, 2026 | India |


सरकारी नौकरी अलर्ट : एसएसबी ने निकाली 50 कांस्टेबल पदों पर वैकेंसी, इस तिथि तक करें आवेदन

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सेवारत (पुरुष और महिला) कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) कर्मियों (ट्रेड्समैन, जैसे- दर...

केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने पीएम मोदी से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन दिल्ली दौरे पर हैं। अपने इस कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को उन्होंने प्र...

इंडो पैसिफिक ऊर्जा सुरक्षा पर क्वाड की बड़ी योजना, 'सहयोग से मजबूत होगी सप्लाई चेन'

क्वाड देशों ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक संयुक्त बयान जारी किया ह...

'सरकार को बस तेल कंपनियों के फायदे की चिंता', पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर कांग्रेस हमलावर

पिछले 10 दिन में तीसरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होने के बाद विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया ह...

रोजगार मेले में 51 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र, पीएम मोदी बोले- हमारे युवा 'विकसित भारत' की यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 19वें रोजगार मेले में अलग-अलग सरकारी विभागों और संगठनों में 51 हज...

दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में हुई 1 रुपए की बढ़ोतरी, 81 रुपए प्रति किलो के पार पहुंचा रेट

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की खुदरा कीमत में 1 रुपए प्रति किलो की बढ...

कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू यादव के खिलाफ आरोप तय करने के फैसले को टाला

दिल्ली की कोर्ट ने शुक्रवार को कथित आईआरसीटीसी होटल घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू प्र...