Search

अमरनाथ यात्रा की तैयारियां आखिरी चरण में, श्रद्धालुओं की सेवा के लिए देशभर से पहुंच रहे सेवा संगठन

अमरनाथ यात्रा की तैयारियां आखिरी चरण में, श्रद्धालुओं की सेवा के लिए देशभर से पहुंच रहे सेवा संगठन

अमरनाथ यात्रा की तैयारियां आखिरी चरण में, श्रद्धालुओं की सेवा के लिए देशभर से पहुंच रहे सेवा संगठन बनिहाल, 26 जून । जम्मू-कश्मीर में श्री अमरनाथ यात्रा की तैयारियां आखिरी चरण में हैं। 3 जुलाई से शुरू होने वाली इस यात्रा से पहले बनिहाल में लंगर (सामुदायिक रसोई) के लिए जरूरी सामान पहुंचाया जा रहा है। देशभर से आए श्रद्धालु और सेवा संगठन बनिहाल में यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को मुफ्त भोजन और जलपान उपलब्ध कराने के लिए सामुदायिक रसोई (लंगर) लगा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से भी एक सेवा संगठन बनिहाल पहुंचा हुआ है, जहां वह लंगर लगाएगा। सेवा संगठन के प्रतिनिधि ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "लंगर लगाने का यह हमारा 11वां साल है और हम 2026 की अमरनाथ यात्रा के लिए इसे फिर से शुरू करने को लेकर बहुत खुश हैं।" उन्होंने कहा कि मुरादाबाद जिले के लोग लंगर के लिए दिल खोलकर योगदान देते हैं और तीर्थयात्रियों की सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। दिल्ली के उत्तम नगर निवासी एक व्यक्ति ने कहा, "हम दिल्ली से यहां अमरनाथ यात्रियों की सेवा के लिए आए हैं। हम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए दवाइयां, खान-पान और ठहरने की व्यवस्था करते हैं। श्रद्धालुओं की सेवा के लिए हम बिल्कुल तत्पर रहते हैं।" उन्होंने कहा कि जब भगवान शिव के भक्त यहां आते हैं तो हमें बहुत उत्साह रहता है। 3 जुलाई से यात्रा शुरू हो रही है। हम लंगर की तैयारियों में जुटे हुए हैं। उत्तम नगर के रहने वाले एक अन्य व्यक्ति सुरेंद्र कुमार ने कहा, "हमारे सभी सेवादार 21 जून से लंगर की तैयारियों में जुटे हुए हैं। पूरे युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही हैं। हमने बाबा भोलेनाथ के भक्तों की सेवा के लिए व्यवस्था की है। पिछले 28 साल से हम लोग यहां भक्तों की सेवा करने आते हैं। हम भगवान शिव से यही प्रार्थना करते हैं कि वे इसी तरह हमें भक्तों की सेवा का अवसर देते रहें।"

Raj Sharma | June 26, 2026 | India |


पीएम मोदी 76 वर्ष के हुए, शीर्ष केंद्रीय मंत्री बोले- जनसेवा के प्रति उनका समर्पण प्रेरणादायक

पीएम मोदी 76 वर्ष के हुए, शीर्ष केंद्रीय मंत्री बोले- जनसेवा के प्रति उनका समर्पण प्रेरणादायक ...

पीटी उषा, गंभीर, युवराज, रैना, नेहवाल सहित खेल जगत के दिग्गजों ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

पीटी उषा, गंभीर, युवराज, रैना, नेहवाल सहित खेल जगत के दिग्गजों ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई ...

पीएम मोदी 76 वर्ष के हुए; भारत की अर्थव्यवस्था को दी रफ्तार, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाईं बैंकिंग सेवाएं

पीएम मोदी 76 वर्ष के हुए; भारत की अर्थव्यवस्था को दी रफ्तार, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाईं बैंकिंग सेवाएं ...

पुण्यतिथि पर डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम को अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

पुण्यतिथि पर डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम को अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि ...

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा-राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा-राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता ...

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामला: मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता बिहार से गिरफ्तार, अब तक 14 आरोपी दबोचे गए

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामला: मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता बिहार से गिरफ्तार, अब तक 14 आरोपी दबोचे गए ...

देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तैनात है टूरिस्ट पुलिस : गजेंद्र सिंह शेखावत

देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तैनात है टूरिस्ट पुलिस : गजेंद्र सिंह शेखावत ...

छात्र आंदोलन को लेकर सोनिया गांधी बोलीं, उनके साथ खड़ा होना हमारा राजनीतिक और संवैधानिक कर्तव्य

छात्र आंदोलन को लेकर सोनिया गांधी बोलीं, उनके साथ खड़ा होना हमारा राजनीतिक और संवैधानिक कर्तव्य ...