Search

तमिलनाडु 12वीं बोर्ड परिणाम घोषित, 95.20 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण, लड़कियां ने फिर मारी बाजी

मिलनाडु सरकारी परीक्षा निदेशालय (टीएनडीजीई) ने शुक्रवार को कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं


चेन्नई, तमिलनाडु सरकारी परीक्षा निदेशालय (टीएनडीजीई) ने शुक्रवार को कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। बोर्ड ने संयुक्त रूप से तीनों स्ट्रीम-साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिए हैं। ऐसे में इस वर्ष 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं में जो छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए थे और रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे थे, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर ऐप पर जाकर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।  


टीएनडीजीई की ओर से घोषित परिणाम के मुताबिक, इस वर्ष तमिलनाडु बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कुल 95.20 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जो कि पिछले वर्ष के पासिंग प्रतिशत के तुलना में थोड़ा बेहतर है। लास्ट ईयर स्टूडेंट्स का कुल पासिंग प्रतिशत 95.03 फीसदी दर्ज किया गया था।


हालांकि, पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी लड़कियों ने इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा में कमाल का प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर बाजी मारी है। बोर्ड में छात्राओं का पास प्रतिशत लड़कों से बेहतर रहा है। इस वर्ष कुल 97 प्रतिशत लड़कियां 12वीं बोर्ड की परीक्षा में उत्तीर्ण हुई हैं। वहीं, लड़कों का पासिंग प्रतिशत 93.13 फीसदी दर्ज किया गया है।


तमिलनाडु 12वीं बोर्ड परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या डिजिलॉकर ऐप पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद तमिलनाडु एचएससी रिजल्ट 2026 टैब पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा; वहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें। फिर परिणाम आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा। रिजल्ट को चेक करने के बाद मार्कशीट डाउनलोड कर लें। भविष्य के संदर्भ के लिए मार्कशीट का प्रिंटआउट निकाल लें।


बता दें कि तमिलनाडु 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं राज्यभर में 2 मार्च से 26 मार्च के बीच 3,000 से अधिक केंद्रों पर आयोजित की गई थीं, जिनमें 8 लाख से अधिक रेगुलर और प्राइवेट छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।


Raj Sharma | May 8, 2026 | India |


सरकारी नौकरी अलर्ट : एसएसबी ने निकाली 50 कांस्टेबल पदों पर वैकेंसी, इस तिथि तक करें आवेदन

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सेवारत (पुरुष और महिला) कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) कर्मियों (ट्रेड्समैन, जैसे- दर...

केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने पीएम मोदी से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन दिल्ली दौरे पर हैं। अपने इस कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को उन्होंने प्र...

इंडो पैसिफिक ऊर्जा सुरक्षा पर क्वाड की बड़ी योजना, 'सहयोग से मजबूत होगी सप्लाई चेन'

क्वाड देशों ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक संयुक्त बयान जारी किया ह...

'सरकार को बस तेल कंपनियों के फायदे की चिंता', पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर कांग्रेस हमलावर

पिछले 10 दिन में तीसरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होने के बाद विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया ह...

रोजगार मेले में 51 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र, पीएम मोदी बोले- हमारे युवा 'विकसित भारत' की यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 19वें रोजगार मेले में अलग-अलग सरकारी विभागों और संगठनों में 51 हज...

दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में हुई 1 रुपए की बढ़ोतरी, 81 रुपए प्रति किलो के पार पहुंचा रेट

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की खुदरा कीमत में 1 रुपए प्रति किलो की बढ...

कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू यादव के खिलाफ आरोप तय करने के फैसले को टाला

दिल्ली की कोर्ट ने शुक्रवार को कथित आईआरसीटीसी होटल घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू प्र...