Search

त्रिपुंड और चंद्रमा से सजे बाबा महाकाल, मावे और डॉयफ्रूट से किया गया भव्य शृंगार

त्रिपुंड और चंद्रमा से सजे बाबा महाकाल, मावे और डॉयफ्रूट से किया गया भव्य शृंगार

त्रिपुंड और चंद्रमा से सजे बाबा महाकाल, मावे और डॉयफ्रूट से किया गया भव्य शृंगार उज्जैन, 26 जून। श्री महाकालेश्वर मंदिर में ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वादशी के अवसर पर शुक्रवार को बाबा महाकाल की भव्य भस्म आरती की गई। इस अलौकिक दृश्य के साक्षी बनने के लिए मंदिर परिसर में भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। भक्तों ने देर रात से ही कतारबद्ध होकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। महाकाल के मस्तक पर त्रिपुंड और चंद्रमा का विशेष शृंगार किया गया। शुक्रवार तड़के भगवान वीरभद्र की आज्ञा लेने के बाद ढोल-नगाड़ों के साथ बाबा महाकाल के कपाट खोले गए। दिव्य शृंगार और भस्म आरती के बाद जैसे ही श्रद्धालुओं को बाबा के दर्शन हुए, पूरा मंदिर परिसर "जय श्री महाकाल" के उद्घोष से गूंज उठा। मंदिर परिसर घंटियों, शंखध्वनि और मंत्रोच्चार से गुंजायमान हो उठा। महाकाल मंदिर के पट खुलने के साथ ही मंत्रोच्चार के बीच भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक किया गया। बाबा महाकाल को हरि ओम का जल अर्पित किया गया। मावे और डॉयफ्रूट से उनका शृंगार किया गया। इसके बाद मस्तक पर त्रिपुंड और चंद्रमा से सजे फिर उनको भस्म रमाई गई। महाकाल मंदिर के पुजारी ने महाआरती संपन्न कराई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए। अपने आराध्य देव के दर्शन पाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु बीती रात से ही बाबा के दर्शन करने के लिए लाइन में खड़े रहे। जानकारी के मुताबिक, पहले महाकाल को शमशान की राख अर्पित की जाती थी, लेकिन अब विशेष रूप से कपिला गाय के गोबर और औषधीय जड़ी-बूटियों से तैयार भस्म का उपयोग होता है। भस्म आरती के दौरान पुरुषों के लिए पारंपरिक धोती-सोला और महिलाओं के लिए साड़ी पहनना अनिवार्य है। बाबा महाकाल की आरती देश-विदेश में मशहूर है, जिसे देखने के लिए जनसामान्य से लेकर बड़ी हस्तियां भी आती हैं। इस दौरान मंदिर के आसपास व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों की तैनाती रहती है।

Raj Sharma | June 26, 2026 | Trending News |


पंजाब में किसानों का बड़ा ऐलान, मांगें पूरी नहीं हुईं तो इन 5 जगहों पर रेल रोकने की चेतावनी

किसान मजदूर मोर्चा ने सरकार को 17 सितंबर दोपहर तक का समय दिया; अमृतसर, संगरूर-सुनाम समेत पांच स्थानों का किया उल्लेख। ...

डिजिटल पेमेंट की व्यापकता के बीच यूपीआई एमडीआर से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा, लेकिन ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म्स के लिए चुनौती भी: नितिन कामथ

डिजिटल पेमेंट की व्यापकता के बीच यूपीआई एमडीआर से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा, लेकिन ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म्स के लिए चुनौती भी: नितिन कामथ ...

बॉम्बे हाईकोर्ट ने हड़ताल कर रहे डॉक्टरों को लगाई फटकार, काम पर तुरंत लौटने का दिया आदेश

बॉम्बे हाईकोर्ट ने हड़ताल कर रहे डॉक्टरों को लगाई फटकार, काम पर तुरंत लौटने का दिया आदेश ...

बिहार के बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो में मारी टक्कर ड्राइवर की मौत, कई कांवड़िये घायल

बिहार के बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो में मारी टक्कर ड्राइवर की मौत, कई कांवड़िये घायल ...

कोलकाता में स्वतंत्रता दिवस की झांकियों में केंद्र और पश्चिम बंगाल सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को दिखाया जाएगा

कोलकाता में स्वतंत्रता दिवस की झांकियों में केंद्र और पश्चिम बंगाल सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को दिखाया जाएगा ...