Search

आईपीएल 2026: जीत के साथ केकेआर ने रोमांचक बनाई प्लेऑफ की रेस, सीएसके-डीसी का नुकसान

आईपीएल 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस (एमआई) को 4 विकेट से हराया


नई दिल्ली,  आईपीएल 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस (एमआई) को 4 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही केकेआर ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। हालांकि एमआई की हार से चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को नुकसान झेलना पड़ा है।  


एमआई के खिलाफ मिली जीत से केकेआर को अंक तालिका में दो पायदान का फायदा पहुंचा है। टीम 13 मुकाबलों में 13 प्वाइंट के साथ छठे नंबर पर पहुंच गई है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए केकेआर को अपने आखिरी लीग मुकाबले में भी जीत दर्ज करनी होगी। इसके साथ ही केकेआर को बाकी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। केकेआर की जीत से सीएसके का नुकसान हुआ है और टीम अब अंक तालिका में सातवें नंबर पर खिसक गई है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स आठवें नंबर पर आ गई है। सीएसके और डीसी 12-12 प्वाइंट के साथ प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं।


आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की तीन टीमें पहले ही तय हो चुकी हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी), गुजरात टाइटंस, और सनराइजर्स हैदराबाद अंतिम चार का टिकट कटा चुकी हैं। वहीं, अंक तालिका में फिलहाल चौथे पायदान पर राजस्थान रॉयल्स (आरआर) का कब्जा है। आरआर ने इस सीजन खेले 13 मुकाबलों में 7 मैच जीते हैं और टीम के कुल प्वाइंट 14 हैं। वहीं, पंजाब किंग्स भी प्लेऑफ की रेस में बरकरार है। पंजाब किंग्स ने पिछले 6 मुकाबलों में लगातार हार का सामना किया है। टीम के 13 मुकाबलों में 13 प्वाइंट हैं।


बुधवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 147 रन लगाए। टीम की ओर से कॉर्बिन बॉश ने 18 गेंदों में सर्वाधिक 32 रन बनाए। वहीं, कप्तान हार्दिक पांड्या ने 26 रनों का योगदान दिया। केकेआर ने एमआई से मिले 148 रनों के लक्ष्य को 18.5 ओवर में हासिल कर लिया। मनीष पांडे ने 33 गेंदों में 45 रनों की दमदार पारी खेली, तो रोवमैन पॉवेल ने 30 गेंदों में 40 रन बनाए।


Raj Sharma | May 21, 2026 | Sports |


स्वदेश लौटने पर भारतीय टीम का भव्य स्वागत, खिलाड़ियों ने सरकार और सहयोगी संस्थाओं का जताया आभार

स्वदेश लौटने पर भारतीय टीम का भव्य स्वागत, खिलाड़ियों ने सरकार और सहयोगी संस्थाओं का जताया आभार ...

नरेन तम्हाने: गेंदबाज से विकेटकीपर बनने के बाद चमकी किस्मत, वैली ग्राउट से की जाती थी तुलना

नरेन तम्हाने: गेंदबाज से विकेटकीपर बनने के बाद चमकी किस्मत, वैली ग्राउट से की जाती थी तुलना ...

'आपका सफर शानदार रहा', रहाणे के इंटनरेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने पर रैना ने लिखा खास पोस्ट

'आपका सफर शानदार रहा', रहाणे के इंटनरेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने पर रैना ने लिखा खास पोस्ट ...

सीडब्ल्यूजी 2026: वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने जीता सिल्वर, सिर्फ 1 किग्रा के अंतर से चूके 'गोल्ड'

सीडब्ल्यूजी 2026: वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने जीता सिल्वर, सिर्फ 1 किग्रा के अंतर से चूके 'गोल्ड' ...

भारत बनाम श्रीलंका: दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा, अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी

भारत बनाम श्रीलंका: दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा, अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी ...

सीडब्ल्यूजी 2026: 'आपके जज्बे और दृढ़ संकल्प ने देश का मान बढ़ाया,' राष्ट्रपति मुर्मु ने वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी को सराहा

सीडब्ल्यूजी 2026: 'आपके जज्बे और दृढ़ संकल्प ने देश का मान बढ़ाया,' राष्ट्रपति मुर्मु ने वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी को सराहा ...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2006: नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर चूके, 100 मीटर रेस में भारत की उम्मीदों को झटका

कॉमनवेल्थ गेम्स 2006: नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर चूके, 100 मीटर रेस में भारत की उम्मीदों को झटका ...