Search

तमिलनाडु : स्टालिन ने जताया जनता का आभार, कहा- मजबूत विपक्ष के रूप में लोगों के मुद्दे उठाते रहेंगे

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके के प्रमुख एमके स्टालिन ने विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद जनता को संबोधित करते हुए भावुक संदेश दिया है


चेन्नई, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके के प्रमुख एमके स्टालिन ने विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद जनता को संबोधित करते हुए भावुक संदेश दिया है। उन्होंने तमिलनाडु के उन सभी मतदाताओं का दिल से आभार जताया, जिन्होंने धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन के उम्मीदवारों पर भरोसा जताया। 


सीएम स्टालिन ने 'एक्स' पोस्ट के जरिए कहा कि उन्हें मिला हर एक वोट उनके लिए जनता के विश्वास का अनमोल प्रतीक है। उन्होंने बताया कि अब तक प्राप्त मतगणना के अनुसार, डीएमके गठबंधन को कुल 1 करोड़ 54 लाख 82 हजार 782 वोट मिले हैं। इसके लिए उन्होंने सभी मतदाताओं का दिल से धन्यवाद किया।


उन्होंने यह भी बताया कि जिन दलों को अधिक सीटें मिली हैं, उन्हें डीएमके गठबंधन से केवल 17.43 लाख ज्यादा वोट ही प्राप्त हुए हैं। दोनों के बीच वोट प्रतिशत का अंतर महज 3.52 प्रतिशत है। सीएम स्टालिन ने कहा कि उनके लिए यह आंकड़े इस बात का संकेत हैं कि जनता का भरोसा अब भी डीएमके के साथ मजबूती से बना हुआ है।


सीएम स्टालिन ने पार्टी के सभी विजयी उम्मीदवारों से अपील की कि वे तुरंत अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर जनता से मिलें और उन्हें धन्यवाद दें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि होती है और राजनीति का हर कदम जनता के लिए ही होना चाहिए।


उन्होंने पार्टी के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि डीएमके छह बार सत्ता में रह चुकी है और पार्टी ने जीत और हार दोनों का अनुभव किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता हमेशा पार्टी की विचारधारा को बनाए रखना है, चाहे परिस्थिति कोई भी हो। उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता जीत और हार को समान रूप से स्वीकार करते हुए अपने सिद्धांतों पर आगे बढ़ते हैं, वही पार्टी की असली ताकत हैं।


एमके स्टालिन ने अपने कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए कहा कि वे ही इस आंदोलन की 'जान और जड़' हैं। उन्होंने कहा कि कई लोग उन्हें सांत्वना के संदेश भेज रहे हैं, लेकिन जब तक कार्यकर्ता उनके साथ हैं, उन्हें किसी बात की चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने नेता करुणानिधि के प्रति गहरे प्रेम से जुड़े हुए हैं और इसी भावना के साथ पार्टी आगे बढ़ती रहेगी।


उन्होंने 1.54 करोड़ वोटों को कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताते हुए कहा कि वे खुद को 'मुख्य कार्यकर्ता' मानते हुए आगे भी जनता के लिए काम करते रहेंगे। एमके स्टालिन ने कहा कि अगर पार्टी सत्ता में होती है तो वह जनता के लिए योजनाएं बनाती है और विपक्ष में रहने पर जनता की आवाज उठाती है। उन्होंने भरोसा जताया कि अब एक मजबूत विपक्ष के रूप में डीएमके जनता के मुद्दों के लिए संघर्ष जारी रखेगी।


अंत में उन्होंने कहा कि पेरियार, अन्ना और करुणानिधि के दिखाए रास्ते पर चलते हुए डीएमके द्रविड़ आंदोलन की विचारधारा को आगे बढ़ाएगी और भाषा, संस्कृति व राज्य की पहचान की रक्षा करती रहेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि इस सफर में कोई पीछे नहीं छूटेगा और पार्टी एक बार फिर जीत हासिल करेगी।


बता दें कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को कोलाथुर विधानसभा क्षेत्र में हार का सामना करना पड़ा है।


Raj Sharma | May 5, 2026 | India |


'सरकार को बस तेल कंपनियों के फायदे की चिंता', पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर कांग्रेस हमलावर

पिछले 10 दिन में तीसरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होने के बाद विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया ह...

रोजगार मेले में 51 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र, पीएम मोदी बोले- हमारे युवा 'विकसित भारत' की यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 19वें रोजगार मेले में अलग-अलग सरकारी विभागों और संगठनों में 51 हज...

दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में हुई 1 रुपए की बढ़ोतरी, 81 रुपए प्रति किलो के पार पहुंचा रेट

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की खुदरा कीमत में 1 रुपए प्रति किलो की बढ...

कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू यादव के खिलाफ आरोप तय करने के फैसले को टाला

दिल्ली की कोर्ट ने शुक्रवार को कथित आईआरसीटीसी होटल घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू प्र...

ट्विशा शर्मा केस में मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, सीबीआई जांच की सिफारिश

मध्य प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को ट्विशा शर्मा की मौत के मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को स...

भोपाल : ट्विशा मामले में जिला उपभोक्ता आयोग अध्यक्ष गिरिबाला सिंह पर कार्रवाई की तैयारी, विभाग

मध्य प्रदेश सरकार ने ट्विशा मामले में विवादों में घिरी जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग, भोपाल-2 की अ...