Search

आईपीएल 2026: एसआरएच और जीटी ने कटाया प्लेऑफ का टिकट, हार के साथ मुश्किल हुई सीएसके की राह

आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 5 विकेट से हराया


नई दिल्ली,  आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 5 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही एसआरएच ने प्लेऑफ का टिकट हासिल कर लिया है। एसआरएच ने इस सीजन के अपने 13वें मुकाबले में 8वीं जीत दर्ज की और अब टीम के कुल 16 प्वाइंट हो गए हैं। 


सनराइजर्स हैदराबाद की जीत का फायदा गुजरात टाइटंस (जीटी) को भी हुआ है। जीटी ने भी प्लेऑफ का टिकट कटा लिया है। गुजरात टाइटंस के 13 मुकाबलों में 16 प्वाइंट हैं और वह बेहतर नेट रन रेट होने की वजह से अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले ही अंतिम चार में अपनी जगह बना चुकी है। आरसीबी के 13 मुकाबलों में 18 प्वाइंट हैं।


पंजाब किंग्स 13 मुकाबलों में 13 प्वाइंट के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर मौजूद है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स (आरआर) 12 प्वाइंट लेकर पांचवें नंबर पर बनी हुई है। एसआरएच के खिलाफ मिली हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है। सीएसके के 13 मुकाबलों में 12 प्वाइंट हैं। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में खेल रही सीएसके को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए आखिरी मुकाबला जीतने के साथ-साथ बाकी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा।


13 मुकाबलों में 12 प्वाइंट के साथ दिल्ली कैपिटल्स भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) 12 मुकाबलों में 11 प्वाइंट लेकर अंक तालिका में आठवें नंबर पर है। पिछले 6 मुकाबलों में से 5 में जीत दर्ज करके केकेआर ने खुद को प्लेऑफ की दौड़ में बरकरार रखा है। सोमवार को एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 180 रन बनाए। टीम की ओर से डेवाल्ड ब्रेविस ने 27 गेंदों में 44 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि कार्तिक शर्मा ने 19 गेंदों में 32 रनों का योगदान दिया।


हालांकि, ईशान किशन द्वारा खेली गई 47 गेंदों में 70 रनों की धमाकेदार पारी की बदौलत एसआरएच ने 181 रनों के लक्ष्य को 19 ओवर में 5 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। हेनरिक क्लासेन भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने महज 26 गेंदों का सामना करते हुए 47 रनों का योगदान दिया। वहीं, अभिषेक शर्मा ने 26 रन बनाए।


Raj Sharma | May 19, 2026 | Sports |


बेरेटिनी की चोट से फ्रेंच ओपन में बड़ा उलटफेर, 104वीं रैंकिंग वाले अर्नाल्डी ने बनाई अंतिम चार मे

इटली के खिलाड़ी मैटेओ अर्नाल्डी ने फ्रेंच ओपन 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है।...

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर विराट कोहली: रिपोर्ट्स

टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज ...

गिल-सुदर्शन की दमदार पारी, जीटी ने चेज किया आईपीएल प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राजस्थान र...

आईपीएल 2026: मुल्लांपुर में आरआर का रिकॉर्ड दमदार, दूसरे क्वालीफायर में आसान नहीं होगी जीटी की राह

आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की भिड़ंत गुजरात टाइटंस (ज...

यूनिटी कप: जमैका ने सेमीफाइनल में भारत को 2-0 से हराया, तीसरे स्थान के लिए होगी जिम्बाब्वे से भिड़

भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम को द वैली में यूनिटी कप के दूसरे सेमीफाइनल में जमैका से 0-2 से हार का सामना करना प...

आईपीएल 2026: वैभव सूर्यवंशी ने खत्म की सुदर्शन की बादशाहत, भुवनेश्वर का पर्पल कैप पर कब्जा बरकरार

आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदरा...

आईपीएल 2026: वैभव की तूफानी बल्लेबाजी, एसआरएच को 47 रन से रौंदकर 'क्वालीफायर-2' में आरआर

सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 'एलिमिनेटर' मैच में 47 रन से मात देकर राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने 'क्वालीफायर-2...

इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स 2026: पहले दिन निषाद कुमार और रक्षिता राजू ने बिखेरी चमक

8वीं इंडियन ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के पहले दिन कई शानदार प्रदर्शन देखने को मिले...

'हम ज्यादा आक्रामक होने की कोशिश करेंगे'; प्लेऑफ के दबाव से निपटने पर कमिंस ने कहा

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने प्लेऑफ के दबाव को संभालने और खिताब वापस जीतने के लिए तीन मैच ...