Search

फीफा वर्ल्ड कप: रोनाल्डो का चला जादू, पुर्तगाल ने उज्बेकिस्तान को 5-0 से रौंदा

फीफा वर्ल्ड कप: रोनाल्डो का चला जादू, पुर्तगाल ने उज्बेकिस्तान को 5-0 से रौंदा

फीफा वर्ल्ड कप: रोनाल्डो का चला जादू, पुर्तगाल ने उज्बेकिस्तान को 5-0 से रौंदा नई दिल्ली, 24 जून । फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप के मुकाबले में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से रौंदा। ह्यूस्टन स्टेडियम में मिली पुर्तगाल की जीत के नायक स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो रहे, जिन्होंने मुकाबले में 2 गोल किए। पुर्तगाल ने इस जीत के साथ ही राउंड ऑफ 32 में पहुंचने की अपनी दावेदारी को भी मजबूत कर लिया है। टीम के 2 मुकाबलों के बाद अब 4 प्वाइंट हो गए हैं और टीम ग्रुप में पहले स्थान पर पहुंच गई है। रोनाल्डो के अलावा, पुर्तगाल की ओर से नूनो मेंडेस और राफेल लियाओ ने भी एक-एक गोल दागा। वहीं, उज्बेकिस्तान के खिलाड़ी नेमातोव अपना ही गोल कर बैठे। पुर्तगाल ने शुरुआत से ही मुकाबले का शानदार आगाज किया। मैच के छठे मिनट में ही रोनाल्डो ने अपनी क्लास दिखाई और टीम के लिए पहला गोल करते हुए 1-0 की बढ़त दिला दी। इस गोल के साथ ही रोनाल्डो ने ऐतिहासिक उपलब्धि भी हासिल की। वह छह विश्व कप में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने। पुर्तगाल की बढ़त को मैच के 17वें मिनट में ही नुनो मेंडेस ने दोगुना कर दिया। नुनो ने फ्री किक का भरपूर फायदा उठाया और मैच का दूसरा और अपना पहला गोल किया। मैच के 29वें मिनट में उज्बेकिस्तान के लिए अजीजजोन गनीव ने एक शानदार गोल किया, लेकिन फाउल होने के कारण इससे अमान्य करार दे दिया गया। इसके बाद मैच के 39वें मिनट में रोनाल्डो ने अपना दूसरा और मैच का तीसरा गोल दागा। रोनाल्डो के इस गोल के दम पर पुर्तगाल ने पहले हाफ का अंत 3-0 की बढ़त के साथ किया। दूसरे हाफ में उज्बेकिस्तान के गोलकीपर नेमातोव गलती से अपना ही गोल कर बैठे, जिसके चलते पुर्तगाल की बढ़त 4-0 हो गई। मैच के 87वें मिनट में राफा लियाओ ने पांचवां गोल किया और पुर्तगाल की धमाकेदार जीत पर मुहर लगा दी। पहले मैच में डीआर कांगो के खिलाफ 1-1 से ड्रा खेलने के बाद पुर्तगाल ने इस जीत के साथ टूर्नामेंट में शानदार वापसी की है और टीम अपनी इस फॉर्म आने वाले मुकाबलों में भी बरकरार रखना चाहेगी।

Raj Sharma | June 24, 2026 | Sports |


स्वदेश लौटने पर भारतीय टीम का भव्य स्वागत, खिलाड़ियों ने सरकार और सहयोगी संस्थाओं का जताया आभार

स्वदेश लौटने पर भारतीय टीम का भव्य स्वागत, खिलाड़ियों ने सरकार और सहयोगी संस्थाओं का जताया आभार ...

नरेन तम्हाने: गेंदबाज से विकेटकीपर बनने के बाद चमकी किस्मत, वैली ग्राउट से की जाती थी तुलना

नरेन तम्हाने: गेंदबाज से विकेटकीपर बनने के बाद चमकी किस्मत, वैली ग्राउट से की जाती थी तुलना ...

'आपका सफर शानदार रहा', रहाणे के इंटनरेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने पर रैना ने लिखा खास पोस्ट

'आपका सफर शानदार रहा', रहाणे के इंटनरेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने पर रैना ने लिखा खास पोस्ट ...

सीडब्ल्यूजी 2026: वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने जीता सिल्वर, सिर्फ 1 किग्रा के अंतर से चूके 'गोल्ड'

सीडब्ल्यूजी 2026: वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने जीता सिल्वर, सिर्फ 1 किग्रा के अंतर से चूके 'गोल्ड' ...

भारत बनाम श्रीलंका: दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा, अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी

भारत बनाम श्रीलंका: दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा, अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी ...

सीडब्ल्यूजी 2026: 'आपके जज्बे और दृढ़ संकल्प ने देश का मान बढ़ाया,' राष्ट्रपति मुर्मु ने वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी को सराहा

सीडब्ल्यूजी 2026: 'आपके जज्बे और दृढ़ संकल्प ने देश का मान बढ़ाया,' राष्ट्रपति मुर्मु ने वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी को सराहा ...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2006: नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर चूके, 100 मीटर रेस में भारत की उम्मीदों को झटका

कॉमनवेल्थ गेम्स 2006: नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर चूके, 100 मीटर रेस में भारत की उम्मीदों को झटका ...