Search

दिल्ली: आईजीआई हवाई अड्डे पर चला 'अग्नि चक्र', विमान हादसे के बाद बचाव की तैयारियां जांची गईं

नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर विमान दुर्घटना का मॉक ड्रिल 'अग्नि चक्र' आयोजित किया गया


नई दिल्ली, नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर विमान दुर्घटना का मॉक ड्रिल 'अग्नि चक्र' आयोजित किया गया। इसमें सीआईएसएफ, एआरएफएफ, दिल्ली पुलिस, बीडीडीएस, चिकित्सा दल, एयरलाइंस और जमीनी एजेंसियों के कर्मियों ने भाग लिया। 


इस दौरान विमान दुर्घटना की सूचना मिलते ही सीआईएसएफ कर्मियों ने दुर्घटना स्थल को घेर लिया और आवागमन को विनियमित करके बचाव एवं निकासी अभियान में सहायता की।


मॉक ड्रिल में अंतर-एजेंसी संचार, आपातकालीन प्रतिक्रिया, हताहतों को संभालने और संकट प्रबंधन का आकलन किया गया, जिससे सीआईएसएफ की तैयारियों का जायजा लिया गया।


इससे पहले 6 अप्रैल को दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पर हाई-इंटेंसिटी एंटी-हाइजैकिंग मॉक ड्रिल किया गया था। इस अभ्यास में सीआईएसएफ, एनएसजी, दिल्ली पुलिस, बीसीएएस, डीजीसीए और डीआईएएल के कर्मचारी और अधिकारी भी शामिल हुए।


आईजीआई एयरपोर्ट पर 30 मार्च को भी ज्वाइंट काउंटर-टेरर मॉक ड्रिल आयोजित की गई थी। इस अभ्यास में सीआईएसएफ, क्यूआरटी, बीडीडीएस, डॉग स्क्वाड, दिल्ली पुलिस और एनएसजी ने हिस्सा लिया था। इस अभ्यास के दौरान आतंकवादी हमले के सिमुलेशन पर फोकस किया गया था।


इंडिया गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अलावा देश के अन्य हवाई अड्डों पर भी हाल ही में मॉक ड्रिल की गई। अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी बीते महीने आतंकवादी हमले का सिमुलेशन वाली मल्टी-एजेंसी मॉक ड्रिल की गई थी। इस अभ्यास में सीआईएसएफ, यूपी एटीएस और पुलिस ने हिस्सा लिया था।


तिरुचिरापल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी मार्च में एंटी हाइजैकिंग एक्सरसाइज आयोजित किया गया था। इसमें भी कई एजेंसियों ने हिस्सा लिया था। अप्रैल में भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी एंटी-हाईजैक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था।


Raj Sharma | May 12, 2026 | India |


सरकारी नौकरी अलर्ट : एसएसबी ने निकाली 50 कांस्टेबल पदों पर वैकेंसी, इस तिथि तक करें आवेदन

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सेवारत (पुरुष और महिला) कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) कर्मियों (ट्रेड्समैन, जैसे- दर...

केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने पीएम मोदी से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन दिल्ली दौरे पर हैं। अपने इस कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को उन्होंने प्र...

इंडो पैसिफिक ऊर्जा सुरक्षा पर क्वाड की बड़ी योजना, 'सहयोग से मजबूत होगी सप्लाई चेन'

क्वाड देशों ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक संयुक्त बयान जारी किया ह...

'सरकार को बस तेल कंपनियों के फायदे की चिंता', पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर कांग्रेस हमलावर

पिछले 10 दिन में तीसरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होने के बाद विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया ह...

रोजगार मेले में 51 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र, पीएम मोदी बोले- हमारे युवा 'विकसित भारत' की यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 19वें रोजगार मेले में अलग-अलग सरकारी विभागों और संगठनों में 51 हज...

दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में हुई 1 रुपए की बढ़ोतरी, 81 रुपए प्रति किलो के पार पहुंचा रेट

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की खुदरा कीमत में 1 रुपए प्रति किलो की बढ...

कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू यादव के खिलाफ आरोप तय करने के फैसले को टाला

दिल्ली की कोर्ट ने शुक्रवार को कथित आईआरसीटीसी होटल घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू प्र...