Search

लाजियो को 2-0 से हराकर इंटर मिलान ने 10वीं बार जीता कोप्पा इटालिया का खिताब

इंटर मिलान ने लाजियो पर 2-0 से जीत के साथ अपना दसवां कोप्पा इटालिया फुटबॉल खिताब जीता


रोम, इंटर मिलान ने लाजियो पर 2-0 से जीत के साथ अपना दसवां कोप्पा इटालिया फुटबॉल खिताब जीता। इस जीत के साथ ही इंटर मिलान ने इस सीजन का ऐतिहासिक “डोमेस्टिक डबल” पूरा किया।  


इंटर मिलान ने इसी साल मई में तीन मुकाबले बाकी रहते हुए 21वां सीरी ए के खिताब को अपने नाम किया था। टीम के लिए पहला गोल मार्कस थुरम ने किया। फेडेरिको डिमार्को के कॉर्नर पर मार्कस थुरम का शानदार हेडर लाजियो के खिलाड़ी एडम मारुसिक से टकराकर गोल पोस्ट में चला गया। इसके बाद मैच के 35वें मिनट में इंटर मिलान ने अपनी बढ़त को दोगुना कर दिया। पेनल्टी बॉक्स से दिए गए डेनजेल डमफ्रीज के शानदार पास को लुटारो मार्टिनेज ने खाली पड़े गोल पोस्ट में पहुंचाया।


लाजियो के खिलाफ फाइनल में मिली धमाकेदार जीत के बाद इंटर मिलान के मैनेजर क्रिस्टियन चिवु ने इंटरव्यू में अपनी भावनाएं शेयर कीं। उन्होंने कहा, "इंटर ने इस सीजन में दो ट्रॉफी जीती हैं, और हम इसके हकदार थे क्योंकि हमारा कैंपेन बहुत अच्छा रहा। हमने इन वर्षों में जो भी कुछ हासिल किया है, उसके लिए हम बेहद खुश हैं।"


उन्होंने आगे कहा, "हमें इन जबरदस्त फैंस और क्लब के लिए भी खुशी है, जिन्होंने हमेशा हमारा साथ दिया है। हम इस सीजन में जो कुछ भी हासिल करेंगे, उसका आनंद लेंगे। लीग और कोप्पा इटालिया जीतना कोई ऐसी चीज नहीं है जिसे आप हल्के में ले सकते हैं; दो ट्रॉफी उठाना कभी आसान नहीं होता।”


लौटारो मार्टिनेज ने कहा, "हमारे लिए यह एक बहुत ही जरूरी और सार्थक जीत है, पिछले साल के बाद वापसी करना आसान नहीं था। हम खेल, तेजी, परफॉर्मेंस और नतीजों के मामले में सच में एक महत्वपूर्ण सीजन बनाने में कामयाब रहे। मैं खुश हूं क्योंकि हम साल को दो ट्रॉफी के साथ खत्म कर रहे हैं; यह हमारे लिए सच में बहुत जरूरी रहा है। हाल के सालों में हमने जो कुछ भी किया है, उसके लिए इंटर मिलान के बारे में हमेशा बहुत बातें होती हैं, लेकिन हमें खिताब जीतने के लिए इसी रास्ते पर चलते रहना होगा क्योंकि हम यही चाहते हैं: इस सीजन में हमने दो जीते हैं और हम सच में बहुत खुश हैं।”


Raj Sharma | May 14, 2026 | Sports |


त्रिकोणीय सीरीज के लिए अनुकूल रॉय हुए भारत ए टीम में शामिल, हर्ष दुबे की लेंगे जगह

आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे अनुकूल रॉय को त्रिकोणीय सीरीज ...

आईपीएल 2026: जीत के साथ केकेआर ने रोमांचक बनाई प्लेऑफ की रेस, सीएसके-डीसी का नुकसान

आईपीएल 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस (...

आईपीएल 2026: एसआरएच और जीटी ने कटाया प्लेऑफ का टिकट, हार के साथ मुश्किल हुई सीएसके की राह

आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 5 विकेट से हरा...

आर्थिक तंगी, सुविधाओं का अभाव, लेकिन कुछ कर गुजरने की जिद ने रोनाल्डो को बनाया 'फुटबॉल का जादूगर'

कहते हैं कि किसी चीज की सही अहमियत उसी इंसान को पता होती है, जिसने वर्षों से उसके लिए इंतजार किया हो...

'मुझे संदेह है कि वह इस समय ऐसा रिस्क लेना चाहेंगे', धोनी की वापसी पर गावस्कर का बड़ा बयान

भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ चेन्नई सुपर किं...

पीबीकेएस को मिली लगातार पांचवीं हार, कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 के 58वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 6 विकेट से हार का सा...