Search

आईपीएल 2026 : इन दमदार रिकॉर्ड्स के साथ आरसीबी ने मारी खिताबी मुकाबले में एंट्री

आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को 92 रन से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई।


नई दिल्ली, आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को 92 रन से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए कोलकाता में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 254/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम 19.3 ओवर में 162 रन बनाकर सिमट गई। इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने वात कप्तान रजत पाटीदार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 


इस जीत के साथ आरसीबी ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। आईपीएल प्लेऑफ इतिहास में यह रन के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी जीत बन गई। इससे पहले 2008 में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 105 रन से हराया था। अब इस सूची में 92 रन की जीत के साथ आरसीबी दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। आरसीबी ने 2015 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 71 रन की जीत दर्ज की थी। वहीं 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली को 86 रन से और 2023 में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जाइंट्स को 81 रन से हराया था।




यह भी पहली बार हुआ जब इन दोनों टीमों के बीच खेले गए नौ मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती हो। इससे पहले हर मैच में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को सफलता मिली थी।




गुजरात टाइटंस के लिए यह रन के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी हार रही। इससे पहले इसी सीजन में अहमदाबाद में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 99 रन से हराया था।




आरसीबी के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने इस सीजन में अब तक 26 विकेट हासिल कर लिए हैं। वह एक सीजन में आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस सूची में 2021 में हर्षल पटेल 32 विकेट के साथ शीर्ष पर हैं। 2022 में वानिंदु हसरंगा ने भी 26 विकेट लिए थे। वहीं आर. विनय कुमार (2013) और युजवेंद्र चहल (2015) ने 23-23 विकेट लिए थे।




लगातार दूसरे साल फाइनल में पहुंचकर आरसीबी ने एक खास उपलब्धि भी हासिल की। आईपीएल इतिहास में अब तक सिर्फ कुछ ही टीमें खिताब जीतने के बाद अगले सीजन के फाइनल में पहुंच सकी हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने 2010-11, 2011-12 और 2018-19 में यह कारनामा किया था, जबकि मुंबई इंडियंस ने 2019-20 और गुजरात टाइटंस ने 2022-23 में ऐसा किया था। अब आरसीबी ने 2025-26 में इस सूची में अपना नाम जोड़ लिया है।




इसके साथ ही आरसीबी आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली तीसरी टीम भी बन गई। चेन्नई सुपर किंग्स 10 फाइनल और मुंबई इंडियंस छह फाइनल के साथ पहले दो स्थान पर हैं। आरसीबी अब पांचवीं बार फाइनल में पहुंची है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने चार और सनराइजर्स हैदराबाद ने तीन बार फाइनल खेला है।




Raj Sharma | May 27, 2026 | Sports |


बेरेटिनी की चोट से फ्रेंच ओपन में बड़ा उलटफेर, 104वीं रैंकिंग वाले अर्नाल्डी ने बनाई अंतिम चार मे

इटली के खिलाड़ी मैटेओ अर्नाल्डी ने फ्रेंच ओपन 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है।...

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर विराट कोहली: रिपोर्ट्स

टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज ...

गिल-सुदर्शन की दमदार पारी, जीटी ने चेज किया आईपीएल प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राजस्थान र...

आईपीएल 2026: मुल्लांपुर में आरआर का रिकॉर्ड दमदार, दूसरे क्वालीफायर में आसान नहीं होगी जीटी की राह

आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की भिड़ंत गुजरात टाइटंस (ज...

यूनिटी कप: जमैका ने सेमीफाइनल में भारत को 2-0 से हराया, तीसरे स्थान के लिए होगी जिम्बाब्वे से भिड़

भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम को द वैली में यूनिटी कप के दूसरे सेमीफाइनल में जमैका से 0-2 से हार का सामना करना प...

आईपीएल 2026: वैभव सूर्यवंशी ने खत्म की सुदर्शन की बादशाहत, भुवनेश्वर का पर्पल कैप पर कब्जा बरकरार

आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदरा...

आईपीएल 2026: वैभव की तूफानी बल्लेबाजी, एसआरएच को 47 रन से रौंदकर 'क्वालीफायर-2' में आरआर

सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 'एलिमिनेटर' मैच में 47 रन से मात देकर राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने 'क्वालीफायर-2...

इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स 2026: पहले दिन निषाद कुमार और रक्षिता राजू ने बिखेरी चमक

8वीं इंडियन ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के पहले दिन कई शानदार प्रदर्शन देखने को मिले...

'हम ज्यादा आक्रामक होने की कोशिश करेंगे'; प्लेऑफ के दबाव से निपटने पर कमिंस ने कहा

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने प्लेऑफ के दबाव को संभालने और खिताब वापस जीतने के लिए तीन मैच ...