Search

हिमाचल प्रदेश : नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर जयराम ठाकुर का तंज, बोले- सरकार के खिलाफ जनादेश

हिमाचल प्रदेश के नगर निकाय चुनावों में भाजपा को बढ़त मिली है। नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चुनावी नतीजों को कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनादेश बताते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधा


दिल्ली, , हिमाचल प्रदेश के नगर निकाय चुनावों में भाजपा को बढ़त मिली है। नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चुनावी नतीजों को कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनादेश बताते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को अपनी हार का अंदेशा था, इसलिए चुनाव टालने की कोशिश की गई। 


आईएएनएस से बातचीत करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि ये चुनाव नवंबर में ही होने थे, लेकिन मुख्यमंत्री जानते थे कि अगर चुनाव हुए तो कांग्रेस हार जाएगी, जिससे सरकार को परेशानी हो सकती है। ऐसे में सरकार ने चुनाव टालने की पूरी कोशिश की। प्रदेश में डिजास्टर एक्ट तक लागू कर दिया गया। इसके बाद हम हाईकोर्ट गए और फिर सुप्रीम कोर्ट गए। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद चुनाव हुए।


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का अंदाजा सही निकला, क्योंकि नगर पंचायत, नगर परिषद और नगर निगम चुनावों के परिणामों में भाजपा को बढ़त मिली है। पंचायत प्रधानों के चुनाव में लगभग 70 प्रतिशत प्रधान भाजपा समर्थित जीते हैं। अब नगर निगमों के लिए मंडी, धर्मशाला, पालमपुर और सोलन में चुनाव हुए। इनमें से चार में से तीन पर हम प्रचंड बहुमत के साथ जीते हैं। मंडी में तो कांग्रेस को सिर्फ एक सीट मिली है।


जयराम ठाकुर ने कहा कि जिस तरह से जनादेश हमारे पक्ष में आया है, उससे साफ है कि लोग कांग्रेस सरकार को हटाना चाहते हैं। मुख्यमंत्री यह तर्क देने की कोशिश कर रहे हैं कि पंचायत चुनाव पार्टी सिंबल पर नहीं हुए, लेकिन नगर निगम के चुनाव तो पार्टी सिंबल पर हुए हैं और उनमें उनकी हार हुई है।


उन्होंने सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए कहा कि जिला परिषद चुनाव में मुख्यमंत्री सुक्खू के क्षेत्र की चार में से तीन सीटों पर भाजपा की जीत हुई है। उन्हें सिर्फ एक सीट मिली है।


बता दें कि भाजपा ने रविवार को चार नगर निगमों में से तीन मंडी, धर्मशाला और सोलन में जीत हासिल की, जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस केवल पालमपुर में ही जीत दर्ज करने में सफल रही। चारों नगर निगमों के लिए 17 मई को पार्टी चिन्हों पर मतदान हुआ था, जिसमें भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला था।


Raj Sharma | June 1, 2026 | India |


बेंगलुरु: मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को बेंगलुरु स्थित विधानसभा भवन विधान सौधा में कर्ना...

मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश, 15 लाख रुपए कीमत के 67 चोरी के मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दो आरोपी गिरफ्त

नोएडा के फेस-1 थाने की पुलिस ने मोबाइल चोरी और स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक अंतर्राज्यीय गिर...

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के प्रदर्शन के खिलाफ याचिका, दिल्ली हाईकोर्ट ने जल्द सुनवाई की मांग ठुकरा

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के 6 जून के प्रदर्शन के खिलाफ दायर याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने तत्काल सुनवा...

मालवीय नगर अग्निकांड का मुख्य आरोपी लवकेश बजाज पहले भी जा चुका है जेल, यह है आरोप

मालवीय नगर के होटल अग्निकांड में गिरफ्तार मुख्य आरोपी लवकेश बजाज के खिलाफ पहले भी एक गंभीर आपराधिक मा...

नितिन नवीन ने तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई का इस्तीफा किया स्वीकार

रतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई का प...

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 682.2 अरब डॉलर के बेहद मजबूत स्तर पर, अर्थव्यवस्था मजबूत स्थिति में: आर

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के बाद आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा न...

पश्चिम बंगाल: गृह मंत्रालय पर भड़काऊ टिप्पणी को लेकर ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

गृह मंत्रालय को लेकर भड़काऊ बयान देने के मामले में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खि...

मालवीय नगर अग्निकांड में जान गंवाने वाले 12 विदेशियों में से 9 की हुई शिनाख्त

दिल्ली पुलिस ने मालवीय नगर अग्निकांड में जान गंवाने वाले 12 विदेशी नागरिकों में से नौ की शिनाख्त कर ली ह...

सीआईएसएफ ने मुंबई एयरपोर्ट पर 1.39 करोड़ की विदेशी मुद्रा पकड़ी, कस्टम को सौंपा गया यात्री

मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने नियमित सुरक्ष...

नई दिल्ली में आग का तांडव, राजस्व विभाग के अधिकारी ने कहा- होटलों की जांच की जा रही

दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार को आग की पचेट में आकर 21 लोगों की दर्दनाक मौत ने सबको झकझोर कर रख दिया है...

दुबई बेस्ड भारतीय बैंकर श्रद्धा गुप्ता ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की

भारतीय पर्वतारोही श्रद्धा गुप्ता ने सफलतापूर्वक माउंट एवरेस्ट (8,849 मीटर) पर चढ़ाई पूरी कर ली है, ...

सेना-वायु सेना के संयुक्त ऑपरेशन के बाद कसौली की भीषण आग काबू, पहली बार रात में हुई हवाई अग्निशम

उत्तराखंड में कसौली के जंगलों में 26 मई से लगी भीषण आग पर भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना और हिमाचल प्रदेश प...