Search

अमित शाह से योगी तक, मनोहर लाल को जन्मदिन पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत देश के कई वरिष्ठ नेताओं ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं


नई दिल्ली,गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत देश के कई वरिष्ठ नेताओं ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। गृह मंत्री अमित शाह ने उनके शहरी विकास और ऊर्जा क्षेत्र में योगदान की सराहना की। साथ ही उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।  


गृहमंत्री अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल खट्टर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। पीएम मोदी के नेतृत्व में आप आवास, शहरी विकास और ऊर्जा क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करता हूं।"


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी मनोहर लाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को जन्मदिन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। वे भारत में नगरीय सुविधाओं को विकसित करने एवं देश के ऊर्जा क्षेत्र को और भी मज़बूत करने के लिए, जिस कर्मठता और पूर्ण मनोयोग से काम कर रहे हैं, वह प्रसंशनीय है। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें एवं उन्हें दीर्घायु करें।"


केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "केंद्रीय कैबिनेट में मेरे साथी मनोहर लाल आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।"


केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मनोहर लाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर लिखा, "केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। ईश्वर से आपकी अच्छी सेहत की मंगल कामना करता हूं।"


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "कर्मठ एवं लोकप्रिय राजनेता, माननीय केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ व सुयशपूर्ण जीवन की प्राप्ति हो। आपका जनसेवा का संकल्प नित नए प्रतिमान स्थापित करे।"


दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने भी एक्स पर पोस्ट कर मनोहर लाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, "केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य तथा ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। सार्वजनिक जीवन में आपकी सादगी, शुचिता और लोक कल्याण के प्रति आपका समर्पण अनुकरणीय है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना करती हूं।"


Raj Sharma | May 5, 2026 | India |


सरकारी नौकरी अलर्ट : एसएसबी ने निकाली 50 कांस्टेबल पदों पर वैकेंसी, इस तिथि तक करें आवेदन

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सेवारत (पुरुष और महिला) कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) कर्मियों (ट्रेड्समैन, जैसे- दर...

केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने पीएम मोदी से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन दिल्ली दौरे पर हैं। अपने इस कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को उन्होंने प्र...

इंडो पैसिफिक ऊर्जा सुरक्षा पर क्वाड की बड़ी योजना, 'सहयोग से मजबूत होगी सप्लाई चेन'

क्वाड देशों ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक संयुक्त बयान जारी किया ह...

'सरकार को बस तेल कंपनियों के फायदे की चिंता', पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर कांग्रेस हमलावर

पिछले 10 दिन में तीसरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होने के बाद विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया ह...

रोजगार मेले में 51 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र, पीएम मोदी बोले- हमारे युवा 'विकसित भारत' की यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 19वें रोजगार मेले में अलग-अलग सरकारी विभागों और संगठनों में 51 हज...

दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में हुई 1 रुपए की बढ़ोतरी, 81 रुपए प्रति किलो के पार पहुंचा रेट

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की खुदरा कीमत में 1 रुपए प्रति किलो की बढ...

कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू यादव के खिलाफ आरोप तय करने के फैसले को टाला

दिल्ली की कोर्ट ने शुक्रवार को कथित आईआरसीटीसी होटल घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू प्र...