Search

वह सबसे महान फुटबॉलर हैं: क्लोज ने फीफा वर्ल्ड कप में सर्वाधिक गोल का रिकॉर्ड तोड़ने पर मेसी की तारीफ की

वह सबसे महान फुटबॉलर हैं: क्लोज ने फीफा वर्ल्ड कप में सर्वाधिक गोल का रिकॉर्ड तोड़ने पर मेसी की तारीफ की

वह सबसे महान फुटबॉलर हैं: क्लोज ने फीफा वर्ल्ड कप में सर्वाधिक गोल का रिकॉर्ड तोड़ने पर मेसी की तारीफ की नई दिल्ली, 23 जून । जर्मनी के पूर्व फॉरवर्ड मिरोस्लाव क्लोज़ ने लियोनेल मेसी को बधाई दी, जब अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी ने डलास में ऑस्ट्रिया के खिलाफ 2-0 की जीत में गोल दागकर क्लोज़ के विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। मेसी की टूर्नामेंट में कुल गोलों की संख्या 18 हो गई है। इन दो गोलों के साथ मेसी ने क्लोज़ को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम विश्व कप में 16 गोल का रिकॉर्ड दर्ज था। यह उपलब्धि मेसी के छठे फीफा विश्व कप अभियान के दौरान हासिल हुई। इसके साथ ही वह विश्व कप के छह संस्करणों (2006, 2010, 2014, 2018, 2022 और 2026) में खेलने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए। 48 वर्षीय क्लोज़ ने जर्मन अखबार 'सुडड्यूशे साइटुंग' से कहा, "मैंने हमेशा कहा है कि मेसी कोई साधारण खिलाड़ी नहीं हैं। मेरे लिए लियोनेल मेसी अब तक के सबसे महान फुटबॉलर हैं। बधाई हो, चैंपियन!" क्लोज़ 12 वर्षों तक विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने 2002 से 2014 के बीच खेले गए हर विश्व कप में गोल किए। क्लोज़ ने 2002 और 2006 विश्व कप में पांच-पांच, 2010 में चार और 2014 में दो गोल किए थे। टूर्नामेंट से पहले, जब मेसी के उनके रिकॉर्ड को तोड़ने की संभावना जताई जा रही थी, तब क्लोज़ ने फीफा से कहा था, "मेसी बस मेसी हैं। मैंने हमेशा मैदान पर और मैदान के बाहर उनकी समस्याओं को सुलझाने की क्षमता तथा उनके व्यवहार की सराहना की है।" मेसी ने 2006 में एक, 2014 में चार, 2018 में एक, 2022 में सात और मौजूदा टूर्नामेंट में पांच गोल किए हैं। उन्होंने विश्व कप के छह संस्करणों में खेलने के रिकॉर्ड की बराबरी की है और इनमें से पांच संस्करणों में गोल भी किए हैं। विश्व कप में उनका पहला गोल 2006 में सर्बिया और मोंटेनेग्रो के खिलाफ आया था। अब तक मेसी के लिए यह टूर्नामेंट शानदार रहा है। अर्जेंटीना के शुरुआती दो मैचों में पांच गोल कर वह गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं। उनके अभियान की शुरुआत अल्जीरिया के खिलाफ पहले राउंड की जीत में हैट्रिक के साथ हुई, जिसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रिया के ख़िलाफ़ ऐतिहासिक और रिकॉर्ड तोड़ने वाले दो गोल किए। इस नतीजे से अर्जेंटीना टीम की 'राउंड ऑफ़ 32' में जगह भी पक्की हो गई।

Raj Sharma | June 23, 2026 | Sports | Entertainment


स्वदेश लौटने पर भारतीय टीम का भव्य स्वागत, खिलाड़ियों ने सरकार और सहयोगी संस्थाओं का जताया आभार

स्वदेश लौटने पर भारतीय टीम का भव्य स्वागत, खिलाड़ियों ने सरकार और सहयोगी संस्थाओं का जताया आभार ...

'अभिनय को लेकर बहुत लालची हूं', जैस्मिन भसीन ने अपने जुनून पर की बात, तो करण वाही ने बताया डर का अनुभव

'अभिनय को लेकर बहुत लालची हूं', जैस्मिन भसीन ने अपने जुनून पर की बात, तो करण वाही ने बताया डर का अनुभव ...

नरेन तम्हाने: गेंदबाज से विकेटकीपर बनने के बाद चमकी किस्मत, वैली ग्राउट से की जाती थी तुलना

नरेन तम्हाने: गेंदबाज से विकेटकीपर बनने के बाद चमकी किस्मत, वैली ग्राउट से की जाती थी तुलना ...

अनंत सिंह की कहानी को पर्द पर लेकर आ रहे हैं जीत, बोले- यह मेरे अब तक की सबसे चैलेंजिंग फिल्म

अनंत सिंह की कहानी को पर्द पर लेकर आ रहे हैं जीत, बोले- यह मेरे अब तक की सबसे चैलेंजिंग फिल्म ...

मृणाल ठाकुर के जन्मदिन पर संदीपा धर ने किया विश, लिखा- तुम्हारा आने वाला साल खुशियों से भरा हो

मृणाल ठाकुर के जन्मदिन पर संदीपा धर ने किया विश, लिखा- तुम्हारा आने वाला साल खुशियों से भरा हो ...

आमिर खान की को-स्टार रेचल शेली ने दिखाईं 'लगान' के सेट की तस्वीर, 25 साल बाद ताजा हुईं यादें

आमिर खान की को-स्टार रेचल शेली ने दिखाईं 'लगान' के सेट की तस्वीर, 25 साल बाद ताजा हुईं यादें ...

'आपका सफर शानदार रहा', रहाणे के इंटनरेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने पर रैना ने लिखा खास पोस्ट

'आपका सफर शानदार रहा', रहाणे के इंटनरेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने पर रैना ने लिखा खास पोस्ट ...

मृणाल ठाकुर बर्थडे : डेंटिस्ट बनने का दबाव, क्राइम रिपोर्टर बनने की चाह, फिल्मों से जुड़ा 'किस्मत कनेक्शन'

मृणाल ठाकुर बर्थडे : डेंटिस्ट बनने का दबाव, क्राइम रिपोर्टर बनने की चाह, फिल्मों से जुड़ा 'किस्मत कनेक्शन' ...