Search

इन पांच कारणों के चलते आईपीएल 2026 में डूबी मुंबई इंडियंस की लुटिया

मुंबई इंडियंस (एमआई) का आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने का सपना टूट चुका है


नई दिल्ली,  मुंबई इंडियंस (एमआई) का आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने का सपना टूट चुका है। रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मिली हार के साथ ही टीम के लिए अंतिम चार में पहुंचने के दरवाजे बंद हो गए। आइए आपको वो 5 कारण बताते हैं, जिसके चलते इस सीजन डूबी एमआई की लुटिया।  


सूर्यकुमार का खराब फॉर्म पड़ी भारी: आईपीएल 2026 में सूर्यकुमार यादव रनों के लिए तरसते नजर आए। सूर्यकुमार की खराब फॉर्म का असर मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन में भी दिखा। 11 पारियों में सूर्यकुमार ने अब तक सिर्फ 195 रन बनाए हैं, और उनका बल्लेबाजी औसत महज 17.72 का रहा। सूर्यकुमार आईपीएल 2026 में अभी तक सिर्फ एक अर्धशतक ही लगा सके हैं।


विकेट के लिए तरसे बुमराह: मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी अटैक की जान कहे जाने वाले जसप्रीत बुमराह के लिए यह सीजन किसी बुरे सपने की तरह गुजर रहा है। बुमराह 11 मुकाबलों में अब तक सिर्फ 3 ही विकेट निकाल सके हैं और उनका इकोनॉमी भी 8.51 का रहा है। एमआई गेंदबाजी में बुमराह पर काफी हद तक निर्भर है और उनका निराशाजनक प्रदर्शन टीम की असफलता का बड़ा कारण रहा।


हार्दिक पांड्या की खराब कप्तानी: आईपीएल 2026 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी भी सवालों के घेरे में रही। हार्दिक खुद बल्ले और गेंद दोनों से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके। इसके साथ ही सही प्लेइंग इलेवन और गेंदबाजी में बदलाव करने को लेकर भी हार्दिक के फैसले मुंबई इंडियंस के पक्ष में नहीं गए। 8 मुकाबलों में हार्दिक ने सिर्फ 4 विकेट चटकाए, जबकि बल्ले से उन्होंने 146 रन बनाए हैं।


खली अच्छे स्पिनर की कमी: मुंबई इंडियंस को इस सीजन एक अच्छे स्पिनर की कमी साफतौर पर खली। अल्लाह गजनफर उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे और उनके प्रदर्शन में निरंतरता की कमी नजर आई। गजनफर अहम मौकों पर विकेट चटकाने में नाकाम रहे। इसके साथ ही वह बीच के ओवरों में बल्लेबाजों पर दबाव भी नहीं बना सके। मिचेल सैंटनर का चोटिल होना भी एमआई को काफी भारी पड़ा।


कमजोर नजर आया मिडिल ऑर्डर: मुंबई इंडियंस का मिडिल ऑर्डर इस सीजन काफी कमजोर नजर आया। सूर्यकुमार के साथ-साथ हार्दिक, नमन धीर और विल जैक्स जैसे बल्लेबाजों का प्रदर्शन भी काफी निराशाजनक रहा। वहीं, सलामी बल्लेबाज के तौर पर इस सीजन रयान रिकेल्टन और रोहित शर्मा भी कोई खास छाप नहीं छोड़ सके।


Raj Sharma | May 11, 2026 | Sports |


त्रिकोणीय सीरीज के लिए अनुकूल रॉय हुए भारत ए टीम में शामिल, हर्ष दुबे की लेंगे जगह

आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे अनुकूल रॉय को त्रिकोणीय सीरीज ...

आईपीएल 2026: जीत के साथ केकेआर ने रोमांचक बनाई प्लेऑफ की रेस, सीएसके-डीसी का नुकसान

आईपीएल 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस (...

आईपीएल 2026: एसआरएच और जीटी ने कटाया प्लेऑफ का टिकट, हार के साथ मुश्किल हुई सीएसके की राह

आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 5 विकेट से हरा...

आर्थिक तंगी, सुविधाओं का अभाव, लेकिन कुछ कर गुजरने की जिद ने रोनाल्डो को बनाया 'फुटबॉल का जादूगर'

कहते हैं कि किसी चीज की सही अहमियत उसी इंसान को पता होती है, जिसने वर्षों से उसके लिए इंतजार किया हो...

'मुझे संदेह है कि वह इस समय ऐसा रिस्क लेना चाहेंगे', धोनी की वापसी पर गावस्कर का बड़ा बयान

भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ चेन्नई सुपर किं...

पीबीकेएस को मिली लगातार पांचवीं हार, कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 के 58वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 6 विकेट से हार का सा...