Search

अरविंद केजरीवाल मंत्रियों के घोटालों से ध्यान भटका रहे हैं: आरपी सिंह

भाजपा नेता आरपी सिंह ने गुरुवार को मुद्दों पर टिप्पणी की


नई दिल्ली,  भाजपा नेता आरपी सिंह ने गुरुवार को मुद्दों पर टिप्पणी की। उन्होंने पंजाब की राजनीति से लेकर पश्चिम बंगाल और टीवीके से जुड़े मुद्दों पर बेबाक राय रखी। उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों पर लगाए जा रहे आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया। 


केजरीवाल पर निशाना साधते हुए आरपी सिंह ने कहा कि वह अपने मंत्रियों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों से ध्यान भटकाने के लिए लगातार ईडी पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में पंजाब सरकार के एक मंत्री भ्रष्टाचार के मामले में जेल जा चुके हैं, लेकिन केजरीवाल इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि एक मामले में मान सरकार के मंत्री किसी अधिकारी पर एक विशेष व्यक्ति को टेंडर देने के लिए दबाव बनाया गया था। जब अधिकारी ने मना किया, तो उसके साथ मारपीट की गई और बाद में उसने आत्महत्या कर ली। उन्होंने दावा किया कि अधिकारी ने मरने से पहले पूरे भ्रष्टाचार का ब्यौरा लिखकर छोड़ा था। इस मामले में संबंधित मंत्री जेल में हैं।


उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त है। आरपी सिंह ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के पास पुख्ता जानकारी होने के बाद ही कार्रवाई की जाती है। उन्होंने दावा किया कि हाल ही में ईडी की एक रेड के दौरान पार्टी से जुड़े एक व्यक्ति ने अपने घर से नोटों से भरी अटैची नीचे फेंक दी थी। उन्होंने कहा कि जब-जब ईडी कार्रवाई करती है, तब-तब आप नेता हंगामा शुरू कर देते हैं।


टीवीके से जुड़े राजनीतिक घटनाक्रम और राज्यपाल की भूमिका पर आरपी सिंह ने कहा कि सरकार बनाने के लिए जरूरी संख्या पूरी होना अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि बहुमत का आंकड़ा पूरा नहीं होगा, तो राज्यपाल किसी तरह की छूट नहीं देंगे, क्योंकि इससे संवैधानिक संकट पैदा हो सकता है। उन्होंने इसे कानून के अनुरूप बताया और कहा कि सरकार बनाने के लिए आवश्यक समर्थन होना जरूरी है।


सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री बनने पर आरपी सिंह ने कहा कि राज्य में पिछले 15 वर्षों से चला आ रहा भय और भ्रष्टाचार का दौर खत्म हो गया है। उन्होंने दावा किया कि पहले महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हुए थे, लेकिन अब राज्य में बदलाव का दौर शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि बंगाल की सांस्कृतिक विरासत को फिर से जीवित कर राज्य को विकास की दिशा में आगे बढ़ाया जाएगा।


Raj Sharma | May 9, 2026 | India |


बेंगलुरु: मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को बेंगलुरु स्थित विधानसभा भवन विधान सौधा में कर्ना...

मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश, 15 लाख रुपए कीमत के 67 चोरी के मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दो आरोपी गिरफ्त

नोएडा के फेस-1 थाने की पुलिस ने मोबाइल चोरी और स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक अंतर्राज्यीय गिर...

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के प्रदर्शन के खिलाफ याचिका, दिल्ली हाईकोर्ट ने जल्द सुनवाई की मांग ठुकरा

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के 6 जून के प्रदर्शन के खिलाफ दायर याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने तत्काल सुनवा...

मालवीय नगर अग्निकांड का मुख्य आरोपी लवकेश बजाज पहले भी जा चुका है जेल, यह है आरोप

मालवीय नगर के होटल अग्निकांड में गिरफ्तार मुख्य आरोपी लवकेश बजाज के खिलाफ पहले भी एक गंभीर आपराधिक मा...

नितिन नवीन ने तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई का इस्तीफा किया स्वीकार

रतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई का प...

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 682.2 अरब डॉलर के बेहद मजबूत स्तर पर, अर्थव्यवस्था मजबूत स्थिति में: आर

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के बाद आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा न...

पश्चिम बंगाल: गृह मंत्रालय पर भड़काऊ टिप्पणी को लेकर ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

गृह मंत्रालय को लेकर भड़काऊ बयान देने के मामले में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खि...

सीआईएसएफ ने मुंबई एयरपोर्ट पर 1.39 करोड़ की विदेशी मुद्रा पकड़ी, कस्टम को सौंपा गया यात्री

मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने नियमित सुरक्ष...

नई दिल्ली में आग का तांडव, राजस्व विभाग के अधिकारी ने कहा- होटलों की जांच की जा रही

दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार को आग की पचेट में आकर 21 लोगों की दर्दनाक मौत ने सबको झकझोर कर रख दिया है...

दुबई बेस्ड भारतीय बैंकर श्रद्धा गुप्ता ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की

भारतीय पर्वतारोही श्रद्धा गुप्ता ने सफलतापूर्वक माउंट एवरेस्ट (8,849 मीटर) पर चढ़ाई पूरी कर ली है, ...

हिमाचल प्रदेश : नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर जयराम ठाकुर का तंज, बोले- सरकार के खिलाफ जनादे

हिमाचल प्रदेश के नगर निकाय चुनावों में भाजपा को बढ़त मिली है। नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयर...