Search

चहल से जुड़े वेपिंग विवाद के बाद बीसीसीआई सख्त, अर्शदीप को 'व्लॉगिंग' बंद करने का फरमान : रिपोर्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के आईपीएल फ्रेंचाइजी और खिलाड़ियों के लिए सख्त परिचालन और सुरक्षा दिशानिर्देश लाने के कुछ घंटों बाद ही खबर है


नई दिल्ली,  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के आईपीएल फ्रेंचाइजी और खिलाड़ियों के लिए सख्त परिचालन और सुरक्षा दिशानिर्देश लाने के कुछ घंटों बाद ही खबर है कि बोर्ड ने अर्शदीप सिंह को पर्दे के पीछे की व्लॉगिंग बंद करने का फरमान जारी किया है। 


माना जा रहा है बीसीसीआई ने यह कदम युजवेंद्र चहल से जुड़े विवाद के बाद उठाया है। 'एनडीटीवी स्पोर्ट्स' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई ने पंजाब किंग्स के गेंदबाज से व्लॉगिंग बंद करने को कहा है, क्योंकि उनके एक ट्रैवल वीडियो में कथित तौर पर चहल हैदराबाद के लिए टीम की फ्लाइट के दौरान वेपिंग करते हुए दिखे थे।


यह मामला तब उठा, जब अर्शदीप के व्लॉग के सोशल मीडिया क्लिप वायरल हो गए। इन क्लिप्स में चहल वेपिंग करने का इशारा करने से पहले अपनी बाईं हथेली के नीचे कुछ छिपाते हुए दिखते हैं। फुटेज में धुएं का एक छोटा गुबार भी दिखाई दिया था। अर्शदीप के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए ऑरिजिनल वर्जन में कथित तौर पर पूरा सीन शामिल था, जिसे बाद में एडिट किया गया। हालांकि, फुटेज पहले ही ऑनलाइन बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंच चुका था।


अभी तक, न तो बीसीसीआई और न ही पंजाब किंग्स ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी किया है। इस सीजन में आईपीएल में वेपिंग से जुड़ा यह दूसरा मामला है। इससे पहले, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग पर न्यू चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम के अंदर वेपिंग करने का आरोप लगा था। भारत में वेपिंग बैन है। इस वजह से, पराग पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 को तोड़ने के लिए एक डिमेरिट पॉइंट मिला।


इसी बीच, बीसीसीआई ने सभी 10 आईपीएल फ्रेंचाइजियों को 8 पेज की नई गाइडलाइन भी भेजी है। इसमें एंटी-करप्शन यूनिट (एसीएसयू) की चिंताओं का जिक्र करते हुए सुरक्षा और अनुशासन को मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। नई स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) के तहत अब खिलाड़ियों, टीम स्टाफ और फ्रेंचाइजी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।


बोर्ड ने साफ किया है कि लीग की इंटीग्रिटी और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सरप्राइज चेक और सख्त नियम लागू किए जाएंगे। बीसीसीआई का कहना है कि खिलाड़ियों को अपनी पब्लिक और प्राइवेट गतिविधियों में ज्यादा जिम्मेदारी दिखानी होगी ताकि आईपीएल की छवि सुरक्षित रहे।


Raj Sharma | May 9, 2026 | Sports |


स्वदेश लौटने पर भारतीय टीम का भव्य स्वागत, खिलाड़ियों ने सरकार और सहयोगी संस्थाओं का जताया आभार

स्वदेश लौटने पर भारतीय टीम का भव्य स्वागत, खिलाड़ियों ने सरकार और सहयोगी संस्थाओं का जताया आभार ...

नरेन तम्हाने: गेंदबाज से विकेटकीपर बनने के बाद चमकी किस्मत, वैली ग्राउट से की जाती थी तुलना

नरेन तम्हाने: गेंदबाज से विकेटकीपर बनने के बाद चमकी किस्मत, वैली ग्राउट से की जाती थी तुलना ...

'आपका सफर शानदार रहा', रहाणे के इंटनरेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने पर रैना ने लिखा खास पोस्ट

'आपका सफर शानदार रहा', रहाणे के इंटनरेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने पर रैना ने लिखा खास पोस्ट ...

सीडब्ल्यूजी 2026: वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने जीता सिल्वर, सिर्फ 1 किग्रा के अंतर से चूके 'गोल्ड'

सीडब्ल्यूजी 2026: वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने जीता सिल्वर, सिर्फ 1 किग्रा के अंतर से चूके 'गोल्ड' ...

भारत बनाम श्रीलंका: दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा, अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी

भारत बनाम श्रीलंका: दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा, अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी ...

सीडब्ल्यूजी 2026: 'आपके जज्बे और दृढ़ संकल्प ने देश का मान बढ़ाया,' राष्ट्रपति मुर्मु ने वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी को सराहा

सीडब्ल्यूजी 2026: 'आपके जज्बे और दृढ़ संकल्प ने देश का मान बढ़ाया,' राष्ट्रपति मुर्मु ने वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी को सराहा ...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2006: नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर चूके, 100 मीटर रेस में भारत की उम्मीदों को झटका

कॉमनवेल्थ गेम्स 2006: नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर चूके, 100 मीटर रेस में भारत की उम्मीदों को झटका ...