Search

नोएडा में पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में मामूली पार्किंग विवाद ने हिंसक रूप ले लिया,


नोएडा, नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में मामूली पार्किंग विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां कुछ लोगों ने दुकान में घुसकर एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार, 5 मई 2026 को ग्राम वाजिदपुर निवासी पीड़ित ने थाना एक्सप्रेसवे में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि संजय चौहान, कर्नल चौहान, दीपांशु चौहान, प्रिंश (पुत्र संजय चौहान) और कुछ अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने गाड़ी की पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद पीड़ित की दुकान में घुसकर उसके पिता के साथ मारपीट की। आरोपियों ने न केवल मारपीट की, बल्कि गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।




पीड़ित की शिकायत के आधार पर थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने मामला दर्ज कर मुकदमा पंजीकृत किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और 6 मई 2026 को कार्रवाई करते हुए ग्राम नंगली वाजिदपुर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कर्नल (35 वर्ष) पुत्र कालूराम, दीपांशु चौहान (23 वर्ष) पुत्र सुरेंद्र और अक्षित (26 वर्ष) पुत्र गजेंद्र के रूप में हुई है। सभी आरोपी नंगली वाजिदपुर, नोएडा के निवासी हैं।




पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही मामले की विस्तृत जांच जारी है, ताकि सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।




पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून को हाथ में लेने के बजाय पुलिस की सहायता लें, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।


Raj Sharma | May 6, 2026 | India |


सरकारी नौकरी अलर्ट : एसएसबी ने निकाली 50 कांस्टेबल पदों पर वैकेंसी, इस तिथि तक करें आवेदन

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सेवारत (पुरुष और महिला) कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) कर्मियों (ट्रेड्समैन, जैसे- दर...

केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने पीएम मोदी से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन दिल्ली दौरे पर हैं। अपने इस कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को उन्होंने प्र...

इंडो पैसिफिक ऊर्जा सुरक्षा पर क्वाड की बड़ी योजना, 'सहयोग से मजबूत होगी सप्लाई चेन'

क्वाड देशों ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक संयुक्त बयान जारी किया ह...

'सरकार को बस तेल कंपनियों के फायदे की चिंता', पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर कांग्रेस हमलावर

पिछले 10 दिन में तीसरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होने के बाद विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया ह...

रोजगार मेले में 51 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र, पीएम मोदी बोले- हमारे युवा 'विकसित भारत' की यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 19वें रोजगार मेले में अलग-अलग सरकारी विभागों और संगठनों में 51 हज...

दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में हुई 1 रुपए की बढ़ोतरी, 81 रुपए प्रति किलो के पार पहुंचा रेट

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की खुदरा कीमत में 1 रुपए प्रति किलो की बढ...

कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू यादव के खिलाफ आरोप तय करने के फैसले को टाला

दिल्ली की कोर्ट ने शुक्रवार को कथित आईआरसीटीसी होटल घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू प्र...