Search

आईपीएल 2026: रदरफोर्ड की तूफानी पारी गई बेकार, आरसीबी ने एमआई को 18 रनों से हराया

आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस (एमआई) को 18 रनों से हराया

मुंबई,  आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस (एमआई) को 18 रनों से हराया। आरसीबी से मिले 241 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एमआई 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 222 रन ही बना सकी।  


आरसीबी से मिले 241 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी रही। रयान रिकेल्टन और रोहित शर्मा की जोड़ी अच्छी लय में दिखाई दी। हालांकि, हैमस्ट्रिंग में खिंचाव होने के कारण रोहित 19 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए और दोबारा बल्लेबाजी करने नहीं उतरे। रिकेल्टन ने 22 गेंदों में 3 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 37 रन बनाए। कप्तान सूर्यकुमार यादव अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे, और वह 22 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हुए। तिलक वर्मा भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ एक ही बना पाए।


हार्दिक पांड्या कुछ दमदार शॉट्स खेले और वह 22 गेंदों में 40 रन बनाकर जैकब डफी का शिकार बने। हार्दिक ने अपनी इस पारी में 6 चौके और एक छक्का लगाया। नमन धीर एक रन ही बना सके। शेरफेन रदरफोर्ड ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 31 गेंदों में 71 रनों की नाबाद पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। रदरफोर्ड ने अपनी इस पारी में एक चौका और 9 छक्के लगाए। सैंटनर 8 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में आरसीबी की ओर से सुयश शर्मा ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए, जबकि जैकब डफी ने एक विकेट अपने नाम किया।


इससे पहले, टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 240 रन बनाए। फिल साल्ट और विराट कोहली ने टीम को शानदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी निभाई। कोहली ने 38 गेंदों में 50 रन बनाए, तो साल्ट ने 36 गेंदों में 78 रनों की शानदार पारी खेली। साल्ट ने अपनी इस पारी में 6 चौके और 6 छक्के लगाए। कप्तान रजत पाटीदार बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 20 गेंदों में 53 रन बनाए।


अंत के ओवरों में टिम डेविड ने सिर्फ 16 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 34 रन बनाए, जबकि जितेश शर्मा 10 रन ही बना सके। गेंदबाजी में मुंबई इंडियंस की ओर से बोल्ट-हार्दिक, सैंटनर और शार्दुल ने एक-एक विकेट चटकाया। आरसीबी की यह इस सीजन की तीसरी जीत है। वहीं, एमआई को आईपीएल 2026 में तीसरी हार का सामना करना पड़ा है।


Raj Sharma | April 13, 2026 | Sports |


बेरेटिनी की चोट से फ्रेंच ओपन में बड़ा उलटफेर, 104वीं रैंकिंग वाले अर्नाल्डी ने बनाई अंतिम चार मे

इटली के खिलाड़ी मैटेओ अर्नाल्डी ने फ्रेंच ओपन 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है।...

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर विराट कोहली: रिपोर्ट्स

टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज ...

गिल-सुदर्शन की दमदार पारी, जीटी ने चेज किया आईपीएल प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राजस्थान र...

आईपीएल 2026: मुल्लांपुर में आरआर का रिकॉर्ड दमदार, दूसरे क्वालीफायर में आसान नहीं होगी जीटी की राह

आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की भिड़ंत गुजरात टाइटंस (ज...

यूनिटी कप: जमैका ने सेमीफाइनल में भारत को 2-0 से हराया, तीसरे स्थान के लिए होगी जिम्बाब्वे से भिड़

भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम को द वैली में यूनिटी कप के दूसरे सेमीफाइनल में जमैका से 0-2 से हार का सामना करना प...

आईपीएल 2026: वैभव सूर्यवंशी ने खत्म की सुदर्शन की बादशाहत, भुवनेश्वर का पर्पल कैप पर कब्जा बरकरार

आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदरा...

आईपीएल 2026: वैभव की तूफानी बल्लेबाजी, एसआरएच को 47 रन से रौंदकर 'क्वालीफायर-2' में आरआर

सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 'एलिमिनेटर' मैच में 47 रन से मात देकर राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने 'क्वालीफायर-2...

इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स 2026: पहले दिन निषाद कुमार और रक्षिता राजू ने बिखेरी चमक

8वीं इंडियन ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के पहले दिन कई शानदार प्रदर्शन देखने को मिले...

'हम ज्यादा आक्रामक होने की कोशिश करेंगे'; प्लेऑफ के दबाव से निपटने पर कमिंस ने कहा

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने प्लेऑफ के दबाव को संभालने और खिताब वापस जीतने के लिए तीन मैच ...