Search

हार से निराश नहीं, चेन्नई में फिर से शुरुआत करेंगे: अक्षर पटेल

जीटी की इस सीजन की यह पहली जीत थी, जबकि डीसी की सीजन की यह पहली हार थी।


नई दिल्ली,  दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को अपने होम ग्राउंड अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ खेले गए रोमांचक मुकाबले में 1 रन से हार का सामना करना पड़ा। निश्चित जीत के हाथ से फिसल जाने से डीसी के खिलाड़ी काफी निराश नजर आए। निराश खिलाड़ियों को कप्तान अक्षर पटेल ने सकारात्मक रहने की सलाह दी है। 


 

अक्षर पटेल ने कहा, "सीजन की शुरुआत में, मैंने कहा था कि हमें अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना है और किसी भी स्थिति में शांत रहना है। हम सभी दुखी महसूस कर रहे हैं, लेकिन कोई बात नहीं हम मुस्कुरा सकते हैं। यह एक लंबा टूर्नामेंट है। मुझे लगता है कि अगर उसने (मिलर) वे छक्के नहीं मारे होते, तो मुझे लगता है कि हम गेम में नहीं होते। हम चेन्नई जाएंगे और फिर से शुरुआत करेंगे।"



जीटी की डीसी पर यह जीत सीजन के तीसरे मैच में उनकी पहली जीत थी। जीटी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रन बनाए थे। डीसी की तरफ से लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार बल्लेबाजी हुई। आखिरी ओवर में डीसी को जीत के लिए 13 रन की जरूरत थी। गेंद प्रसिद्ध कृष्णा के हाथ में थी। पहली गेंद पर विप्राज निगम ने चौका लगा दिया। दूसरी गेंद पर वह आउट हो गए। तीसरी गेंद पर कुलदीप यादव ने सिंगल लेकर स्ट्राइक डेविड मिलर को दे दी। 



डीसी को आखिरी 3 गेंदों पर जीत के लिए 8 रन बनाने थे। मिलर ने ओवर की चौथी गेंद पर छक्का लगा दिया। आखिरी 2 गेंदों पर जीत के लिए डीसी को 2 रन बनाने थे। मिलर ने सिंगल नहीं लिया और यहीं गलती कर बैठे। आखिरी गेंद मिलर के बल्ले पर नहीं आई और सिंगल लेने की कोशिश में कुलदीप यादव रन आउट हो गए। कुलदीप को विकेटकीपर जोस बटलर ने रन आउट कर दिया। इस तरह दिल्ली के हाथ से जीत फिसल गई। मिलर 20 गेंदों पर 41 रन की पारी खेल निराश लौटे। 



जीटी की इस सीजन की यह पहली जीत थी, जबकि डीसी की सीजन की यह पहली हार थी।  



डीसी का अगला मैच चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ 11 अप्रैल को होगा।


Raj Sharma | April 9, 2026 | Sports |


त्रिकोणीय सीरीज के लिए अनुकूल रॉय हुए भारत ए टीम में शामिल, हर्ष दुबे की लेंगे जगह

आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे अनुकूल रॉय को त्रिकोणीय सीरीज ...

आईपीएल 2026: जीत के साथ केकेआर ने रोमांचक बनाई प्लेऑफ की रेस, सीएसके-डीसी का नुकसान

आईपीएल 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस (...

आईपीएल 2026: एसआरएच और जीटी ने कटाया प्लेऑफ का टिकट, हार के साथ मुश्किल हुई सीएसके की राह

आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 5 विकेट से हरा...

आर्थिक तंगी, सुविधाओं का अभाव, लेकिन कुछ कर गुजरने की जिद ने रोनाल्डो को बनाया 'फुटबॉल का जादूगर'

कहते हैं कि किसी चीज की सही अहमियत उसी इंसान को पता होती है, जिसने वर्षों से उसके लिए इंतजार किया हो...

'मुझे संदेह है कि वह इस समय ऐसा रिस्क लेना चाहेंगे', धोनी की वापसी पर गावस्कर का बड़ा बयान

भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ चेन्नई सुपर किं...

पीबीकेएस को मिली लगातार पांचवीं हार, कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 के 58वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 6 विकेट से हार का सा...