Search

तापसी पन्नू का फिटनेस चैलेंज : 60 मिनट में किए 275 बर्पीज, 200 सिट-अप्स और 150 पुश-अप्स

तापसी पन्नू का फिटनेस चैलेंज : 60 मिनट में किए 275 बर्पीज, 200 सिट-अप्स और 150 पुश-अप्स

तापसी पन्नू का फिटनेस चैलेंज : 60 मिनट में किए 275 बर्पीज, 200 सिट-अप्स और 150 पुश-अप्स बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने सोशल मीडिया पर अपने हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट की झलक शेयर की और बताया कि एक घंटे के कठिन एक्सरसाइज सेशन के बाद उनकी क्या हालत हुई।

तापसी पन्नू ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वर्कआउट के बाद की तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनके चेहरे पर थकान के साथ मेहनत की चमक भी दिखाई दे रही थी। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "60 मिनट में 275 बर्पीज, 200 सिट-अप्स, 150 पुश-अप्स और 150 एयर स्क्वॉट्स करने के बाद मेरी फीलिंग्स कुछ ऐसी हैं।"

तापसी इससे पहले भी अपने वर्कआउट अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रही हैं। 3 जून को उन्होंने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें उनकी पीठ पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे। इसके साथ उन्होंने लिखा था, "इस कहानी की सीख यह है कि खुरदुरी जमीन पर बैक और कोर की एक्सरसाइज एक साथ मत कीजिए।"

वर्कफ्रंट की बात करें तो 38 वर्षीय तापसी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2010 में तेलुगु फिल्म झुम्मांडी नादम से की थी। हिंदी सिनेमा में उन्होंने 2013 में निर्देशक डेविड धवन की फिल्म चश्मे बद्दूर से डेब्यू किया था। तापसी हाल ही में निर्देशक अनुभव सिन्हा की फिल्म 'अस्सी' में नजर आई थीं। यह एक दमदार कोर्टरूम ड्रामा है, जो यौन उत्पीड़न के मामलों पर आधारित है। फिल्म में एक जांचकर्ता और बचाव पक्ष की टीम आंकड़ों के पीछे छिपे चौंकाने वाले सच और मानवीय दर्द को सामने लाने की कोशिश करती है। अब तापसी जल्द ही नेटफ्लिक्स की फिल्मतापसी पन्नू का फिटनेस चैलेंज : 60 मिनट में किए 275 बर्पीज, 200 सिट-अप्स और 150 पुश-अप्स 'गांधारी' में दिखाई देंगी। फिल्म की कहानी एक ऐसी मां के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने मिशन को पूरा करने के लिए हर चुनौती का सामना करती है। रहस्य और दमदार एक्शन से भरपूर इस फिल्म में तापसी एक मजबूत और जुझारू मां के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ अभिनेता इश्वाक सिंह भी अहम भूमिका निभाएंगे। तापसी बेबी, पिंक, मुल्क, द गाजी अटैक, मनमर्जियां, बदला, मिशन मंगल, सांड की आंख, थप्पड़, हसीन दिलरुबा, फिर आई हसीन दिलरुबा, रश्मि रॉकेट, डंकी और लूप लपेटा जैसी कई चर्चित फिल्मों में अपनी अभिनय प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। निजी जीवन की बात करें तो तापसी पन्नू ने पूर्व डेनिश बैडमिंटन खिलाड़ी और ओलंपिक पदक विजेता मैथियास बोए से शादी की थी।

Raj Sharma | June 24, 2026 | Entertainment | Entertainment


'अभिनय को लेकर बहुत लालची हूं', जैस्मिन भसीन ने अपने जुनून पर की बात, तो करण वाही ने बताया डर का अनुभव

'अभिनय को लेकर बहुत लालची हूं', जैस्मिन भसीन ने अपने जुनून पर की बात, तो करण वाही ने बताया डर का अनुभव ...

अनंत सिंह की कहानी को पर्द पर लेकर आ रहे हैं जीत, बोले- यह मेरे अब तक की सबसे चैलेंजिंग फिल्म

अनंत सिंह की कहानी को पर्द पर लेकर आ रहे हैं जीत, बोले- यह मेरे अब तक की सबसे चैलेंजिंग फिल्म ...

मृणाल ठाकुर के जन्मदिन पर संदीपा धर ने किया विश, लिखा- तुम्हारा आने वाला साल खुशियों से भरा हो

मृणाल ठाकुर के जन्मदिन पर संदीपा धर ने किया विश, लिखा- तुम्हारा आने वाला साल खुशियों से भरा हो ...

आमिर खान की को-स्टार रेचल शेली ने दिखाईं 'लगान' के सेट की तस्वीर, 25 साल बाद ताजा हुईं यादें

आमिर खान की को-स्टार रेचल शेली ने दिखाईं 'लगान' के सेट की तस्वीर, 25 साल बाद ताजा हुईं यादें ...

मृणाल ठाकुर बर्थडे : डेंटिस्ट बनने का दबाव, क्राइम रिपोर्टर बनने की चाह, फिल्मों से जुड़ा 'किस्मत कनेक्शन'

मृणाल ठाकुर बर्थडे : डेंटिस्ट बनने का दबाव, क्राइम रिपोर्टर बनने की चाह, फिल्मों से जुड़ा 'किस्मत कनेक्शन' ...

दृश्यम' के 11 साल पूरे, प्रोड्यूसर अभिषेक पाठक बोले-दर्शकों के प्यार ने फिल्म को बनाया मील का पत्थर

दृश्यम' के 11 साल पूरे, प्रोड्यूसर अभिषेक पाठक बोले-दर्शकों के प्यार ने फिल्म को बनाया मील का पत्थर ...