Search

आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, 155 करोड़ रुपए के बैंक फ्रॉड में बड़ी कार्रवाई

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला को 155 करोड़ रुपए के बैंक फ्रॉड मामले में गिरफ्तार कर लिया


नई दिल्ली, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला को 155 करोड़ रुपए के बैंक फ्रॉड मामले में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उनके घर के बाहर बड़ी संख्या में समर्थक जमा हो गए। जैसे ही ईडी की टीम दीपक सिंगला को अपने साथ लेकर निकली, समर्थकों ने केंद्र सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी शुरू कर दी।  


यह पूरी कार्रवाई महेश टिंबर प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े 155 करोड़ रुपए के बैंक धोखाधड़ी मामले में की गई है। इस फाइनेंशियल फ्रॉड के तार पहले से गिरफ्तार पंजाब के मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता संजीव अरोड़ा से भी जुड़े हुए हैं। इसी कड़ी को जोड़ने और पूरे नेटवर्क को समझने के लिए ईडी ने बड़े स्तर पर छापेमारी अभियान चलाया।


सोमवार सुबह ईडी की टीम ने दिल्ली और गोवा समेत 7 अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ रेड की। ये छापेमारी दीपक सिंगला, महेश सिंगला, अमरिक गिल और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर की गई। जांच के दौरान एजेंसी को कई अहम दस्तावेज और डिजिटल सबूत मिले, जिसके बाद दीपक सिंगला को हिरासत में ले लिया गया।


ईडी का कहना है कि आरोपी कंपनियों और उनसे जुड़े लोगों ने बैंकों से फर्जी दस्तावेजों और गलत जानकारी के जरिए करोड़ों रुपए का लोन लिया और फिर उस रकम का गलत इस्तेमाल किया। अब एजेंसी इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि यह पैसा कहां-कहां ट्रांसफर किया गया और इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।


सूत्रों का दावा है कि दीपक सिंगला का नाम इस घोटाले में सीधे तौर पर सामने आया है। उनके अलावा महेश सिंगला और अमरिक गिल की भूमिका भी जांच के दायरे में है। फिलहाल ईडी सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और आने वाले दिनों में इस मामले कई अहम खुलासे हो सकते हैं।


Raj Sharma | May 18, 2026 | India |


सरकारी नौकरी अलर्ट : एसएसबी ने निकाली 50 कांस्टेबल पदों पर वैकेंसी, इस तिथि तक करें आवेदन

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सेवारत (पुरुष और महिला) कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) कर्मियों (ट्रेड्समैन, जैसे- दर...

केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने पीएम मोदी से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन दिल्ली दौरे पर हैं। अपने इस कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को उन्होंने प्र...

इंडो पैसिफिक ऊर्जा सुरक्षा पर क्वाड की बड़ी योजना, 'सहयोग से मजबूत होगी सप्लाई चेन'

क्वाड देशों ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक संयुक्त बयान जारी किया ह...

'सरकार को बस तेल कंपनियों के फायदे की चिंता', पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर कांग्रेस हमलावर

पिछले 10 दिन में तीसरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होने के बाद विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया ह...

रोजगार मेले में 51 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र, पीएम मोदी बोले- हमारे युवा 'विकसित भारत' की यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 19वें रोजगार मेले में अलग-अलग सरकारी विभागों और संगठनों में 51 हज...

दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में हुई 1 रुपए की बढ़ोतरी, 81 रुपए प्रति किलो के पार पहुंचा रेट

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की खुदरा कीमत में 1 रुपए प्रति किलो की बढ...

कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू यादव के खिलाफ आरोप तय करने के फैसले को टाला

दिल्ली की कोर्ट ने शुक्रवार को कथित आईआरसीटीसी होटल घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू प्र...