Search

हिमाचल बोर्ड: 12वीं के नतीजे घोषित, 92.02 फीसदी परीक्षार्थी हुए पास

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (एचपीबीओएसई) धर्मशाला ने सोमवार को 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए


शिमला,  हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (एचपीबीओएसई) धर्मशाला ने सोमवार को 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए। बोर्ड अध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम के नतीजे एक साथ जारी किए। जारी परिणाम के मुताबिक, इस वर्ष 92.02 फीसदी छात्र-छात्राओं ने इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा में सफलता हासिल की है।  


परीक्षार्थी हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर, वहां संबंधित कक्षा के लिए उपलब्ध परिणाम लिंक पर क्लिक कर अपने नतीजे चेक करने के साथ मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर ऐप पर भी जारी कर दिए हैं।


हिमाचल बोर्ड 12वीं में एक बार फिर से लड़कियों ने बाजी मारी है। इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस वर्ष 81,417 छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए थे, जिनमें से 74,637 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। छात्रों में 40,828 लड़कों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 36,888 पास हुए हैं। वहीं, 40,281 लड़कियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 37,749 पास हुई हैं।


हिमाचल बोर्ड 12वीं में साइला कश्यप ने 99 प्रतिशत अंक के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है। दूसरे स्थान पर दो छात्राओं ने 98.6 प्रतिशत अंक के साथ जगह बनाई है; उनमें सचिता धीमान और पार्शी शर्मा हैं। वहीं, तीसरी रैंक पर तीन छात्र-छात्राएं 98.4 फीसदी अंक के साथ हैं; उनमें तमन्ना शर्मा, नितिन कुमार और वैशाली ठाकुर के नाम शामिल हैं।


इस वर्ष साइंस स्ट्रीम से साइला कश्यप ने 500 में से 495 अंक हासिल कर पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। कॉमर्स स्ट्रीम से यशस्वी चौहान, कृषिका और यान तीनों ने 491-491 अंक लेकर संयुक्त रूप से पहला स्थान पाया। वहीं, आर्ट्स स्ट्रीम से अंशित कुमार ने 496 अंक लेकर टॉप किया है।


Raj Sharma | May 4, 2026 | India |


सरकारी नौकरी अलर्ट : एसएसबी ने निकाली 50 कांस्टेबल पदों पर वैकेंसी, इस तिथि तक करें आवेदन

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सेवारत (पुरुष और महिला) कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) कर्मियों (ट्रेड्समैन, जैसे- दर...

केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने पीएम मोदी से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन दिल्ली दौरे पर हैं। अपने इस कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को उन्होंने प्र...

इंडो पैसिफिक ऊर्जा सुरक्षा पर क्वाड की बड़ी योजना, 'सहयोग से मजबूत होगी सप्लाई चेन'

क्वाड देशों ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक संयुक्त बयान जारी किया ह...

'सरकार को बस तेल कंपनियों के फायदे की चिंता', पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर कांग्रेस हमलावर

पिछले 10 दिन में तीसरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होने के बाद विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया ह...

रोजगार मेले में 51 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र, पीएम मोदी बोले- हमारे युवा 'विकसित भारत' की यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 19वें रोजगार मेले में अलग-अलग सरकारी विभागों और संगठनों में 51 हज...

दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में हुई 1 रुपए की बढ़ोतरी, 81 रुपए प्रति किलो के पार पहुंचा रेट

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की खुदरा कीमत में 1 रुपए प्रति किलो की बढ...

कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू यादव के खिलाफ आरोप तय करने के फैसले को टाला

दिल्ली की कोर्ट ने शुक्रवार को कथित आईआरसीटीसी होटल घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू प्र...