Search

महिला टी20 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ जारी, पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 113 रनों से रौंदा

महिला टी20 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ जारी, पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 113 रनों से रौंदा

महिला टी20 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ जारी, पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 113 रनों से रौंदा लीड्स, 24 जून । महिला टी20 विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रेलियाई टीम का विजय रथ जारी है। टूर्नामेंट के 21वें मुकाबले में हेडिंग्ले के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 113 रनों से रौंदा। ऑस्ट्रेलिया से मिले 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम सिर्फ 86 रन बनाकर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। गुल फिरोजा महज एक रन बनाकर रन आउट हुईं। इसके बाद सायरा जबीन भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और वह महज 5 रन बनाकर आउट हुईं। आयशा जफर अपना खाता तक नहीं खोल सकीं और रन आउट होकर पवेलियन लौटीं। इरम जावेद 9 गेंदों में 14 रन बनाने के बाद जॉर्जिया वेयरहम का शिकार बनीं। मुनीबा अली अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहीं और वह 25 गेंदों में 32 रन बनाने के बाद एलिसा पेरी की गेंद पर गार्डनर को कैच देकर आउट हुईं। आलिया रियाज भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और 7 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। कप्तान फातिमा सना का बल्ला भी खामोश रहा और वह 12 गेंदों में 17 रन बनाने के बाद एनाबेल सदरलैंड का शिकार बनीं। रमीन शमीम भी बिना खाता खोले रन आउट हुईं। पाकिस्तान की 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक पार करने में नाकाम रहीं, जबकि तीन बल्लेबाज खाता तक नहीं खोल सकीं। गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलिया की ओर से एलिसा पेरी, सोफी मोलिनक्स और सरदलैंड ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। वहीं, वेयरहम ने एक विकेट चटकाया। इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और बेथ मूनी बिना खाता खोले पवेलियन लौटीं। हालांकि, इसके बाद जॉर्जिया वॉल और एलिसा पेरी ने मोर्चा संभाला और दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 56 गेंदों में 100 रनों की शानदार साझेदारी निभाई। वॉल ने 28 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 39 रन बनाए। वहीं, पेरी ने 48 गेंदों में 147 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 71 रन बनाए। पेरी ने अपनी इस पारी में 9 चौके और एक छक्का लगाया। एश्ले गार्डनर बिना खाता खोले आउट हुईं। जॉर्जिया वेयरहम ने 5 रन बनाए। एनाबेल सदरलैंड ने 18 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 27 रनों का योगदान दिया, जबकि निकोला केरी ने 13 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाए। गेंदबाजी में पाकिस्तान की तरफ से सादिया इकबाल, रमीन शमीम और नाशरा संधू ने दो-दो विकेट चटकाए।

Raj Sharma | June 24, 2026 | Sports | Entertainment


स्वदेश लौटने पर भारतीय टीम का भव्य स्वागत, खिलाड़ियों ने सरकार और सहयोगी संस्थाओं का जताया आभार

स्वदेश लौटने पर भारतीय टीम का भव्य स्वागत, खिलाड़ियों ने सरकार और सहयोगी संस्थाओं का जताया आभार ...

'अभिनय को लेकर बहुत लालची हूं', जैस्मिन भसीन ने अपने जुनून पर की बात, तो करण वाही ने बताया डर का अनुभव

'अभिनय को लेकर बहुत लालची हूं', जैस्मिन भसीन ने अपने जुनून पर की बात, तो करण वाही ने बताया डर का अनुभव ...

नरेन तम्हाने: गेंदबाज से विकेटकीपर बनने के बाद चमकी किस्मत, वैली ग्राउट से की जाती थी तुलना

नरेन तम्हाने: गेंदबाज से विकेटकीपर बनने के बाद चमकी किस्मत, वैली ग्राउट से की जाती थी तुलना ...

अनंत सिंह की कहानी को पर्द पर लेकर आ रहे हैं जीत, बोले- यह मेरे अब तक की सबसे चैलेंजिंग फिल्म

अनंत सिंह की कहानी को पर्द पर लेकर आ रहे हैं जीत, बोले- यह मेरे अब तक की सबसे चैलेंजिंग फिल्म ...

मृणाल ठाकुर के जन्मदिन पर संदीपा धर ने किया विश, लिखा- तुम्हारा आने वाला साल खुशियों से भरा हो

मृणाल ठाकुर के जन्मदिन पर संदीपा धर ने किया विश, लिखा- तुम्हारा आने वाला साल खुशियों से भरा हो ...

आमिर खान की को-स्टार रेचल शेली ने दिखाईं 'लगान' के सेट की तस्वीर, 25 साल बाद ताजा हुईं यादें

आमिर खान की को-स्टार रेचल शेली ने दिखाईं 'लगान' के सेट की तस्वीर, 25 साल बाद ताजा हुईं यादें ...

'आपका सफर शानदार रहा', रहाणे के इंटनरेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने पर रैना ने लिखा खास पोस्ट

'आपका सफर शानदार रहा', रहाणे के इंटनरेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने पर रैना ने लिखा खास पोस्ट ...

मृणाल ठाकुर बर्थडे : डेंटिस्ट बनने का दबाव, क्राइम रिपोर्टर बनने की चाह, फिल्मों से जुड़ा 'किस्मत कनेक्शन'

मृणाल ठाकुर बर्थडे : डेंटिस्ट बनने का दबाव, क्राइम रिपोर्टर बनने की चाह, फिल्मों से जुड़ा 'किस्मत कनेक्शन' ...